ENG vs AUS: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में हराया; हैरी ब्रुक, मार्क वुड और वोक्स ने किया कमाल
{"_id":"64aa815bf1c339b7e801f4a3","slug":"england-vs-australia-live-cricket-score-eng-vs-aus-ashes-2023-3rd-test-day-4-match-headingly-stadium-update-2023-07-09","type":"live","status":"publish","title_hn":"ENG vs AUS: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में हराया; हैरी ब्रुक, मार्क वुड और वोक्स ने किया कमाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 09 Jul 2023 09:29 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हेडिंग्ले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हेडिंग्ले
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 09 Jul 2023 09:29 PM IST
खास बातें
AUS vs ENG Ashes 2023 : इंग्लैंड ने एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट को सात विकेट से अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ ही उसने एशेज सीरीज में वापसी कर ली है। उसे शुरुआती दो टेस्ट मैचों में हार मिली थी। ऑस्ट्रेलिया की नजर हेडिंग्ले में टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज को 3-0 से जीतने पर थी, लेकिन इंग्लैंड ने ऐसा नहीं होने दिया। दोनों टीमों के बीच अब चौथा टेस्ट 19 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया सीरीज में अभी भी 2-1 से आगे है।
विज्ञापन
जीत के बाद मार्क वुड और क्रिस वोक्स
- फोटो : England Cricket/Twitter
लाइव अपडेट
08:11 PM, 09-Jul-2023
ENG vs AUS Test Live: ब्रुक की पारी से जीता इंग्लैंड
युवा स्टार हैरी ब्रुक की पारी की बदौलत इंग्लैंड ने हेडिंग्ले टेस्ट में तीन विकेट से जीत हासिल की। मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 263 रन पर सिमट गई। इसके बाद इंग्लैंड ने पहली पारी में 237 रन बनाए। इस तरह कंगारू टीम को 26 रन की बढ़त मिली। उसने दूसरी पारी में 224 रन बनाए और इंग्लैंड को जीत के लिए 251 रन का लक्ष्य दिया। मैच के चौथे दिन इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में अपने तीसरे दिन के स्कोर बिना किसी विकेट के 27 रन से आगे खेलने उतरी। उसने सात विकेट पर 254 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।ब्रुक और वोक्स ने दिलाई जीत
इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में युवा स्टार हैरी ब्रुक ने 75 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने नौ चौके लगाए। ब्रुक के अलावा ओपनर जैक क्रॉली ने 44 रन का योगदान दिया। बेन डकेट 23, जो रूट 21 और कप्तान बेन स्टोक्स 13 रन बनाकर आउट हुए। मोईन अली और जॉनी बेयरस्टो पांच-पांच रन ही बना सके। क्रिस वोक्स ने नाबाद 32 और मार्क वुड ने नाबाद 16 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क ने पांच विकेट लिए। मिचेल मार्श और पैट कमिंस को एक-एक सफलता मिली।
दूसरी पारी में एक समय इंग्लैंड की टीम 171 रन पर छह विकेट गंवाकर संषर्ष कर रही थी। यहां से हैरी ब्रुक और क्रिस वोक्स ने मोर्चा संभाला। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी की। ब्रुक के आउट होने के बाद ऐसा लगा कि ऑस्ट्रेलिया की टीम वापसी कर सकती है, लेकिन मार्क वुड ने वोक्स का अच्छा साथ निभाया। दोनों ने मिलकर आठवें विकेट के लिए 24 रन की साझेदारी की और टीम को जीत दिलाई।
England are back in the series! 🙌
— ICC (@ICC) July 9, 2023
A thrilling run-chase at Headingley sees the hosts emerge victorious 👏#WTC25 | #ENGvAUS 📝: https://t.co/CIqx6cW10r pic.twitter.com/WbwFo2vFhU
07:54 PM, 09-Jul-2023
ENG vs AUS Test Live: स्टार्क ने लिया ब्रुक का विकेट
मिचेल स्टार्क को मैच में पांचवीं सफलता मिल गई है। उन्होंने हैरी ब्रुक को पवेलियन भेजकर इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया। ब्रुक 93 गेंद पर 75 रन बनाकर आउट हुए। पैट कमिंस ने उनका कैच लिया। इंग्लैंड ने सात विकेट पर 232 रन बना लिए हैं। क्रिस वोक्स 26 और मार्क वुड एक रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए 19 रन बनाने हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट लेने हैं।
विज्ञापन
07:20 PM, 09-Jul-2023
ENG vs AUS Test Live: हैरी ब्रूक का शानदार अर्धशतक
इंग्लैंड के युवा स्टार हैरी ब्रुक शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। इंग्लैंड के भी 200 रन पूरे हो गए हैं। उसने छह विकेट पर 202 रन बना लिए हैं। हैरी ब्रुक 55 और क्रिस वोक्स 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 31 रन की साझेदारी कर ली है। इंग्लैंड को जीत के लिए 49 रन और बनाने हैं।06:50 PM, 09-Jul-2023
ENG vs AUS Test Live: स्टार्क को मिली चौथी सफलता
ऑस्ट्रेलिया के तूफानी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क हेडिंग्ले में खतरनाक गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने बेन स्टोक्स के बाद जॉनी बेयरस्टो को आउट कर इंग्लैंड को छठा झटका दिया है। बेयरस्टो आठ गेंद पर पांच रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। इंग्लैंड ने छह विकेट पर 272 रन बना लिए हैं। हैरी ब्रुक और क्रिस वोक्स क्रीज पर हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए 79 रन और बनाने हैं।06:42 PM, 09-Jul-2023
ENG vs AUS Test Live: इंग्लैंड को लगा सबसे बड़ा झटका
इंग्लैंड की टीम सबसे बड़ा झटका मिचेल स्टार्क ने दिया है। उन्होंने इंग्लैंड के इन-फॉर्म बल्लेबाज और कप्तान बेन स्टोक्स को आउट कर दिया। स्टोक्स 15 गेंद पर 13 रन बनाकर विकेटकीपर एलेक्स कैरी को कैच थमा दिया। इंग्लैंड ने पांच विकेट पर 166 रन बना लिए हैं। हैरी ब्रुक 43 और जॉनी बेयरस्टो चार रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए 85 रन और बनाने हैं।06:37 PM, 09-Jul-2023
ENG vs AUS Test Live: ब्रुक और स्टोक्स जमे
जो रूट के आउट होने के बाद हैरी ब्रुक और कप्तान बेन स्टोक्स क्रीज पर टिक गए हैं। स्टोक्स और ब्रुक ने पांचवें विकेट के लिए 30 रन की साझेदारी कर ली है। इंग्लैंड ने पांच विकेट पर 161 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 90 रन की और आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:51 PM, 09-Jul-2023
ENG vs AUS Test Live: कमिंस को मिली सफलता
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टीम को चौथी सफलता दिलाई। उन्होंने इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। कमिंस ने रूट को विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया। इंग्लिश बल्लेबाज ने 33 गेंद पर 21 रन बनाए। लंच तक इंग्लैंड ने चार विकेट पर 153 रन बना लिए हैं। हैरी ब्रुक 40 और कप्तान बेन स्टोक्स सात रन बनाकर नाबाद हैं। टीम को जीत के लिए 98 रन और बनाने हैं।05:04 PM, 09-Jul-2023
ENG vs AUS Test Live: इंग्लैंड का स्कोर 103/3
इंग्लैंड ने तीन विकेट पर 103 रन बना लिए हैं। जो रूट 15 और हैरी ब्रुक छह रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लिश टीम को जीत के लिए 148 रन और बनाने हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट चाहिए। इंग्लैंड को तीसरा झटका जैक क्रॉली के रूप में लगा। उन्हें मिचेल मार्श ने विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया। क्रॉली ने 55 गेंद पर 44 रन बनाए।04:17 PM, 09-Jul-2023
ENG vs AUS Test Live: ऑस्ट्रेलिया को मिली दूसरी सफलता
ऑस्ट्रेलिया को दूसरी सफलता भी मिचेल स्टार्क ने दिलाई। उन्होंने बाएं हाथ के बल्लेबाज मोईन अली को क्लीन बोल्ड कर दिया। मोईन ने 15 गेंद पर पांच रन बनाए। इंग्लैंड ने दो विकेट पर 64 रन बना लिए हैं। जैक क्रॉली और जो रूट क्रीज पर हैँ।03:56 PM, 09-Jul-2023