DC vs RCB HIGHLIGHTS: बैंगलोर की 16 रन से जीत, दिल्ली को हराकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंची
{"_id":"625ac245dbdb93002537ae71","slug":"dc-vs-rcb-ipl-2022-live-cricket-score-delhi-vs-bangalore-match-27-mumbai-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"DC vs RCB HIGHLIGHTS: बैंगलोर की 16 रन से जीत, दिल्ली को हराकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंची","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 16 Apr 2022 11:33 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:33 PM IST
खास बातें
DC vs RCB (Delhi vs Bangalore): रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 16 रन से शानदार जीत दर्ज की। आईपीएल के 27वें मुकाबले में बैंगलोर की टीम ने 189 रन के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया। बैंगलोर की टीम यह इस सीजन की चौथी जीत है और वह अब आठ अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:31 PM, 16-Apr-2022
बैंगलोर ने दिल्ली को हराया
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 16 रन से शानदार जीत दर्ज की। आईपीएल के 27वें मुकाबले में बैंगलोर की टीम ने 189 रन के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया। बैंगलोर की टीम यह इस सीजन की चौथी जीत है और वह अब आठ अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
11:22 PM, 16-Apr-2022
आखिरी छह गेंदों में 27 रन की दरकार
दिल्ली कैपिटल्स के लिए जीत मुश्किल हो चुकी है। उसे जीत के लिए आखिरी छह गेंदों में 27 रन की दरकार है। 19 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 163/7, अक्षर पटेल (9*), कुलदीप यादव (1*)
विज्ञापन
11:19 PM, 16-Apr-2022
हैट्रिक से चूके हेजलवुड
जोस हेजलवुड अपने आईपीएल हैट्रिक से चूक गए हैं। उन्होंने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर ललित यादव को आउट किया था और फिर चौथे ओवर की पहली गेंद पर शार्दुल ठाकुर को कार्तिक के हाथों कैच कराया। शार्दुल नौ गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए।
11:09 PM, 16-Apr-2022
विराट ने पकड़ा जबरदस्त कैच, पंत आउट
ऋषभ पंत एक ताबड़तोड़ पारी खेलकर पवेलियन लौटे। सिराज की फुल टॉस गेंद पर पंत ने एक्सट्रा कवर के ऊपर से हवा में शॉट खेला लेकिन वहां खड़े विराट कोहली ने ऊपर उछलकर एक हाथ से बेहतरीन कैच पकड़ लिया। पंत ने आउट होने से पहले 17 गेंदों में 34 रन बनाए। 17 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 145/6, शार्दुल ठाकुर (9*), अक्षर पटेल (1*)11:07 PM, 16-Apr-2022
हसरंगा ने लुटाए 19 रन
वनिंदु हसरंगा का आखिरी ओवर बेहद महंगा साबित हुआ। उनके इस ओवर में पंत और शार्दुल ने मिलकर 19 रन बनाए। 16 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 134/5, ऋषभ पंत (26*), शार्दुल ठाकुर (7*)11:01 PM, 16-Apr-2022
हेजलवुड ने दिए दोहरे झटके
जोस हेजलवुड ने अपने तीसरे ओवर में दिल्ली को दो बड़े झटके दिए। उन्होंने सबसे पहले पहली गेंद पर रोवमन पॉवेल को आउट किया। इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर ललित को अपना शिकार बनाया। दोनों खिलाड़ी सस्ते में पवेलियन लौटे। 15 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 115/5, ऋषभ पंत (15*), शार्दुल ठाकुर (0*)
विज्ञापन
विज्ञापन
10:54 PM, 16-Apr-2022
मार्श रन आउट
मिचेल मार्श दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट होकर पवेलियन लौटे। हसरंगा की गेंद पर पंत ने सीधा शॉट खेला जो गेंदबाज के हाथ पर लगी और फिर विकेट पर जाकर लग गई। दूसरे छोर पर खड़े मिचेल मार्श क्रीज़ से बाहर थे और उन्हें आउट होने पड़ा। वह 24 गेंदों में 14 रन बना पाए।
10:50 PM, 16-Apr-2022
दिल्ली के 100 रन पूरे
मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने तीसरे ओवर में महज पांच रन दिए। दिल्ली ने इस दौरान अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। 13 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 100/2, मिचेल मार्श (13*), ऋषभ पंत (3*)
10:45 PM, 16-Apr-2022
पंत को मिला जीवनदान
ऋषभ पंत को दो रन के स्कोर पर बड़ा जीवनदान मिला है। सिराज की गेंद पर पंत ने ऑफ साइड की तरफ हवाई शॉट खेला लेकिन गेंद डीप बैकवर्ड प्वाइंट की तरफ गई लेकिन हसरंगा ने वहां कैच छोड़ दिया।
10:37 PM, 16-Apr-2022
हसरंगा की फिरकी में फंसे वॉर्नर, दिल्ली को दूसरा झटका
दिल्ली की सलामी जोड़ी पवेलियन लौट चुकी है। वनिंदु हसरंगा ने डेविड वॉर्नर को अपनी फिरकी में फंसाया और एलबीडब्ल्यू आउट किया। फील्ड अंपायर ने हालांकि नॉट आउट दिया था लेकिन आरसीबी ने रिव्यू लिया और उन्हें यहां सफलता मिल गई. वॉर्नर ने आउट होने से पहले 38 गेंदों में 66 रन बनाए।