फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MI vs GT: रोमांचक मैच में मुंबई की जीत, आखिरी ओवर में नौ रन नहीं बना सकी गुजरात की टीम, सैम्स ने जिताया मैच

Fri, 06 May 2022 11:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 06 May 2022 11:44 PM IST
खास बातें

गुजरात के कप्तान हार्दिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। मुंबई ने गुजरात के सामने 178 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 172 रन ही बना सकी और पांच रन से मैच हार गई।

विज्ञापन
IPL 2022 GT Vs MI Live Score: Gujarat Titans Vs Mumbai Indians Match 51 At Mumbai News Updates in Hindi
मुंबई की टीम - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

11:21 PM, 06-May-2022

मुंबई ने गुजरात को हराया

मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को रोमांचक मैच में पांच रन से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 177 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 172 रन ही बना सकी। आखिरी ओवर में गुजरात को जीत के लिए नौ रन चाहिए थे, लेकिन टीम तीन रन ही बना सकी। आखिरी ओवर में डेनियल सैम्स ने गजब की गेंदबाजी की, जबकि उनके सामने डेविड मिलर और राहुल तेवतिया थे। 

20वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन आया। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद पर दो रन लेने के चक्कर में तेवतिया रन आउट हो गए। चौथी गेंद पर राशिद खान ने एक रन लिया। पांचवीं और छठी गेंद पर सैम्स ने मिलर को कोई रन नहीं बनाने दिया। इस तरह मुंबई ने जीत हासिल की। टेबल टॉपर गुजरात के लिए यह हार चौंकाने वाली है, क्योंकि 12वें ओवर तक टीम ने 106 रन पर कोई विकेट नहीं गंवाया था। उसके बाद टीम चोक कर गई।

इस हार से गुजरात पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। गुजरात की यह तीसरी हार रही और टीम अब भी 11 मैचों में आठ जीत के साथ टॉप पर है। उसके 16 अंक हैं। वहीं, मुंबई की टीम अब भी 10 मैचों में दो जीत के साथ आखिरी (10वें) स्थान पर है। इस जीत से भी मुंबई की टीम का प्लेऑफ में पहुंचना बेहद मुश्किल है। टीम को बाकी मैचों को जीतने के साथ ही बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। वहीं, गुजरात की टीम लगभग प्लेऑफ में पहुंच चुकी है।
11:05 PM, 06-May-2022

MI vs GT Live: गुजरात को 20 रन की जरूरत

18 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस ने चार विकेट गंवाकर 158 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेविड मिलर और राहुल तेवतिया क्रीज पर हैं। कप्तान हार्दिक पांड्या रन आउट हुए। उन्हें ईशान किशन ने रन आउट किया। हार्दिक 14 गेंदों पर 24 रन बना सके। गुजरात को अब 12 गेंदों पर 20 रन की जरूरत है। 
विज्ञापन
10:55 PM, 06-May-2022

MI vs GT Live: साई सुदर्शन हिट विकेट हुए

16 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस ने तीन विकेट गंवाकर 138 रन बना लिए हैं। फिलहाल गुजरात को 24 गेंदों पर 40 रन की जरूरत है। 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर साई सुदर्शन हिट विकेट हुए। वह इस सीजन हिट विकेट होने वाले पहले खिलाड़ी हैं। वहीं, ओवरऑल आईपीएल में वह इस तरह से आउट होने वाले 13वें खिलाड़ी हैं। इससे पहले मुसाविर खोटे, मिस्बाह उल हक, स्वप्निल आसनोदकर, रवींद्र जडेजा, सौरभ तिवारी, युवराज सिंह, दीपक हुड्डा, डेविड वॉर्नर, शेल्डन जैक्सन, रियान पराग, हार्दिक पांड्या और जॉनी बेयरस्टो हिट विकेट हो चुके हैं। क्रीज पर फिलहाल हार्दिक पांड्या और डेविड मिलर मौजूद हैं। 
10:44 PM, 06-May-2022

MI vs GT Live: गुजरात को 30 गेंदों पर 48 रन की जरूरत

15 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस ने दो विकेट गंवाकर 130 रन बना लिए हैं। फिलहाल हार्दिक पांड्या आठ गेंदों पर 13 रन और साई सुदर्शन छह गेंदों पर सात रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। गुजरात को अब 30 गेंदों पर 48 रन की जरूरत है। 
10:36 PM, 06-May-2022

