फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs PAK U19 Highlights: पाकिस्तान ने 191 रन से जीता फाइनल, 2012 के बाद जीता दूसरा अंडर-19 एशिया कप खिताब

Sun, 21 Dec 2025 05:16 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 21 Dec 2025 05:16 PM IST
खास बातें

पाकिस्तान ने भारत को अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में 191 रन से हराकर दूसरी बार इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले पाकिस्तान की टीम 2012 में भारत के साथ इस टूर्नामेंट की संयुक्त विजेता बनी थी। 

विज्ञापन
IND U19 vs PAK U19 Final Highlights: Under 19 Asia Cup Final India vs Pakistan Match Scorecard Updates
भारत बनाम पाकिस्तान (अंडर-19 एशिया कप फाइनल) - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

05:13 PM, 21-Dec-2025

पाकिस्तान ने जीता अंडर-19 एशिया कप का फाइनल

पाकिस्तान ने भारत को अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में 191 रन से हराकर दूसरी बार इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले पाकिस्तान की टीम 2012 में भारत के साथ इस टूर्नामेंट की संयुक्त विजेता बनी थी।  रविवार को दुबई स्थित आईसीसी अकादमी में खेले गए मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। फरहान यूसफ की अगुआई वाली टीम ने समीर मिन्हास (172) की शतकीय और अहमद हुसैन (56) की अर्धशतकीय पारी की मदद से 50 ओवर में आठ विकेट पर 347 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 26.2 ओवर में सिर्फ 156 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान के लिए अली रजा ने चार विकेट लिए जबकि मोहम्मद सय्याम, अब्दुल सुभान और हुजैफा अहसान ने दो-दो सफलताएं अपने नाम कीं।
04:44 PM, 21-Dec-2025

IND vs PAK U19 Live: 115 पर भारत को आठवां झटका

भारत को आठवां झटका हुजैफा अहसान ने दिया। उन्होंने मोहम्मद सय्याम के हाथों खिलन पटेल को कैच आउट कराया। वह 19 रन बना पाए। अब हेनिल पटेल और दीपेश देवेंद्रन क्रीज पर मौजूद हैं। 
विज्ञापन
03:48 PM, 21-Dec-2025

IND vs PAK U19 Live: 68 पर भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन

68 के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई। वेंदात त्रिवेदी सिर्फ नौ रन बना पाए। अब क्रीज पर अभिज्ञान कुंडू और कनिष्क चौहान मौजूद हैं।
03:31 PM, 21-Dec-2025

IND vs PAK U19 Live: चौथा विकेट गिरा

भारत को चौथा झटका अब्दुल सुभान ने दिया। उन्होंने विहान मल्होत्रा को बोल्ड किया। वह सिर्फ सात रन बना पाए। अब वेदांत का साथ देने अभिज्ञान कुंडू आए हैं।
03:13 PM, 21-Dec-2025

IND vs PAK U19 Live Score: आरोन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी आउट

49 के स्कोर पर भारत को दो झटके लगे। आरोन जॉर्ज 16 और वैभव सूर्यवंशी 26 रन बनाकर आउट हुए। जॉर्ज को मोहम्मद सय्याम ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद अली राजा ने वैभव को पवेलियन भेजा। फिलहाल क्रीज पर विहान मल्होत्रा और वेंदात त्रिवेदी मौजूद हैं।
03:04 PM, 21-Dec-2025

IND vs PAK U19 Live Score: 32 पर भारत को पहला झटका

भारत को पहला झटका आयुष म्हात्रे के रूप में लगा। उन्हें अली राजा ने फरहान यूसफ के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ दो रन बना पाए। अब वैभव का साथ देने आरोन जॉर्ज आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:53 PM, 21-Dec-2025

IND vs PAK U19 Live Score: भारत की पारी जारी

भारत की पारी जारी है। वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे क्रीज पर मौजूद हैं।
02:18 PM, 21-Dec-2025

IND vs PAK U19 Live Score: पाकिस्तान ने भारत को 348 रन का लक्ष्य दिया

समीर मिन्हास के शतक और अहमद हुसैन के अर्धशतक के दम पर पाकिस्तान ने भारत के सामने 348 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। भारत ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पाकिस्तान ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 347 रन बनाए। भारत के लिए दीपेश देवेंद्रन ने तीन विकेट लिए जबकि हेनिल पटेल और खिलन पटेल को दो-दो सफलताएं मिलीं। वहीं, कनिष्क चौहान ने एक विकेट अपने नाम किया। 
01:42 PM, 21-Dec-2025

IND vs PAK U19 Live Score: पाकिस्तान को चौथा झटका

आखिरकार भारत को वो सफलता मिल ही गई, जिसका उसे बेसब्री से इंतजार था। 43वें ओवर की पांचवीं गेंद पर दीपेश ने कनिष्क के हाथों समीर मिन्हास को कैच कराया। वह 113 गेंदों में 17 चौके और नौ छक्के की मदद से 172 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब फरहान यूसफ का साथ देने हुजैफा अहसान आए हैं। 43 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर चार विकेट पर 302 रन हो गया है।
01:19 PM, 21-Dec-2025

IND vs PAK U19 Live Score: समीर और अहमद की शतकीय साझेदारी टूटी

खिलन पटेल ने पाकिस्तान को तीसरा झटका दिया। उन्होंने अहमद हुसैन को अपना शिकार बनाया। वह 72 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे विकेट के लिए उस्मान ने समीर मिन्हास के साथ 137 रनों की साझेदारी निभाई। अब बल्लेबाजी के लिए कप्तान फरहान यूसुफ आए हैं। 38 ओवर के बाद टीम का स्कोर तीन विकेट पर 260 रन है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed