फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DEL vs UP Highlights: दिल्ली ने यूपी को 42 रन से हराया, लगातार दूसरी जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर

Tue, 07 Mar 2023 11:10 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 07 Mar 2023 11:10 PM IST
खास बातें

WPL Highlights, DEL vs UPW Women’s Premier League 2023: महिला प्रीमियर लीग के पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को 42 रन से हरा दिया है। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी के सामने 212 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में यूपी की टीम सिर्फ 169 रन बना पाई और 42 रन से मैच हार गई।

विज्ञापन
UP vs DEL Live Score: UP Warriorz vs Delhi Capitals Today Women IPL Match Scorecard News
दिल्ली बनाम यूपी - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

11:07 PM, 07-Mar-2023

दिल्ली ने यूपी को 42 रन से हराया

दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को 42 रन से हरा दिया है। इस टूर्नामेंट में यह दिल्ली की लगातार दूसरी जीत है। वहीं, यूपी को पहले मैच में जीत के बाद दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेग लेनिंग और जेस जॉनसन की शानदार बल्लेबाजी के चलते 211 रन बनाए थे। इसके जवाब में यूपी की टीम ताहिला मैकग्राथ के नाबाद 90 रन के बावजूद 169 रन ही बना सकी और मैच 42 रन से हार गई। जेस जॉनसन ने गेंद के साथ भी कमाल किया और तीन विकेट झटके। इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है।
11:00 PM, 07-Mar-2023

DEL vs UP Live Score: यूपी का स्कोर 150 रन के पार

पांच विकेट के नुकसान पर यूपी का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। हालांकि, मैच में सिर्फ एक ओवर बचा हुआ है। ऐसे में यूपी के लिए जीत हासिल करना संभव नहीं है, लेकिन ताहिला ने एक छोर पर लड़ाई जारी रखी है। वह अर्धशतक लगाकर खेल रही हैं और हार का अंतर काफी कम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
10:53 PM, 07-Mar-2023

DEL vs UP Live Score: ताहिला मैकग्राथ का अर्धशतक

ताहिला मैकग्राथ ने 36 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में अब तक छह चौके और दो छक्के लगाए हैं। हालांकि, यूपी का स्कोर अभी भी बहुत कम है और दिल्ली की जीत तय नजर आ रही है। 18 ओवर के बाद यूपी का स्कोर पांच विकेट पर 137 रन है।
10:51 PM, 07-Mar-2023

DEL vs UP Live Score: यूपी का पांचवां विकेट गिरा

120 रन के स्कोर पर यूपी की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। जेस जॉनसन ने देविका वैद्य को आउट कर यूपी को पांचवां झटका दिया। देविका ने 21 गेंद में 23 रन बनाए। जेस जॉनसन ने उन्हें राधा यादव के हाथों कैच कराया। अब ताहिला मैकग्राथ के साथ सिमरन क्रीज पर हैं।
10:38 PM, 07-Mar-2023

DEL vs UP Live Score: यूपी का स्कोर 100 रन के पार

चार विकेट के नुकसान पर यूपी का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है, लेकिन मैच इस टीम की पहुंच से बहुत दूर है। देविका वैद्य और ताहिला मैकग्राथ क्रीज पर हैं। ताहिला एक छोर पर अकेले लड़ाई कर रही हैं, लेकिन उन्हें किसी का साथ नहीं मिला है। 15 ओवर के बाद यूपी का स्कोर चार विकेट पर 109 रन है।
10:22 PM, 07-Mar-2023

DEL vs UP Live Score: यूपी का चौथा विकेट गिरा

71 रन के स्कोर पर यूपी का चौथा विकेट गिरा है। दीप्ति शर्मा 20 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। शिखा पांडे की गेंद पर राधा यादव ने उनका शानदार कैच पकड़ा। अब ताहिला मैकग्राथ के साथ देविका वैद्य क्रीज पर हैं। 11 ओवर के बाद यूपी का स्कोर चार विकेट पर 72 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:12 PM, 07-Mar-2023

DEL vs UP Live Score: यूपी का स्कोर 50 रन के पार

तीन विकेट के नुकसान पर यूपी का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। दीप्ती शर्मा और ताहिला मैकग्राथ क्रीज पर हैं। दोनों संभलकर बल्लेबाजी कर रही हैं और मैच को आगे ले जा रही हैं। आठ ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर तीन विकेट पर 51 रन है।
09:58 PM, 07-Mar-2023

DEL vs UP Live Score: यूपी का तीसरा विकेट गिरा

31 रन के स्कोर पर ही यूपी का तीसरा विकेट गिरा है। श्वेता सेहरावत छह गेंद में एक रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। मारिजाने कैप ने उन्हें विकेटकीपर तानिया भाटिया के हाथों कैच कराया। दो रन के अंदर तीन विकेट गंवाने के बाद यूपी की टीम मुश्किल में आ गई है। अब ताहिला मैकग्राथ के साथ दीप्ति शर्मा क्रीज पर हैं।
09:55 PM, 07-Mar-2023

DEL vs UP Live Score: यूपी का दूसरा विकेट गिरा

31 रन के स्कोर पर यूपी का दूसरा विकेट गिरा है। किरण नवगिरे दो गेंद में दो रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। जेस जॉनसन ने उन्हें एलिस कैप्सी के हाथों कैच कराया। अब श्वेता सेहरावत के साथ ताहिला मैकग्राथ क्रीज पर हैं। जेस जॉनसन ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर यूपी की टीम को बैकफुट में ढकेल दिया है।
09:53 PM, 07-Mar-2023

DEL vs UP Live Score: यूपी का पहला विकेट गिरा

29 रन के स्कोर पर यूपी की टीम को पहला झटका लगा है। कप्तान एलिसा हीली 17 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाए। जेस जॉनसन ने उन्हें राधा यादव के हाथों कैच कराया। अब श्वेता सेहरावत के साथ किरण नवगिरे क्रीज पर हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed