फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टी20 में दो विकेट से हराया, सूर्यकुमार और ईशान किशन ने लगाया अर्धशतक

Thu, 23 Nov 2023 11:11 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम Published by: रोहित राज Updated Thu, 23 Nov 2023 11:11 PM IST
खास बातें

AUS vs IND T20 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज गुरुवार (23 नवंबर) को से शुरू हुई। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। भारत के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 208 रन बनाए। टीम इंडिया ने 19.5 ओवर में आठ विकेट पर 209 रन बनाकर मैच को जीत लिया। रिंकू सिंह ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन सीन एबॉट की गेंद नो-बॉल हो गई। ऐसे में रिंकू के खाते में छक्का नहीं जुड़ा।

विज्ञापन
IND vs AUS T20 Highlights India vs Australia T20 Today Match Scorecard Ball by Ball Updates
ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

10:49 PM, 23-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: रिंकू ने दिलाई भारत को जीत

भारत ने पांच टी20 मैचों की सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की है। उसने विशाखापट्टनम में ऑस्ट्रेलिया को रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप के फाइनल में मिली हार के बाद यह जीत प्रशंसकों को थोड़ी राहत पहुंचाएगी। टीम इंडिया सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरा मुकाबला रविवार (26 नवंबर) को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 208 रन बनाए। टीम इंडिया ने 19.5 ओवर में आठ विकेट पर 209 रन बनाकर मैच को जीत लिया। रिंकू सिंह ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन सीन एबॉट की गेंद नो-बॉल हो गई। ऐसे में रिंकू के खाते में छक्का नहीं जुड़ा।

आखिरी ओवर का रोमांच
भारत ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 202 रन बना लिए थे। टीम इंडिया को जीत के लिए छह गेंदों पर सात रन बनाने थे। रिंकू सिंह और अक्षर पटेल क्रीज पर थे। सीन एबॉट की पहली गेंद पर रिंकू ने सामने की ओर चौका लगाया। इसके बाद पांच गेंद पर तीन रन की आवश्यकता थी। रिंकू ने अगली गेंद पर एक रन ले लिया। उसके बाद अक्षर पटेल तीसरी गेंद पर आउट हो गए। उनके बाद बल्लेबाजी के लिए आए रवि बिश्नोई चौथी गेंद पर एक रन लेने के प्रयास में रन आउट हो गए। भारत को दो गेंद पर दो रन बनाने थे। पांचवीं गेंद पर रिंकू सिंह ने लेग साइड में शॉट खेला और रन के लिए दौड़ पड़े। एक रन पूरा हुआ और दूसरे रन के प्रयास में अर्शदीप सिंह रन आउट हो गए।

आखिरी गेंद पर एक रन बनाने थे। रिंकू स्ट्राइक पर थे। अगर वह आउट हो जाते या रन नहीं बना पाते तो मुकाबला सुपर ओवर में जाता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रिंकू ने सीन एबॉट की गेंद पर छक्का लगाया। दुर्भाग्य से यह रिंकू के खाते में नहीं जुड़ा क्योंकि एबॉट का पैर क्रीज के बाहर था और इसे अंपायर नो-बॉल करार दिया। ऐसे में छक्के की जगह एक रन भारत के खाते में जुड़ा और टीम इंडिया एक गेंद शेष रहते ही मैच जीत गई। रिंकू सिंह 14 गेंद पर 22 रन बनाकर नाबाद रहे।

सूर्या और ईशान ने जमाया रंग
209 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के दोनों ओपनर बल्लेबाज 15 गेंद के अंदर पवेलियन लौट गए। ऋतुराज गायकवाड़ पहले ओवर में खाता खोले बगैर रन आउट हो गए। वह एक गेंद का सामना भी नहीं कर सके। तीसरे ओवर में यशस्वी जायसवाल पवेलियन लौट गए। यशस्वी ने आठ गेंद पर 21 रन बनाए। दो विकेट गिरने के बाद ईशन किशन और सूर्यकुमार ने पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी की। सूर्यकुमार ने 42 गेंद पर 80 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और चार छक्के लगाए। ईशान किशन ने 39 गेंद पर 58 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और पांच छक्के उड़ाए। तिलक वर्मा ने 12 और अक्षर पटेल ने दो रन बनाए। रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह खाता नहीं खोल पाए। मुकेश कुमार शून्य पर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए तनवीर संघा ने दो विकेट लिए। जेसन बेहरेनडॉर्फ, मैथ्यू शॉर्ट और सीन एबॉट ने एक-एक विकेट लिए।

इंगलिश का शतक हुआ बेकार
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश इंगलिश ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 50 गेंद पर 110 रन बनाए। इस दौरान 11 चौके और आठ छक्के लगाए। इंगलिश ने 220.00 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने स्टीव स्मिथ के साथ दूसरे विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी भी की। स्मिथ ने 52 रन का पारी खेली। टिम डेविड ने नाबाद 19 रन बनाए। मैथ्यू शॉर्ट 13 रन बनाकर आउट हुए। मार्कस स्टोइनिस ने नाबाद सात रन बनाए। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट लिए।
10:26 PM, 23-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: मैच फिनिश नहीं कर पाए सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव के बाद मैच को फिनिश करने का मौका था, लेकिन वह चूक गए। सूर्या 18वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट हो गए। जेसन बेहरेनडॉर्फ की गेंद पर एरॉन हार्डी उनका कैच लिया। सूर्यकुमार ने 42 गेंद पर 80 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने नौ चौके और चार छक्के लगाए। भारत ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 195 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया को जीत के लिए 12 गेंद पर 14 रन चाहिए। रिंकू सिंह और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
10:09 PM, 23-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: भारत को लगा चौथा झटका

भारत को चौथा झटका तिलक वर्मा के रूप में लगा। वह 10 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हो गए। तनवीर संघा की गेंद पर मार्कस स्टोइनिस ने उनका कैच लिया। तिलक ने अपनी पारी में दो चौके लगाए। भारत ने 15 ओवर में चार विकेट पर 155 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 32 गेंद पर 56 और रिंकू सिंह एक गेंद पर एक रन बनाकर नाबाद हैं।
10:05 PM, 23-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: सूर्यकुमार का अर्धशतक पूरा

भारत के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह 31 गेंद पर 55 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत ने 14 ओवर में तीन विकेट पर 144 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा छह गेंद पर तीन रन बनाकर नाबाद हैं।
09:56 PM, 23-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: ईशान का अर्धशतक पूरा

ईशान किशन शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 39 गेंद पर 58 रन बनाए। ईशान ने दो चौके और पांच छक्के लगाए। तनवीर संघा की गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट ने उनका कैच लिया। ईशान के आउट होने के बाद तिलक वर्मा क्रीज पर आए हैं।
09:36 PM, 23-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: नौ ओवर के बाद भारत का स्कोर 98/2

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो विकेट गिरने के बाद शानदार वापसी कर ली है। उसने नौ ओवर में दो विकेट पर 98 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने तीसरे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी कर ली है। सूर्यकुमार 20 गेंद पर 38 और ईशान किशन 26 गेंद पर 36 रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:05 PM, 23-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: भारत की खराब शुरुआत

209 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। 22 रन पर उसके दो विकेट गिर गए। ऋतुराज गायकवाड़ पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर रन आउट हो गए। वह एक भी गेंद का सामना नहीं कर सके और शून्य पर पवेलियन लौट गए। उनके बाद यशस्वी जायसवाल भी आउट गए। यशस्वी तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर पवेलियन लौटे। मैथ्यू शॉर्ट की गेंद पर स्टीव स्मिथ ने उनका कैच लिया। भारत ने तीन ओवर में दो विकेट पर 25 रन बना लिए हैं। ईशान किशन दो और सूर्यकुमार यादव एक रन बनाकर नाबाद हैं।
08:41 PM, 23-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: भारत को मिला मुश्किल लक्ष्य

ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत को 209 रन का बड़ा लक्ष्य दिया है। उसने 20 ओवर में तीन विकेट पर 208 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश इंगलिश ने शानदार शतक लगाया है। उन्होंने 50 गेंद पर 110 रन बनाए। इस दौरान 11 चौके और आठ छक्के लगाए। इंगलिश ने 220.00 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने स्टीव स्मिथ के साथ दूसरे विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी भी की। स्मिथ ने 52 रन का पारी खेली। टिम डेविड ने नाबाद 19 रन बनाए। मैथ्यू शॉर्ट 13 रन बनाकर आउट हुए। मार्कस स्टोइनिस ने नाबाद सात रन बनाए। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट लिए।
08:21 PM, 23-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: इंगलिश शतक लगाकर आउट

जोश इंगलिश ने अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर का पहला शतक लगाया। उन्होंने 17वें ओवर में अर्शदीप सिंह की चौथी गेंद पर चौका लगाकर शतक पूरा किया। इंगलिश इसके कुछ ही देर बाद पवेलियन लौट गए। 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें पवेलियन भेज दिया। इंगलिश 50 गेंद पर 110 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और आठ छक्के लगाए। इंगलिश ने 220 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
08:11 PM, 23-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: भारत को मिली दूसरी सफलता

भारत को दूसरी सफलता स्टीव स्मिथ के रूप में मिली। वह 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रन आउट हो गए। स्मिथ ने 41 गेंद पर 52 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके लगाए। स्मिथ ने जोश इंगलिश के साथ दूसरे विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी की।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed