IND vs AUS Highlights: तीसरे टी20 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया, अर्शदीप के बाद सुंदर चमके
{"_id":"690702db268e9b26820e6c07","slug":"ind-vs-aus-live-cricket-score-india-vs-australia-2025-t20-3rd-match-at-ninja-stadium-updates-2025-11-02","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS Highlights: तीसरे टी20 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया, अर्शदीप के बाद सुंदर चमके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 02 Nov 2025 05:44 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 02 Nov 2025 05:44 PM IST
खास बातें
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टी20 मैच में पांच विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। रविवार को होबार्ट में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टिम डेविड और मार्कस स्टोइनिस की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 186 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने सिर्फ 18.3 ओवर में पांच विकेट पर 188 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:18 PM, 02-Nov-2025
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टी20 मैच में पांच विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी20 मैच में भारत को चार विकेट से हराया था जबकि पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। रविवार को होबार्ट में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टिम डेविड और मार्कस स्टोइनिस की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 186 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने सिर्फ 18.3 ओवर में पांच विकेट पर 188 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनके लिए वाशिंगटन सुंदर ने सर्वाधिक 49 रनों की नाबाद पारी खेली।04:54 PM, 02-Nov-2025
IND vs AUS Live Score: भारत को पांचवां झटका
भारत को 145 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। तिलक वर्मा 29 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल वॉशिंगटन सुंदर और जितेश शर्मा क्रीज पर हैं। जीत के लिए 30 गेंद में 35 रन की जरूरत है। 15 ओवर के बाद स्कोर पांच विकेट पर 152 रन है।
विज्ञापन
04:37 PM, 02-Nov-2025
IND vs AUS Live Score: भारत को चौथा झटका
भारत को 111 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। अक्षर पटेल 17 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल तिलक वर्मा और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। नाथन एलिस को तीसरी सफलता मिली।04:32 PM, 02-Nov-2025
IND vs AUS Live Score: 10 ओवर का खेल समाप्त
10 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट गंवाकर 105 रन बना लिए हैं। फिलहाल तिलक वर्मा 22 रन और अक्षर पटेल 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम इंडिया को जीत के लिए 60 गेंद पर 82 रन की जरूरत है।04:20 PM, 02-Nov-2025
IND vs AUS Live Score: भारत को तीसरा झटका
भारत को 76 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। मार्कस स्टोइनिस ने कप्तान सूर्यकुमार यादव को एलिस के हाथों कैच कराया। वह 11 गेंद में 24 रन बना सके। फिलहाल अक्षर पटेल और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं। आठ ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 82 रन है। भारतीय टीम को जीत के लिए अभी भी 72 गेंद में 105 रन की जरूरत है।04:10 PM, 02-Nov-2025
IND vs AUS Live Score: भारत को दूसरा झटका
भारत को छठे ओवर में 61 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। नाथन एलिस ने शुभमन गिल को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 15 रन बना सके। इससे पहले एलिस ने अभिषेक शर्मा को आउट किया था। फिलहाल कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं। भारत को अब जीत के लिए 84 गेंद में 123 रन की जरूरत है। छह ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 64 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:55 PM, 02-Nov-2025
IND vs AUS Live Score: भारत को पहला झटका
पारी के चौथे ओवर में 33 के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा। नाथन एलिस ने अभिषेक शर्मा को जोश इंग्लिस के हाथों कैच कराया। वह 16 गेंद में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 25 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 41 रन है।03:48 PM, 02-Nov-2025
IND vs AUS Live Score: दूसरे ओवर में चौके-छक्कों की बारिश
दो ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए 26 रन बना लिए हैं। शॉन एबॉट के इस ओवर में भारत ने 17 रन बटोरे। अभिषेक ने दो चौके और एक छक्का लगाया। अभिषेक फिलहाल 21 रन और गिल चार रन बनाकर क्रीज पर हैं।03:39 PM, 02-Nov-2025
IND vs AUS Live Score: भारत की पारी शुरू
भारत की पारी शुरू हो चुकी है। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों टीम को अच्छी शुरुआत दिलाना चाहेंगे। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 187 रनों का लक्ष्य रखा है।03:18 PM, 02-Nov-2025
Live Score IND vs Aus: ऑस्ट्रेलिया ने 186 रन बनाए
ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर के बाद छह विकेट गंवाकर 186 रन बनाए। टिम डेविड ने 74 रन और मार्कस स्टोइनिस ने 64 रन की पारी खेली। वहीं, भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लिए। भारत के सामने 187 रन का कठिन लक्ष्य है, लेकिन टीम इंडिया की बल्लेबाजी काफी मजबूत है। ऐसे में भारतीय टीम से काफी उम्मीदें हैं।ऑस्ट्रेलिया की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को शुरुआती तीन ओवरों में ही दो झटके लग चुके थे। अर्शदीप सिंह ने अपने शुरुआती दो ओवरों में ट्रेविस हेड और जोश इंग्लिस को पवेलियन भेजा। हेड ने छह रन और इंग्लिस ने एक रन बनाए। इसके बाद कप्तान मिचेल मार्श और टिम डेविड के बीच तीसरे विकेट के लिए 35 गेंद में 59 रन की साझेदारी हुई।
इस साझेदारी को वरुण चक्रवर्ती ने तोड़ा। उन्होंने पारी के नौवें ओवर में लगातार दो गेंदों पर दो विकेट झटके। ओवर की दूसरी गेंद पर वरुण ने मार्श को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। मार्श 11 रन बना सके। इसके बाद अगली ही गेंद पर मिचेल ओवेन को क्लीन बोल्ड किया। ओवेन खाता भी नहीं खोल पाए। डेविड ने इस बीच अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने स्टोइनिस के साथ पांचवें विकेट के लिए 27 गेंद में 45 रन की साझेदारी निभाई। डेविड 38 गेंद में आठ चौके और पांच छक्कों की मदद से 74 रन बनाकर शिवम दुबे का शिकार बने।
इसके बाद स्टोइनिस ने मैथ्यू शॉर्ट के साथ छठे विकेट के लिए 39 गेंद में 64 रन की साझेदारी निभाई। स्टोइनिस को अर्शदीप ने आउट किया। वह 39 गेंद में आठ चौके और दो छक्कों की मदद से 64 रन बनाकर आउट हुए। शॉर्ट 15 गेंद में 26 रन और जेवियर बार्टलेट तीन रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से अर्शदीप ने तीन विकेट लिए, जबकि वरुण चक्रवर्ती को दो विकेट मिले। दुबे ने एक विकेट लिया।