फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GG vs MI Highlights: गुजरात एलिमिनेटर में पहुंची, मुंबई को 11 रन से हराया; हरमनप्रीत कौर का नाबाद अर्धशतक

Fri, 30 Jan 2026 10:56 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 30 Jan 2026 10:56 PM IST
खास बातें

गुजरात जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस को 11 रन से हराकर एलिमिनेटर में पहुंच गई। दिलचस्प बात यह है कि ये मुंबई पर गुजरात की महिला प्रीमियर लीग के इतिहास की पहली जीत है।

विज्ञापन
GG vs MI WPL Live Score: Gujarat Giants vs Mumbai Indians Women IPL Today Match Scorecard Updates
गुजरात बनाम मुंबई - फोटो : WPL-X

लाइव अपडेट

10:56 PM, 30-Jan-2026

GG vs MI Highlights: गुजरात जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस को 11 रन से हराया

गुजरात जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस को 11 रन से हराकर एलिमिनेटर में पहुंच गई। दिलचस्प बात यह है कि ये मुंबई पर गुजरात की महिला प्रीमियर लीग के इतिहास की पहली जीत है। शुक्रवार को वडोदरा में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने एश्ले गार्डनर की 46 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 156 रन बना सकी। उनके लिए हरमनप्रीत कौर ने 82 रनों की नाबाद पारी खेली।
10:45 PM, 30-Jan-2026

GG vs MI Live Score: मुंबई को छठा झटका

संस्कृति गुप्ता खाता भी नहीं खोल सकीं। वह एलबीडब्ल्यू आउट हो गईं। अब हरमनप्रीत का साथ देने पूनम खेमनार आई हैं।
विज्ञापन
10:34 PM, 30-Jan-2026

GG vs MI Live Score: मुंबई को पांचवां झटका

मुंबई को पांचवां झटका राजेश्वरी गायकवाड़ ने दिया। उन्होंने अमनजोत कौर को अपना शिकार बनाया। वह 13 रन बनाकर आउट हुईं। पांचवें विकेट के लिए अमनजोत और हरमनप्रीत के बीच 44 रन की साझेदारी हुई। इसके अलावा हरमनप्रीत कौर ने 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। अब उनका साथ देने संस्कृति गुप्ता आई हैं।
10:23 PM, 30-Jan-2026

GG vs MI Live Score: मुंबई को चौथा झटका

मुंबई का चौथा विकेट गिर गया। अमेलिया केर को वेयरहम ने पवेलियन की राह दिखाई। वह 20 रन बनाकर लौटीं। अब हरमनप्रीत कौर का साथ देने अमनजोत कौर आईं हैं।
09:54 PM, 30-Jan-2026

GG vs MI Live Score: 37 पर मुंबई को तीसरा झटका

मुंबई को तीसरा झटका भी सोफी डिवाइन ने दिया। नेट शीवर ब्रंट दो रन बनाकर आउट हो गईं। फिलहाल क्रीज पर हरमनप्रीत कौर और अमेलिया केर मौजूद हैं।
09:44 PM, 30-Jan-2026

GG vs MI Live Score: 33 पर मुंबई को दूसरा झटका

मुंबई को दूसरा झटका काश्वी गौतम ने दिया। उन्होंने सजीवन सजना को फुलमाली के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 26 रन बना पाईं। अब ब्रंट का साथ देने हरमनप्रीत कौर आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:42 PM, 30-Jan-2026

GG vs MI Live Score: 23 पर मुंबई को पहला झटका

मुंबई को पहला झटका 23 के स्कोर पर सोफी डिवाइन ने दिया। उन्होंने हीली मैथ्यूज को बोल्ड किया। वह सिर्फ छह रन बना सकीं। 
09:21 PM, 30-Jan-2026

GG vs MI Live Score: मुंबई की पारी शुरू

मुंबई की पारी शुरू हो चुकी है। सजीवन सजना और हीली मैथ्यूज क्रीज पर हैं। पारी का पहला ओवर रेणुका सिंह फेंक रही हैं।
09:03 PM, 30-Jan-2026

GG vs MI Live Score: गुजरात ने मुंबई के सामने 168 रन का लक्ष्य रखा

गुजरात ने मुंबई के सामने 168 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में चार विकेट पर 167 रन बनाए हैं। उनके लिए एश्ले गार्डनर ने 46 रन बनाए। इसके अलावा जॉर्जिया वेयरहम ने 44* रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, मुंबई के लिए अमेलिया केर ने दो विकेट लिए जबकि शबनिम इस्माइल और नेट शीवर ब्रंट ने एक-एक विकेट झटके।
08:51 PM, 30-Jan-2026

GG vs MI Live Score: गुजरात को चौथा झटका

गुजरात को चौथा झटका एश्ले गार्डनर के रूप में लगा। वह 28 गेंदों में 46 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। अब जॉर्जिया वेयरहम का साथ देने भारती फुलमाली आईं हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed