11:02 PM, 17-Jun-2023
ENG vs AUS Test Live: उस्मान ख्वाजा के शतक से ऑस्ट्रेलिया मजबूत
उस्मान ख्वाजा ने शतक लगाकर मैच में ऑस्ट्रेलिया की वापसी करा दी है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय वह एलेक्स कैरी के साथ नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट पर 311 रन बना लिए हैं। वह इंग्लैंड से अब सिर्फ 82 रन ही पीछे है। ख्वाजा 126 और एलेक्स कैरी 52 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने छठे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी कर ली है। ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने 50 और कैमरन ग्रीन ने 38 रन बनाए। टीम के तीन स्टार बल्लेबाज हो गए। स्टीव स्मिथ 16 और डेविड वॉर्नर नौ रन बनाकर हो गए। दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज मार्नश लाबुशेन खाता भी नहीं खोल पाए। इंग्लैंड के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड और मोईन अली ने दो-दो विकेट लिए। बेन स्टोक्स को एक सफलता मिली।
10:49 PM, 17-Jun-2023
ENG vs AUS Test Live: कैरी ने अर्धशतक पूरा किया
ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने 92 ओवर में पांच विकेट पर 309 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा 126 और एलेक्स कैरी 50 रन बनाकर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया अभी भी इंग्लैंड से पहली पारी में 84 रन पीछे है।
09:14 PM, 17-Jun-2023
ENG vs AUS Test Live: ख्वाजा का शानदार शतक
उस्मान ख्वाजा ने इंग्लैंड की धरती पर अपना पहला शतक लगा दिया है। ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में शतक पूरा कर लिया है। यह उनके टेसट् करियर का 15वां शतक है।
09:06 PM, 17-Jun-2023
ENG vs AUS Test Live: ऑस्ट्रेलियाई की आधी टीम पवेलियन लौटी
ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पहली पारी में पवेलियन लौट चुकी है। उसे पांचवां झटका कैमरन ग्रीन के रूप में लगा। ग्रीन को मोईन अली ने क्लीन बोल्ड कर दिया। उन्होंने 68 गेंद पर 38 रन बनाए। इस दौरान चार चौके और एक छक्का लगाया। ग्रीन के आउट होने के बाद विकेटकीपर एलेक्स कैरी क्रीज पर आए हैं।
08:40 PM, 17-Jun-2023
ENG vs AUS Test Live: चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 188/4
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने लगातार विकेट गिरने के बावजूद खुद को संभाल लिया है। उसने दूसरे दिन चायकाल तक चार विकेट पर 188 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा 84 और कैमरन ग्रीन 21 रन बनाकर नाबाद हैं।
07:15 PM, 17-Jun-2023
ENG vs AUS Test Live: इंग्लैंड को मिली चौथी सफलता
इंग्लैंड को चौथी सफलता मोईन अली ने दिलाई। उन्होंने ट्रेविस हेड को जैक क्रॉली के हाथों कैच कराया। विश्व के तीसरे नंबर के बल्लेबाज हेड ने अर्धशतक लगाया। वह 63 गेंद पर 50 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
06:24 PM, 17-Jun-2023
ENG vs AUS Test Live: उस्मान ख्वाजा और ट्रेविस हेड पर बड़ी जिम्मेदारी
ऑस्ट्रेलिया की पारी दूसरे दिन लंच के बाद फिर से शुरू हो गई है। उस्मान ख्वाजा के साथ ट्रेविस हेड क्रीज पर हैं। तीन बड़े बल्लेबाजों के आउट होने के बाद ख्वाजा और हेड पर टीम को संभालने की जिम्मेदारी है।
05:24 PM, 17-Jun-2023
ENG vs AUS Test Live: इंग्लैंड को मिली सबसे बड़ी सफलता
इंग्लैंड की टीम को मैच में सबसे बड़ी सफलता कप्तान बेन स्टोक्स ने दिलाई। उन्होंने दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। स्टोक्स ने 59 गेंद पर 16 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद ट्रेविस हेड बल्लेबाजी के लिए आए हैं। उस्मान ख्वाजा दूसरे छोर पर टिके हैं।
04:17 PM, 17-Jun-2023
ENG vs AUS Test Live: ब्रॉड ने ही दिया ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका
ऑस्ट्रेलियाई टीम को स्टुअर्ट ब्रॉड ने एक ही ओवर में दो झटके दिए। पहले उन्होंने डेविड वॉर्नर को आउट किया। फिर दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज मार्नश लाबुशेन को पवेलियन भेज दिया। लाबुशेन खाता भी नहीं खोल पाए। वह पहली ही गेंद पर जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच आउट हो गए। फिलहाल स्टीव स्मिथ और उस्मान ख्वाजा क्रीज पर हैं।
04:08 PM, 17-Jun-2023
ENG vs AUS Test Live: इंग्लैंड को मिली पहली सफलता
ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में पहला झटका लग चुका है। स्टुअर्ट ब्रॉड ने अनुभवी ओपनर डेविड वॉर्नर को आउट कर इंग्लिश टीम को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने वॉर्नर को क्लीन बोल्ड कर दिया। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर 27 गेंद पर नौ रन ही बना सका। वह टेस्ट में 15वीं बार ब्रॉड की गेंद पर आउट हुए हैं।