ENG vs AUS: इंग्लैंड का स्कोर दूसरे दिन 278/4, ऑस्ट्रेलिया से 138 रन पीछे; बेन डकेट शतक से चूके
{"_id":"649d5ad740374aa641024cf7","slug":"england-vs-australia-live-cricket-score-eng-vs-aus-ashes-2023-2nd-test-day-2-match-at-lords-ground-update-2023-06-29","type":"live","status":"publish","title_hn":"ENG vs AUS: इंग्लैंड का स्कोर दूसरे दिन 278\/4, ऑस्ट्रेलिया से 138 रन पीछे; बेन डकेट शतक से चूके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 30 Jun 2023 08:32 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 30 Jun 2023 08:32 AM IST
खास बातें
AUS vs ENG Ashes 2023 : इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन गुरुवार (29 जून) को ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 416 रन पर सिमट गई। इसके बाद इंग्लैंड ने खेल समाप्त होने के समय चार विकेट पर 278 रन बना लिए थे। वह पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया से 138 रन पीछे है। कप्तान बेन स्टोक्स के साथ युवा स्टार हैरी ब्रूक नाबाद हैं।
विज्ञापन
बेन डकेट
- फोटो : England Cricket/Twitter
लाइव अपडेट
11:06 PM, 29-Jun-2023
ENG vs AUS Test Live: दूसरे दिन का खेल समाप्त
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। मेजबान इंग्लैंड ने खेल समाप्त होने के समय चार विकेट पर 274 रन बना लिए थे। वह पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया से 138 रन पीछे है। हैरी ब्रूक 45 और कप्तान बेन स्टोक्स 17 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने सबसे ज्यादा 98 रन बनाए। वह लॉर्ड्स में शतक लगाने से चूक गए। जैक क्रॉली ने 48 और ओली पोप ने 42 रन की पारी खेली। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट 10 रन ही बना सके। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन और कैमरन ग्रीन ने एक-एक विकेट लिए।इससे पहले स्टीव स्मिथ ने 110 रन की पारी खेली जिससे ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 416 रन बनाने में सफल रही। यह स्मिथ की कुल 32वीं टेस्ट शतकीय पारी रही। उन्होंने 32 टेस्ट शतक 174 पारियों में सबसे तेजी से बनाए हैं।
10:03 PM, 29-Jun-2023
ENG vs AUS Test Live: जो रूट का नहीं चला बल्ला
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट का बल्ला लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में नहीं चला। वह 19 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हो गए। मिचेल स्टार्क की गेंद पर स्टीव स्मिथ ने उनका कैच लिया। इंग्लैंड ने चार विकेट पर 227 रन बना लिए हैं। हैरी ब्रूक के साथ कप्तान बेन स्टोक्स क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
09:38 PM, 29-Jun-2023
ENG vs AUS Test Live: बेन डकेट लॉर्ड्स में नहीं लगा पाए शतक
इंग्लैंड को तीसरा झटका बेन डकेट के रूप में लगा। वह 98 रन बनाकर आउट हो गए। डकेट दो रन से लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर शतक लगाने से चूक गए। डकेट को जोश हेजलवुड ने डेविड वॉर्नर के हाथों कैच कराया। इंग्लैंड ने तीन विकेट पर 208 रन बना लिए हैं। जो रूट के साथ अब हैरी ब्रूक क्रीज पर हैं।09:19 PM, 29-Jun-2023
ENG vs AUS Test Live: ऑस्ट्रेलिया को मिली दूसरी सफलता
ऑस्ट्रेलिया को दूसरी सफलता कैमरन ग्रीन ने दिलाई। उन्होंने ओली पोप को स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराया। पोप 63 गेंद पर 42 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद बल्लेबाजी के लिए जो रूट दूसरी गेंद पर आउट होने से बाल-बाल बच गए। ग्रीन की गेंद पर एलेक्स कैरी ने उनका कैच लिया, अंपायर ने इसे नो-बॉल करार दिया। ग्रीन का पैर गेंदबाजी के समय क्रीज से बाहर था। इंग्लैंड ने दो विकेट पर 195 रन बना लिए हैं। बेन डकेट 91 और जो रूट एक रन बनाकर नाबाद हैं।09:01 PM, 29-Jun-2023
ENG vs AUS Test Live: विकेट के लिए तरसे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को दूसरे विकेट की तलाश है। इंग्लैंड ने एक विकेट पर 182 रन बना लिए हैं। बेन डकेट 87 और ओली पोप 39 रन बनाकर नाबाद हैं। डकेट और पोप ने 90 रन की साझेदारी कर ली है।08:04 PM, 29-Jun-2023
ENG vs AUS Test Live: ओली पोप और बेन डकेट ने संभाला मोर्च
जैक क्रॉली के आउट होने के बाद ओली पोप और बेन डकेट ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी कर ली है। इंग्लैंड ने एक विकेट पर 135 रन बना लिए हैं। डकेट ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह 52 रन बनाकर नाबाद हैं। ओली पोप ने 32 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:26 PM, 29-Jun-2023
ENG vs AUS Test Live: ऑस्ट्रेलिया को मिली पहली सफलता
ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता नाथन लियोन ने दिलाई। उन्होंने जैक क्रॉली को आउट कर इंग्लैंड की ओपनिंग साझेदारी को तोड़ दी। क्रॉली 48 गेंद पर 48 रन बनाकर आउट हुए। लियोन की गेंद पर एलेक्स कैरी ने उन्हें स्टंप किया। इंग्लैंड ने एक विकेट पर 99 रन बना लिए हैं। बेन डकेट 42 और ओली पोप सात रन बनाकर नाबाद हैं।06:52 PM, 29-Jun-2023
ENG vs AUS Test Live: बेन डकेट और जैक क्रॉली ने की अर्धशतकीय साझेदारी
इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में तेजी से रन बना रही है। उसके ओपनर बेन डकेट और जैक क्रॉली ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 64 रन बना लिए हैं। जैक क्रॉली 41 और बेन डकेट 21 रन बनाकर नाबाद हैं।05:38 PM, 29-Jun-2023
ENG vs AUS Test Live: दूसरे दिन तक लंच तक इंग्लैंड को नहीं लगा झटका
लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक इंग्लैंड की टीम को एक भी झटका नहीं लगा है। बेन डकेट और जैक क्रॉली नाबाद हैं। डकेट सात और क्रॉली छह रन बनाकर नाबाद हैं।05:18 PM, 29-Jun-2023