GT vs CSK Highlights: आईपीएल के पहले मैच में चेन्नई को मिली हार, गत चैंपियन गुजरात टाइटंस पांच विकेट से जीता
{"_id":"6426d5cde1ebb93d0c0b6e17","slug":"gt-vs-csk-live-cricket-score-gujarat-titans-vs-chennai-super-kings-ipl-2023-1st-match-at-narendra-modi-stadium-2023-03-31","type":"live","status":"publish","title_hn":"GT vs CSK Highlights: आईपीएल के पहले मैच में चेन्नई को मिली हार, गत चैंपियन गुजरात टाइटंस पांच विकेट से जीता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 01 Apr 2023 12:23 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 01 Apr 2023 12:23 AM IST
खास बातें
IPL, Gujarat vs Chennai Indian Premier League 2023: आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज शुक्रवार (31 मार्च) को हो गया। टूर्नामेंट के पहले मैच में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस ने चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स को पांच विकेट से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मिली इस जीत के साथ ही गुजरात ने चेन्नई के खिलाफ अजेय अभियान जारी रखा। सीएसके पर उसकी ये लगातार तीसरी जीत है। अब तक गुजरात को हार नहीं मिली।
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
11:40 PM, 31-Mar-2023
GT vs CSK Live Score: शुभमन की पारी से जीता गुजरात
शुभमन गिल के शानदार अर्धशतक की बदौलत गुजरात टाइटंस ने आईपीएल के 16वें सीजन के पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को पांच विकेट से हरा दिया। कप्तान हार्दिक पांड्या ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 ओवर में सात विकेट पर 178 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 182 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। राशिद खान को तीन गेंद पर 10 रन बनाने के साथ-साथ दो विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।शुभमन गिल ने 36 गेंद पर 63 रन बनाकर गुजरात को जीत के करीब पहुंचाया। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए। विजय शंकर ने 21 गेंद पर 27 रन, ऋद्धिमान साहा ने 21 गेंद पर 25 और साई सुदर्शन ने 17 गेंद पर 22 रन बनाए। कप्तान हार्दिक पांड्या आठ रन बनाकर आउट हुए। राहुल तेवतिया 14 गेंद पर 15 और राशिद खान तीन गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई के लिए राजवर्धन हंगरगेकर ने तीन विकेट लिए। वहीं, रवींद्र जडेजा और तुषार देशपांडे को एक-एक सफलता मिली।
गायकवाड़ ने चेन्नई के लिए बनाए सर्वाधिक रन
चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा 92 रन ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाए। उनके अलावा मोईन अली ने 23 रन की पारी खेली। धोनी ने आखिरी ओवर में एक चौका और एक छक्का लगाकर टीम का स्कोर सात विकेट पर 178 रन तक पहुंचाया। उन्होंने सात गेंद में 14 रन बनाए। गुजरात के लिए राशिद खान, अल्जारी जोसेफ और मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, जोशुआ लिटिल को एक विकेट मिला।
11:29 PM, 31-Mar-2023
GT vs CSK Live Score: विजय शंकर हुए आउट
विजय शंकर के रूप में गुजरात टाइटंस को पांचवां झटका लगा है। उन्हें 18वें ओवर की अंतिम गेंद पर राजवर्धन हंगरगेकर ने आउट किया। शंकर ने 21 गेंद पर 27 रन बनाए। मिचेल सैंटनर ने उनका कैच लिया। गुजरात को जीत के लिए 12 गेंद पर 23 रन बनाने हैं।
विज्ञापन
11:10 PM, 31-Mar-2023
GT vs CSK Live Score: शुभमन गिल हुए आउट
शुभमन गिल को तुषार देशपांडे ने 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट कर दिया। तुषार को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतारा गया है। उन्होंने गिल को 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट किया। शुभमन गिल ने 36 गेंद पर 63 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए। गुजरात ने 16 ओवर में चार विकेट पर 145 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 24 गेंद पर 34 रन चाहिए।10:54 PM, 31-Mar-2023
GT vs CSK Live Score: जडेजा ने हार्दिक को किया आउट
हार्दिक पांड्या 13वें ओवर में आउट हो गए। उन्हें रवींद्र जडेजा ने पहली गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। हार्दिक ने 11 गेंद पर आठ रन बनाए। गुजरात ने 13 ओवर में तीन विकेट पर 114 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 51 और विजय शंकर तीन रन बनाकर नाबाद हैं। जडेजा ने चार ओवर का अपना कोटा पूरा कर लिया है। उन्होंने 28 रन देकर एक विकेट लिया।10:51 PM, 31-Mar-2023
GT vs CSK Live Score: शुभमन गिल ने जड़ा अर्धशतक
शुभमन गिल ने 12वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने मिचेल सैंटनर की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर 50 रन का आंकड़ा छुआ। गुजरात ने 12 ओवर में दो विकेट पर 111 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 31 गेंद पर 51 और कप्तान हार्दिक पांड्या 10 गेंद पर आठ रन बनाकर खेल रहे हैं।10:42 PM, 31-Mar-2023
GT vs CSK Live Score: गुजरात को लगा दूसरा झटका
गुजरात टाइटंस को दूसरा झटका 10वें ओवर में लगा। राजवर्धन हंगरगेकर ने साई सुदर्शन को विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के हाथों कैच कराया। सुदर्शन ने 17 गेंद पर 22 रन बनाए। वह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे। उन्होंने टीम के लिए उपयोगी पारी खेली। सुदर्शन के आउट होने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या क्रीज पर उतरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:29 PM, 31-Mar-2023
GT vs CSK Live Score: गुजरात का स्कोर 7 ओवर में 71/1
गुजरात टाइटंस ने सात ओवर में एक विकेट पर 71 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 17 गेंद पर 27 और साई सुदर्शन 11 गेंद पर 14 रन बनाकर नाबाद हैं।10:15 PM, 31-Mar-2023
GT vs CSK Live Score: साई सुदर्शन बने गुजरात के इम्पैक्ट प्लेयर
गुजरात टाइटंस ने साई सुदर्शन को अपना पहला इम्पैक्ट प्लेयर बनाया। सुदर्शन ने केन विलियम्सन की जगह ली। विलियम्सन फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। उसके बाद वह मैच से बाहर हो गए। सुदर्शन को साहा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए भेजा गया।10:09 PM, 31-Mar-2023
GT vs CSK Live Score: गुजरात को लगा पहला झटका
गुजरात टाइटंस को पहला झटका राजवर्धन हंगरगेकर ने दिया। उन्होंने अनुभवी बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा को शिवम दुबे के हाथों कैच कराया। साहा ने 16 गेंद पर 25 रन बनाए।09:52 PM, 31-Mar-2023