WPL Final: मुंबई इंडियंस की टीम बनी चैंपियन, फाइनल में दिल्ली को सात विकेट से हराया; नताली सीवर का अर्धशतक
{"_id":"64203b6a1c27dabbe30bac05","slug":"dc-vs-mi-women-live-cricket-score-delhi-capitals-vs-mumbai-indians-wpl-2023-final-match-at-brabourne-stadium-2023-03-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"WPL Final: मुंबई इंडियंस की टीम बनी चैंपियन, फाइनल में दिल्ली को सात विकेट से हराया; नताली सीवर का अर्धशतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 26 Mar 2023 11:00 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:00 PM IST
खास बातें
WPL Final, Delhi vs Mumbai Final Women's League 2023: महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन आज समाप्त हो गया। फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हरा दिया। हरनप्रीत कौर की टीम ने कमाल करते हुए पहले सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया। ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दिल्ली ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 131 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 19.3 ओवर में तीन विकेट पर 134 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
चैंपियन बनने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम
- फोटो : WPL
लाइव अपडेट
10:45 PM, 26-Mar-2023
MI vs DC Live Score: नताली ने मुंबई को बनाया चैंपियन
इंग्लैंड की अनुभवी खिलाड़ी नताली सीवर ब्रंट ने महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस को चैंपियन बना दिया है। उन्होंने 55 गेंद पर नाबाद 60 रन बनाकर टीम को खिताब जीता दिया।दिल्ली ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 131 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 19.3 ओवर में तीन विकेट पर 134 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। मुंबई फ्रेंचाइजी के खाते में यह छठी ट्रॉफी है। उसकी पुरुष टीम आईपीएल में पांच बार चैंपियन बन चुकी है।नताली ने अमेलिया केर के साथ चौथे विकेट के लिए 20 गेंद पर नाबाद 39 रन की साझेदारी की। अमेलिया केर आठ गेंद पर 14 रन बनाकर नाबाद रहीं। नताली ने इससे पहले तीसरे विकेट के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ 74 गेंद पर 72 रन की साझेदारी की। हरमनप्रीत 39 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुईं। हीली मैथ्यूज ने 13 और यास्तिका भाटिया ने चार रन बनाए। दिल्ली के लिए राधा यादव और जेस जोनासेन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
ऐसी रही दिल्ली की पारी
दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो एक समय 79 रन पर उसके नौ विकेट गिर चुके थे। ऐसा लग रहा था कि टीम 100 रन के स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाएगी। वहां से शिखा पांडे और राधा यादव ने पारी को संभाला। दोनों ने आखिरी विकेट के लिए 24 गेंद पर नाबाद 52 रनों की साझेदारी की। राधा ने 12 गेंद पर नाबाद 27 और शिखा ने 17 गेंद पर नाबाद 27 रन बनाए। राधा ने अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए। वहीं, शिखा के बल्ले से तीन चौके निकले। उन्होंने एक छक्का भी लगाया।
दिल्ली के दिग्गज बल्लेबाजों ने मैच में निराश किया। कप्तान मेग लैनिंग को छोड़कर कोई भी क्रीज पर ज्यादा समय तक नहीं टिक सकीं। लैनिंग ने 29 गेंद पर 35 रन बनाए। वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गईं। मरिजान कैप ने 18 और शेफाली वर्मा ने 11 रन का योगदान दिया। मुंबई के लिए इस्सी वोंग और हीली मैथ्यूज ने तीन-तीन विकेट लिए। अमेलिया केर को दो सफलता मिली।
𝙏𝙝𝙖𝙩 𝙬𝙞𝙣𝙣𝙞𝙣𝙜 𝙛𝙚𝙚𝙡𝙞𝙣𝙜!😉
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 26, 2023
Celebrations all around in @mipaltan's camp! #TATAWPL | #DCvMI | #Final pic.twitter.com/NkAazojfbQ
10:27 PM, 26-Mar-2023
MI vs DC Live Score: मुंबई को लगा बड़ा झटका