MI vs GT Live: गुजरात को दो-दो झटके

13वें ओवर में गुजरात टाइटंस को दो झटके लगे। मुरुगन अश्विन ने सबसे पहले शुभमन गिल को कीरोन पोलार्ड के हाथों कैच कराया। गिल 36 गेंदों पर 52 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में गिल ने छह चौके और दो छक्के लगाए। इसके बाद आखिरी गेंद पर ऋद्धिमान साहा को डेनियल सैम्स के हाथों कैच कराया। साहा 40 गेंदों पर 55 रन बना सके। इसमें छह चौके औ दो छक्के शामिल हैं। गुजरात को अब 42 गेंदों पर 67 रन की जरूरत है। 
10:28 PM, 06-May-2022

MI vs GT Live: साहा और शुभमन का अर्धशतक

12 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस ने बिना कोई विकेट गंवाए 106 रन बना लिए हैं। मुंबई के गेंदबाज विकेट के लिए तरस गए हैं। वहीं, गुजरात के ओपनर्स ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमाया। यह साहा के आईपीएल करियर का 10वां अर्धशतक रहा। वहीं, इस सीजन उन्होंने अब तक दो अर्धशतक लगाए हैं। शुभमन ने आईपीएल करियर का 13वां अर्धशतक लगाया। वहीं, इस सीजन उन्होंने तीसरा अर्धशतक लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:12 PM, 06-May-2022

MI vs GT Live: अर्धशतक के करीब ऋद्धिमान साहा

गुजरात ने आठ ओवर के बाद बिना कोई विकेट गंवाए 73 रन बना लिए हैं। फिलहाल ऋद्धिमान साहा 27 गेंदों पर 40 रन और शुभमन गिल 21 गेंदों पर 32 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। यह दोनों कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं और खराब गेंदों पर चौके-छक्के बटोर रहे हैं।
10:03 PM, 06-May-2022

MI vs GT Live: छह ओवर के बाद गुजरात 54/0

गुजरात ने छह ओवर के बाद बिना कोई विकेट गंवाए 54 रन बना लिए हैं। फिलहाल ऋद्धिमान साहा 23 गेंदों पर 37 रन और शुभमन गिल 13 गेंदों पर 16 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। जसप्रीत बुमराह ने दो ओवर में 26 रन लुटा दिए हैं। वहीं, मुरुगन अश्विन और राइली मेरेडिथ को भी खूब मार पड़ी है। 
09:45 PM, 06-May-2022

MI vs GT Live: गुजरात के सलामी बल्लेबाज मैदान पर

गुजरात टाइटंस के ओपनर्स शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा क्रीज पर हैं। दोनों ने दो ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 15 रन बना लिए हैं। साहा ने दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए जसप्रीत बुमराह की छह गेंदों पर 14 रन बटोरे। इस ओवर में साहा ने दो चौके और एक छक्का लगाया। फिलहाल साहा 11 गेंदों पर 15 रन और शुभमन गिल शून्य पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 
09:21 PM, 06-May-2022

MI vs GT Live: मुंबई ने गुजरात को 178 रन का लक्ष्य दिया

मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के सामने 178 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की शुरुआत शानदार रही। कप्तान रोहित शर्मा अच्छे फॉर्म में दिखे। उन्होंने ईशान किशन के साथ मिलकर 74 रन की ओपनिंग साझेदारी की। रोहित अर्धशतक से चूक गए। वे 28 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद सूर्यकुमार यादव कुछ खास नहीं कर सके और 11 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ईशान किशन ने भी कुछ बड़े शॉट लगाए। वे 29 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में ईशान ने पांच चौके और एक छक्का लगाया।

कीरोन पोलार्ड एकबार फिर फेल रहे। वे 14 गेंदों पर चार रन बना सके। उन्हें राशिद खान ने क्लीन बोल्ड किया। तिलक वर्मा और टिम डेविड ने मुंबई की पारी संभालने की कोशिश की। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी निभाई। हालांकि, 19वें ओवर में मुंबई को दो झटके लगे। इस ओवर में तिलक वर्मा रन आउट हुए। वे 16 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए। 

इसके बाद इसी ओवर में लोकी फर्ग्यूसन ने डेनियल सैम्स को राशिद खान के हाथों कैच कराया। आखिरी ओवर में टिम डेविड ने 13 रन बटोरे और मुंबई को छह विकेट पर 177 रन के स्कोर तक पहुंचाया। डेविड 21 गेंदों पर 44 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात की ओर से राशिद ने दो विकेट झटके। वहीं, अल्जारी जोसेफ, फर्ग्यूसन और प्रदीप सांगवान को एक-एक विकेट मिला। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed