फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DC vs LSG: लखनऊ सुपर जाएंट्स छह विकेट से जीता, दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी हार, डिकॉक ने बनाए 80 रन

Thu, 07 Apr 2022 11:35 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 07 Apr 2022 11:35 PM IST
खास बातें

DC vs LSG (Delhi vs Lucknow): लखनऊ सुपर जाएंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में छह विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। केएल राहुल की अगुआई वाली लखनऊ की टीम जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन
DC vs LSG Live Cricket Score: Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants IPL 2022 Match 15 at Navi Mumbai News Updates in Hindi
लखनऊ बनाम दिल्ली लाइव स्कोर - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

11:34 PM, 07-Apr-2022

लखनऊ की जीत की हैट्रिक

आईपीएल 2022 के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हरा दिया है। केएल राहुल की अगुआई वाली लखनऊ ने दिल्ली के 150 रन के लक्ष्य को चार विकेट खोकर हासिल कर लिया है। लखनऊ की तरफ से क्विंटन डिकॉक ने सर्वाधिक 80 रन की पारी खेली। 
 
11:22 PM, 07-Apr-2022

आखिरी 12 गेंदों में 19 रन की दरकार

लखनऊ सुपर जाएंट्स को आखिरी 12 गेदों में जीत के लिए 19 रन की दरकार।
विज्ञापन
11:11 PM, 07-Apr-2022

डिकॉक 80 रन बनाकर आउट

कुलदीप यादव ने एनरिक नोर्त्जे के अधुरे ओवर को पूरा करने के साथ ही लखनऊ को बड़ा झटका दिया। उन्होंने क्विंटन डिकॉक को 80 रन के स्कोर पर सरफराज के हाथों कैच कराया। 16 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर: 122/3, दीपक हुड्डा (7*), क्रुणाल पांड्या (0*)
11:02 PM, 07-Apr-2022

नोर्त्जे गेंदबाजी से हटाए गए 

एनरिक नोर्त्जे ने मैच में कमर के ऊपर दो बार गेंदें फेंकी और इसकी वजह से अब वह आगे गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे। उनकी जगह पर कुलदीप यादव ओवर पूरा करेंगे।
10:56 PM, 07-Apr-2022

लखनऊ एक 100 रन पूरे, नोर्त्जे का एक और महंगा ओवर 

एनरिक नोर्त्जे अपने दूसरे ओवर में भी काफी महंगे साबित हुए। उनके इस ओवर में 14 रन लुटाए। लखनऊ ने अपने 100 रन भी पूरे कर लिए हैं। 14 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर: 104/2, क्विंटन डिकॉक (64*), दीपक हुड्डा (6*)
 
10:39 PM, 07-Apr-2022

लखनऊ ने गंवाया दूसरा विकेट 

ललित यादव ने पहली सफलता हासिल करते हुए एविन लुईस को अपना शिकार बनाया। ललित ने लुईस को पांच रन के स्कोर पर कुलदीप यादव के हाथों कैच कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:35 PM, 07-Apr-2022

डिकॉक का अर्धशतक पूरा 

क्विंटन डिकॉक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका इस सीजन का दूसरा पचासा है। 12 ओवर के बाद लखनऊ के स्कोर: 86/1, एविन लुईस (5*), क्विंटन डिकॉक (53*)
 
 
10:31 PM, 07-Apr-2022

कुलदीप का सफल ओवर

पहले ओवर में 11 रन देने के बाद कुलदीप ने दूसरे ओवर में शानदार वापसी की। उन्होंने इस ओवर में सिर्फ चार रन दिए और राहुल का एक बड़ा विकेट अपने नाम किया। 10 ओवर के बाद लखनऊ के स्कोर: 74/1, एविन लुईस (1*), क्विंटन डिकॉक (47*)
 
10:21 PM, 07-Apr-2022

लखनऊ को पहला झटका, राहुल आउट

कुलदीप यादव ने दिल्ली को पहली सफलता दिला दी है। उन्होंने लखनऊ के कप्तान केएल राहुल को 24 के स्कोर पर पृथ्वी शॉ के हाथों कैच कराया। 
10:13 PM, 07-Apr-2022

कुलदीप की महंगी शुरुआत 

कुलदीप यादव अपने पहले ओवर में महंगे साबित हुए। उनके ओवर की पहली ही गेंद पर राहुल ने छक्का लगाया, हालांकि इसके बाद कुलदीप ने वापसी की और अगली पांच गेंदों में पांच रन दिए। ओवर से आए कुल 11 रन। आठ ओवर के बाद लखनऊ के स्कोर: 62/0, केएल राहुल (22*), क्विंटन डिकॉक (38*)
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed