DC vs PBKS Highlights: पंजाब ने हासिल किया आईपीएल का सबसे बड़ा रन चेज, दिल्ली को छह विकेट से हराया
{"_id":"69ec7bc6fe948f7a9000cb98","slug":"dc-vs-pbks-live-cricket-score-delhi-capitals-vs-punjab-kings-ipl-2026-35th-match-updates-2026-04-25","type":"live","status":"publish","title_hn":"DC vs PBKS Highlights: पंजाब ने हासिल किया आईपीएल का सबसे बड़ा रन चेज, दिल्ली को छह विकेट से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 25 Apr 2026 07:46 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Sat, 25 Apr 2026 07:46 PM IST
खास बातें
DC vs PBKS Indian Premier League 2026: पंजाब किंग्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराया है। दिल्ली ने पंजाब को 265 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन पंजाब ने सात गेंद शेष रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
07:45 PM, 25-Apr-2026
DC vs PBKS Live Score: आईपीएल का सबसे सफल रन चेज
पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज किया है। दिल्ली ने केएल राहुल के नाबाद 152 रन की बदौलत 20 ओवर में दो विकेट पर 264 रन बनाए। जवाब में पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक लगाए जिससे टीम ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 265 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। आईपीएल का यह सबसे बड़ा रन चेज है। ये रिकॉर्ड पहले भी पंजाब के ही नाम था जिन्होंने 2024 में केकेआर के खिलाफ दो विकेट पर 262 रन बनाए थे। अब पंजाब ने अपने इस रिकॉर्ड में सुधार किया है।पंजाब का आईपीएल 2026 में अजेय अभियान जारी है और वह अंक तालिका में शीर्ष पर बरकरार है। पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा 26 गेंदों पर नौ चौकों और पांच छक्कों की मदद से 76 रन बनाए, जबकि श्रेयस 36 गेंदों पर तीन चौकों और सात छक्कों के सहारे 71 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली के लिए कुलदीप यादव ने दो विकेट झटके, जबकि अक्षर पटेल और विपराज निगम को एक-एक सफलता मिली।
07:30 PM, 25-Apr-2026
DC vs PBKS Live Score: श्रेयस का अर्धशतक
श्रेयस अय्यर ने खुद को दो बार मिले जीवनदान का फायदा उठाया और 26 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। श्रेयस शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं जिससे टीम का स्कोर 220 के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन
07:21 PM, 25-Apr-2026
DC vs PBKS Live Score: पंजाब को चौथा झटका
विपराज निगम ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे नेहाल वढेरा को आउट कर पंजाब को चौथा झटका दिया है। विपराज 15 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 25 रन बनाकर आउट हुए। विपराज और श्रेयस के बीच चौथे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी हुई।07:09 PM, 25-Apr-2026
DC vs PBKS Live Score: श्रेयस-वढेरा की साझेदारी
तीन झटके लगने के बाद श्रेयस अय्यर और इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे नेहाल वढेरा के बीच साझेदारी पनप रही है। पंजाब का स्कोर भी 200 रन के करीब पहुंच गया है।06:50 PM, 25-Apr-2026
DC vs PBKS Live Score: कोनोली आउट हुए
कुलदीप यादव ने कूपर कोनोली को बोल्ड कर पंजाब को तीसरा झटका दिया है। कोनोली को मुकेश कुमार ने एक जीवनदान दिया था, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सके और 10 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाकर आउट हुए।06:42 PM, 25-Apr-2026
DC vs PBKS Live Score: प्रभसिमरन पवेलियन लौटे
कुलदीप यादव ने प्रभसिमरन सिंह को आउट कर पंजाब को दूसरा झटका दिया है। प्रभसिमरन शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 26 गेंदों पर नौ चौकों और पांच छक्कों की मदद से 76 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:37 PM, 25-Apr-2026
DC vs PBKS Live Score: पंजाब को पहला झटका
पंजाब किंग्स को प्रियांश आर्या के रूप में पहला झटका लगा है। प्रियांश को अक्षर पटेल ने अपना शिकार बनाया जो 17 गेंदों पर दो चौकों और पांच छक्कों की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। प्रियांश और प्रभसिमरन के बीच पहले विकेट के लिए 126 रनों की साझेदारी हुई।06:30 PM, 25-Apr-2026
DC vs PBKS Live Score: पावरप्ले का दूसरा सर्वोच्च स्कोर
पंजाब किंग्स ने आईपीएल में पावरप्ले का दूसरा सर्वोच्च स्कोर बना डाला है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने पंजाब को धुआंधार शुरुआत दिलाई है। पंजाब ने पहले छह ओवर में ही बिना किसी नुकसान के 116 रन बनाए हैं। ये आईपीएल में पावरप्ले में बना दूसरा सर्वोच्च स्कोर है।06:27 PM, 25-Apr-2026
DC vs PBKS Live Score: प्रभसिमरन का पचासा
प्रभसिमरन सिंह ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अर्धशतक लगा दिया है। पंजाब किंग्स ने पावरप्ले खत्म होने से पहले ही 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है।06:09 PM, 25-Apr-2026