IND vs AUS: कोच गंभीर बोले- रोहित के नहीं खेलने पर बुमराह होंगे कप्तान, विराट-राहुल की फॉर्म को लेकर दिया बयान
{"_id":"67317798cc6034dc190c6918","slug":"ind-vs-aus-coach-gautam-gambhir-press-conference-answer-difficult-questions-before-australia-tour-2024-11-11","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: कोच गंभीर बोले- रोहित के नहीं खेलने पर बुमराह होंगे कप्तान, विराट-राहुल की फॉर्म को लेकर दिया बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mon, 11 Nov 2024 10:09 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 11 Nov 2024 10:09 AM IST
खास बातें
सोमवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होने से पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ हार से जुड़े मुश्किल सवालों के जवाब देने पड़े। साथ ही उन्होंने टीम की तैयारी और कप्तान रोहित शर्मा की उपलब्धता को लेकर भी बातचीत की।
विज्ञापन
गौतम गंभीर
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
09:57 AM, 11-Nov-2024
Gautam Gambhir Press Conference: बदलाव के दौर से गुजर रही टीम पर गंभीर का बयान
गंभीर ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मैं यह सोच भी नहीं रहा हूं कि टीम बदलाव के दौर में है। ड्रेसिंग रूम में कुछ शानदार खिलाड़ी हैं जो भविष्य में बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे। बदलाव हो या न हो, ये चीजें भारतीय क्रिकेट में होती रहेंगी।'09:48 AM, 11-Nov-2024
Gautam Gambhir Press Conference: सुंदर के चयन और भारतीय तेज गेंदबाजों को लेकर गंभीर का बयान
वॉशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल करने और पेस रोस्टर पर गौतम गंभीर ने कहा, 'जब हमने उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए चुना था तो आप लोग इसकी भी आलोचना कर रहे थे। यह भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा है कि अगली पीढ़ी के खिलाड़ी आगे बढ़ रहे हैं। पेस में भी हमारे पास क्वालिटी है। हमारे पास प्रसिद्ध और हर्षित जैसे डेक पर हिट करने वाले गेंदबाज भई हैं। सभी पांच तेज गेंदबाजों के पास अलग-अलग स्किल है। यह हमारे तेज गेंदबाजी आक्रमण को बहुत शक्तिशाली बनाता है।'
विज्ञापन
09:45 AM, 11-Nov-2024
Gautam Gambhir Press Conference: ऑस्ट्रेलिया में विकेटों को लेकर गंभीर का बयान
गंभीर ने ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर कहा, 'हम उनके द्वारा तैयार किए गए विकेटों पर नियंत्रण नहीं रखते हैं। हमें खुद पर ध्यान देना होगा और टीम चुनने में हमने हर बेस को कवर किया है। वे जैसी भी विकेट देते हैं, चाहे वह उछालभरी हों या टर्निंग पिच या फिर हरी घास वाली विकेट, हमने सबके लिए तैयारी की है और वैसे ही खिलाड़ी चुने हैं। हमें अभी भी वहां जाना है और अपनी क्षमता के अनुसार खेलना है। यदि हम ऐसा करते हैं तो हम जीत सकते हैं। हम किसी भी विकेट पर किसी को भी हराने की क्षमता रखते हैं।'09:44 AM, 11-Nov-2024
Gautam Gambhir Press Conference: शार्दुल की गैरमौजूदगी पर गंभीर
टेस्ट सीरीज के लिए शार्दुल ठाकुर को नजरअंदाज करने पर गंभीर ने कहा, 'हमने सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी है। यह आगे बढ़ने के बारे में है। जरूरत पड़ने पर नीतीश हमारे लिए ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे।'09:43 AM, 11-Nov-2024
Gautam Gambhir Press Conference: कोहली की फॉर्म पर पोंटिंग के सवाल पर गंभीर
कोहली की फॉर्म पर पोंटिंग की टिप्पणी पर गंभीर ने कहा, 'पोंटिंग का भारतीय क्रिकेट से क्या लेना-देना है? उन्हें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के बारे में सोचना चाहिए।'09:42 AM, 11-Nov-2024
Gautam Gambhir Press Conference: दौरे पर सबसे बड़ी चुनौती को लेकर गंभीर
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले की चुनौतियों पर गंभीर ने कहा, 'तैयारी महत्वपूर्ण होगी। पहले टेस्ट के पहले दिन के लिए ये दस दिन बहुत महत्वपूर्ण होंगे। हमारा पूरा ध्यान अच्छा खेलने पर है और जीतने पर है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
09:40 AM, 11-Nov-2024
Gautam Gambhir Press Conference: रोहित अगर नहीं खेले तो कौन होगा कप्तान?
रोहित के पहला टेस्ट नहीं खेलने पर कप्तान कौन होगा? इस सवाल के जवाब में गंभीर ने कहा, 'जसप्रीत बुमराह उप-कप्तान हैं। अगर रोहित चूक जाते हैं, तो बुमराह कप्तान होंगे।'09:37 AM, 11-Nov-2024
Gautam Gambhir Press Conference: केएल राहुल की फॉर्म और भारतीय टीम में जगह को लेकर गंभीर
केएल राहुल की फॉर्म को लेकर पूछे गए सवालों पर गंभीर ने कहा, 'कितने देशों के पास केएल राहुल जैसे खिलाड़ी हैं? वह ओपनिंग कर सकते हैं, छठे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं और विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं। हमारे लिए उनका होना महत्वपूर्ण है। वह पहले भी यहां खेल चुके हैं और ऐसे में उनका अनुभव हमारे काम आएगा।'09:35 AM, 11-Nov-2024
Gautam Gambhir Press Conference: कोहली और रोहित की फॉर्म पर गंभीर का बयान
गंभीर ने कहा, 'मुझे रोहित शर्मा और विराट कोहली की फॉर्म को लेकर कोई चिंता नहीं है। ड्रेसिंग रूम में रनों की भूख मेरे लिए महत्वपूर्ण है और मुझे लगता है कि इन दोनों में रन बनाने को लेकर बहुत भूख है। हमारे पास कई अनुभवी खिलाड़ी हैं जो इन परिस्थितियों में खेल चुके हैं। ये दोनों युवा खिलाड़ियों की मदद करेंगे। ये सीरीज युवा खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण है।'09:34 AM, 11-Nov-2024
