DC vs RCB Highlights: फिलिप साल्ट ने दिलाई दिल्ली कैपिटल्स को चौथी जीत, बैंगलोर को सात विकेट से हराया
{"_id":"64564ee44bc2b2934c0fb997","slug":"dc-vs-rcb-live-cricket-score-delhi-capitals-vs-royal-challengers-bangalore-ipl-2023-50th-match-updates-2023-05-06","type":"live","status":"publish","title_hn":"DC vs RCB Highlights: फिलिप साल्ट ने दिलाई दिल्ली कैपिटल्स को चौथी जीत, बैंगलोर को सात विकेट से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 06 May 2023 11:10 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 06 May 2023 11:10 PM IST
खास बातें
DC vs RCB Highlights, Indian Premier League 2023 : आईपीएल के 50वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ जीत हासिल की। उसने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आरसीबी को सात विकेट से हरा दिया। आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बैंगलोर ने 20 ओवर में चार विकेट पर 181 रन बनाए। दिल्ली ने 16.4 ओवर में तीन विकेट पर 187 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
फिलिप साल्ट
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:58 PM, 06-May-2023
DC vs RCB Live Score: दिल्ली ने हासिल की शानदार जीत
दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को सात विकेट से हराकर सीजन में चौथी जीत हासिल की। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम अंक तालिका में 10वें से नौवें स्थान पर आ गई है। दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पांचवीं हार का सामना करना पड़ा। 10 मैच में उसके 10 अंक हैं और वह पांचवें पायदान पर काबिज है। दिल्ली को अपना अगला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 10 मई को चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेलना है। दूसरी ओर, आरसीबी की टीम नौ मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उतरेगी।आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बैंगलोर ने 20 ओवर में चार विकेट पर 181 रन बनाए। दिल्ली ने 16.4 ओवर में तीन विकेट पर 187 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। दिल्ली के इस मैच में फिलिप साल्ट ने मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने 45 गेंद पर 87 रन की पारी खेली। इस दौरान आठ चौके और छह छक्के लगाए। रिले रूसो ने 22 गेंद पर नाबाद 35 रन बनाए। मिचेल मार्श ने 26 और डेविड वॉर्नर ने 22 रन का योगदान दिया। अक्षर पटेल ने नाबाद आठ रन बनाए। जोश हेजलवुड, महिपाल लोमरोर, हर्षल पेटल को एक-एक सफलता मिली।
10:24 PM, 06-May-2023
DC vs RCB Live Score: आरसीबी को मिली दूसरी सफलता
आरसीबी को दूसरी सफलता हर्षल पटेल ने दिलाई। उन्होंने 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर मिचेल मार्श को आउट कर दिया। मार्श 17 गेंद पर 26 रन बनाकर महिपाल लोमरोर को कैच थमा बैठे। आरसीबी ने 11 ओवर में दो विकेट पर 123 रन बना लिए हैं। फिलिप साल्ट 32 गेंद पर 64 और रिले रूसो तीन गेंद पर चार बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
10:14 PM, 06-May-2023
DC vs RCB Live Score: साल्ट का शानदार अर्धशतक
दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर बल्लेबाज फिलिप साल्ट ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर कर्ण शर्मा को चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। दिल्ली ने नौ ओवर में एक विकेट पर 102 रन बना लिए हैं। फिलिप साल्ट 53 और मिचेल मार्श 20 रन बनाकर नाबाद हैं।09:51 PM, 06-May-2023
DC vs RCB Live Score: वॉर्नर का नहीं चला बल्ला
दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी के खिलाफ तूफानी शुरुआत की। उसने पांच ओवर में 60 रन बनाए। छठे ओवर की पहली गेंद पर टीम को पहला झटका लगा। जोश हेजलवुड ने डेविड वॉर्नर को आउट कर दिया। वॉर्नर 14 गेंद पर 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। वॉर्नर का कैच आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने लिया। उनके आउट होने के बाद मिचेल मार्श क्रीज पर आए हैं। दिल्ली ने छह ओवर में एक विकेट पर 70 रन बना लिए हैं। फिलिप साल्ट 17 गेंद पर 35 और मिचेल मार्श पांच गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद हैं।09:16 PM, 06-May-2023
DC vs RCB Live Score: दिल्ली को मिला मुश्किल लक्ष्य
आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 181 रन बनाए। दिल्ली को 182 रन का मुश्किल लक्ष्य मिला है। बैंगलोर के लिए सबसे ज्यादा विराट कोहली ने 55 रन बनाए। उनके अलावा महिपाल लोमरोर ने भी अर्धशतक लगाया। महिपाल ने 29 गेंद पर नाबाद 54 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए। महिपाल का स्ट्राइक रेट186.21 का रहा। कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 32 गेंद पर 45 रन बनाए। दिनेश कार्तिक ने 11 और अनुज रावत ने नाबाद आठ रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल खाता नहीं खोल पाए। दिल्ली के लिए मिचेल मार्श ने दो विकेट लिए। खलील अहमद और मुकेश कुमार को एक-एक सफलता मिली।
09:07 PM, 06-May-2023
DC vs RCB Live Score: लोमरोर का अर्धशतक
आरसीबी के बाएं हाथ के बल्लेबाज महिपाल लोमरोर ने तूफानी अंदाज में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। यह आईपीएल में उनका पहला अर्धशतक है। आरसीबी ने 19 ओवर में तीन विकेट पर 172 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:48 PM, 06-May-2023
DC vs RCB Live Score: आरसीबी को लगा तीसरा झटका
आरसीबी को तीसरा झटका विराट कोहली के रूप में लगा। कोहली 46 गेंद पर 55 रन बनाकर आउट हो गए। मुकेश कुमार की गेंद पर खलील अहमद ने उनका कैच लिया। विराट ने अपनी पारी में पांच चौके लगाए। आरसीबी ने 16 ओवर में तीन विकेट पर 137 रन बना लिए हैं। महिपाल लोमरोर 17 गेंद पर 34 रन बनाकर नाबाद हैं। कोहली के आउट होने के बाद दिनेश कार्तिक क्रीज पर आए हैं।08:42 PM, 06-May-2023
DC vs RCB Live Score: कोहली ने लगाया अर्धशतक
विराट कोहली ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में अपना छठा अर्धशतक लगाया है। वह 42 गेंद पर 50 रन बनाकर नाबाद हैं। कोहली ने पांच चौके लगाए हैं। महिपाल लोमरोर ने 15 गेंद पर 29 रन बना लिए हैं। उन्होंने एक चौका और तीन छक्के लगाए हैं। आरसीबी ने 15 ओवर में दो विकेट पर 126 रन बनाए हैं।08:21 PM, 06-May-2023
DC vs RCB Live Score: मिचेल मार्श ने एक ही ओवर में लिए दो विकेट
दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल मार्श ने एक ही ओवर में दो विकेट हासिल कर लिए हैं। उन्होंने 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर फाफ डुप्लेसिस और चौथी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल को आउट कर दिया। डुप्लेसिस 32 गेंद पर 45 रन बनाकर अक्षर पटेल को कैच थमा बैठे। उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया। अगली ही गेंद पर मार्श ने मैक्सवेल को विकेटकीपर फिल साल्ट के हाथों कैच कराया। मार्श ने एक गेंद का सामना किया। वह खाता नहीं खोल पाए।08:12 PM, 06-May-2023