मुंबई को बड़ा झटका 17वें ओवर की पहली गेंद पर लगा। कप्तान हरमनप्रीत कौर 39 गेंद पर 37 रन बनाकर रन आउट हो गईं। शिखा पांडे की थ्रो पर एलिस कैप्सी ने उन्हें रन आउट किया। मुंबई ने 17 ओवर में तीन विकेट पर 106 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 18 गेंद पर 26 रन चाहिए। नताली सीवर ब्रंट 45 और अमेलिया केर एक रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
10:24 PM, 26-Mar-2023
MI vs DC Live Score: मुंबई को चार ओवर में चाहिए 37 रन
मुंबई इंडियंस की टीम ने 16 ओवर में दो विकेट पर 95 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 24 गेंद पर 37 रन बनाने हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर 38 गेंद पर 37 और नताली सीवर ब्रंट 43 गेंद पर 35 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 74 गेंद पर 72 रनों की साझेदारी हो चुकी है।10:11 PM, 26-Mar-2023
MI vs DC Live Score: हरमनप्रीत कौर और नताली ने की अर्धशतकीय साझेदारी
मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर और अनुभवी खिलाड़ी नताली सीवर ब्रंट ने तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। मुंबई ने 13 ओवर में दो विकेट पर 76 रन बनाए हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर 28 गेंद पर 28 और नताली सीवर ब्रंट 35 गेंद पर 26 रन बनाकर खेल रही हैं।09:43 PM, 26-Mar-2023
MI vs DC Live Score: पावरप्ले में मुंबई का स्कोर 27/2
मुंबई की पारी का पावरप्ले समाप्त हो गया है। उसने छह ओवर में दो विकेट पर 27 रन बनाए हैं। नताली सीवर ब्रंट 17 गेंद पर छह और कप्तान हरमनप्रीत कौर चार गेंद पर दो रन बनाकर खेल रही हैं। मुंबई को जीत के लिए 84 गेंद पर 105 रन बनाने हैं।09:36 PM, 26-Mar-2023
MI vs DC Live Score: जेस जोनासेन ने मैथ्यूज को किया आउट
जेस जोनासेन ने दिल्ली कैपिटल्स को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर हीली मैथ्यूज को आउट कर दिया। मैथ्यूज 12 गेंद पर 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। अरुंधति रेड्डी ने उनका कैच लिया। मुंबई ने चार ओवर में दो विकेट पर 24 रन बना लिए हैं। नताली सीवर ब्रंट चार और कप्तान हरमनप्रीत कौर एक रन बनाकर खेल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:32 PM, 26-Mar-2023
MI vs DC Live Score: दिल्ली को मिली पहली सफलता
दिल्ली कैपिटल्स को पहली सफलता राधा यादव ने दिलाई। उन्होंने दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर यास्तिका भाटिया को आउट कर दिया। यास्तिका का कैच बाउंड्री पर एलिस कैप्सी ने लिया। यास्तिका ने तीन गेंद पर एक चौके की मदद से चार रन बनाए। मुंबई ने तीन ओवर में एक विकेट पर 21 रन बना लिए हैं। हीली मैथ्यूज 13 और नताली सीवर ब्रंट चार रन बनाकर खेल रही हैं।09:05 PM, 26-Mar-2023
MI vs DC Live Score: शिखा और राधा ने दिल्ली को 131 रन तक पहुंचाया
दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 132 रनों का लक्ष्य दिया है। दिल्ली ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 131 रन बनाए। 79 रन पर नौ विकेट गंवाने के बाद शिखा पांडे और राधा यादव ने आखिरी विकेट के लिए 24 गेंद पर नाबाद 52 रनों की साझेदारी की। राधा ने 12 गेंद पर नाबाद 27 और शिखा ने 17 गेंद पर नाबाद 27 रन बनाए। राधा ने अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए। वहीं, शिखा के बल्ले से तीन चौके निकले। उन्होंने एक छक्का भी लगाया।इससे पहले दिल्ली के बल्लेबाजों ने इस मैच में निराश किया। कप्तान मेग लैनिंग को छोड़कर कोई भी क्रीज पर ज्यादा समय तक नहीं टिक सकीं। लैनिंग ने 29 गेंद पर 35 रन बनाए। वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गईं। मरिजान कैप ने 18 और शेफाली वर्मा ने 11 रन का योगदान दिया। मुंबई के लिए इस्सी वोंग और हीली मैथ्यूज ने तीन-तीन विकेट लिए। अमेलिया केर को दो सफलता मिली।
08:46 PM, 26-Mar-2023
MI vs DC Live Score: मिन्नी और तानिया भी आउट
दिल्ली कैपिटल्स को आठवां झटका मिन्नी मणि और नौवां झटका तानिया भाटिया के रूप में लगा। मिन्नी नौ गेंद पर एक रन बनाकर हीली मैथ्यूज की गेंद पर आउट हो गईं। उन्हें यास्तिका भाटिया ने स्टंप किया। वहीं, तानिया दो गेंदों का सामना करने के बावजूद खाता नहीं खोल पाईं। उन्हें हीली मैथ्यूज ने क्लीन बोल्ड कर दिया।08:33 PM, 26-Mar-2023