फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DC vs KKR Highlights: कोलकाता ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रन से हराया, डुप्लेसिस ने 62 रन बनाए; नरेन को तीन विकेट

Tue, 29 Apr 2025 11:28 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 29 Apr 2025 11:28 PM IST
खास बातें

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गत विजेता केकेआर ने अंगकृष रघुवंशी की 44 रनों की शानदार पारी की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 204 रन बनाए। जवाब में दिल्ली निर्धारित ओवर में नौ विकेट खोकर 190 रन बना पाई और 14 रनों से मुकाबला हार गई।

विज्ञापन
DC vs KKR IPL Live Score: Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Today IPL Match Scorecard Updates
दिल्ली बनाम कोलकाता - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

11:23 PM, 29-Apr-2025

कोलकाता ने दिल्ली को 14 रन से हराया

सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की घातक गेंदबाजी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गत विजेता केकेआर ने अंगकृष रघुवंशी की 44 रनों की शानदार पारी की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 204 रन बनाए। जवाब में दिल्ली निर्धारित ओवर में नौ विकेट खोकर 190 रन बना पाई और मुकाबला हार गई। केकेआर के लिए नरेन ने तीन और वरुण ने दो विकेट लिए जबकि अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और आंद्रे रसेल ने एक-एक विकेट हासिल किया।

दिल्ली ने इस सत्र में कुल चार मुकाबले अपने घर में खेले हैं। इनमें उन्होंने तीन मैच गंवाए जबकि एक में उन्हें सुपरओवर में जीत मिली है। वहीं, घर से बाहर अक्षर पटेल की टीम ने छह में से पांच मुकाबले जीते जबकि एक में उन्हें मात मिली है। मंगलवार को इस जीत के साथ कोलकाता ने अपनी प्लेऑफ की आस बरकरार रखी है। उनके खाते में नौ अंक हो गए और उनका नेट रन रेट 0.271 हो गया है। वहीं, दिल्ली 12 अंक और 0.362 का नेट रन रेट लेकर चौथे स्थान पर है।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत झटके के साथ हुई थी। अनुकूल रॉय ने पहले ही ओवर में अभिषेक पोरेल को रसेल के हाथों कैच आउट कराया। वह सिर्फ चार रन बना सके। इसके बाद तीसरे और चौथे नंबर पर आए करुण नायर 15 और केएल राहुल सात रन बना पाए। 

चौथे विकेट के लिए फाफ डुप्लेसिस को कप्तान अक्षर पटेल का साथ मिला। दोनों के बीच 42 गेंदों में 76 रनों की साझेदारी हुई। नरेन ने अक्षर को अपना शिकार बनाया। वह चार चौके और तीन छक्के की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, फाफ डुप्लेसिस ने 31 गेंदों में इस सत्र का अपना दूसरा पचासा पूरा किया। वह 45 गेंदों में 62 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दिल्ली के लिए विप्रज निगम ने 38 रन बनाए। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। उनके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने एक रन, आशुतोष शर्मा ने सात रन और मिचेल स्टार्क खाता खोले बगैर आउट हो गए। वहीं, दुष्मंथा चमीरा और कुलदीप यादव क्रमश: दो और एक रन बनाकर नाबाद रहे।
11:08 PM, 29-Apr-2025

DC vs KKR Live Score: दिल्ली को आठवां झटका

मिचेल स्टार्क को भी वरुण चक्रवर्ती ने अपना शिकार बना लिया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब क्रीज पर दुष्मंथा चमीरा और विप्रज निगम मौजूद हैं।
विज्ञापन
11:07 PM, 29-Apr-2025

DC vs KKR Live Score: दिल्ली को 160 पर सातवां झटका

आशुतोष शर्मा सिर्फ सात रन बनाकर आउट हो गए।
10:56 PM, 29-Apr-2025

DC vs KKR Live Score: दिल्ली को 146 पर छठा झटका

सुनील नरेन ने दिल्ली को छठा झटका दिया। फाफ डुप्लेसिस 62 रन बनाकर आउट किया। अब आशुतोष शर्मा क्रीज पर आए हैं। 16 ओवर के बाद स्कोर 146/6 है।
10:48 PM, 29-Apr-2025

DC vs KKR Live Score: दिल्ली को पांचवां झटका

पारी के 14वें ओवर में दिल्ली ने चौथा और पांचवां विकेट गंवा दिया। सुनील नरेन ने अक्षर पटेल (43) को हर्षित राणा के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स को बोल्ड किया। वह सिर्फ एक रन बना सके। अब बल्लेबाजी के लिए विप्रज निगम आए हैं। 
10:28 PM, 29-Apr-2025

DC vs KKR Live Score: डुप्लेसिस ने जड़ा पचासा

डुप्लेसिस ने 31 गेंदों में इस सत्र का दूसरा अर्धशतक पूरा किया। वह अक्षर पटेल के साथ 40+ रन की साझेदारी निभा चुके हैं। 11 ओवर के बाद स्कोर 108/3 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:10 PM, 29-Apr-2025

DC vs KKR Live Score: दिल्ली को 60 पर तीसरा झटका

दिल्ली को 60 पर तीसरा झटका लगा। सुनील नरेन ने केएल राहुल को रनआउट कर दिया। अब डुप्लेसिस का साथ देने केएल राहुल आए हैं।
09:59 PM, 29-Apr-2025

DC vs KKR Live Score: दिल्ली को दूसरा झटका

वैभर अरोड़ा ने करुण नायर को एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। वह सिर्फ 15 रन बना पाए। अब क्रीज पर केएल राहुल आए हैं।
09:38 PM, 29-Apr-2025

DC vs KKR Live Score: दिल्ली की झटके के साथ शुरुआत

दिल्ली की पारी झटके के साथ शुरू हुई है। अनुकूल रॉय ने अभिषेक पोरेल को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ चार रन बना सके।
09:23 PM, 29-Apr-2025

DC vs KKR Live Score: केकेआर ने दिल्ली के सामने रखा 205 रन का लक्ष्य

अंगकृष रघुवंशी की 44 रनों की दमदार पारी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 205 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 204 रन बनाए हैं। दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट लिए जबकि विप्रज निगम और अक्षर पटेल को दो-दो विकेट मिले। वहीं, दुष्मंथा चमीरा ने एक सफलता अपने नाम की।

इस मैच में रहमनुल्लाह गुरबाज और सुनील नरेन ने दिल्ली को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी हुई। स्टार्क ने गुरबाज को अपना शिकार बनाया। वह 12 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विप्रज निगम ने सुनील नरेन को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए अजिंक्य रहाणे ने कुछ अच्छे शॉट खेले और 26 रन बनाने में कामयाब हुए। अंगकृष रघुवंशी ने रिंकू सिंह के साथ दिल्ली पर दबाव डालने की कोशिश की और 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभाई। चमीरा ने रघुवंशी को पवेलियन की राह दिखाई। वह 32 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए जबकि रिंकू ने तीन चौके और एक छक्के की मदद से 36 रनों की अच्छी पारी खेली। वहीं, वेंकटेश अय्यर का बल्ला आज खामोश रहा। वह सिर्फ सात रन बना सके जबकि रसेल अपने जन्मदिन की रोज 17 रन बनाकर रनआउट हो गए। रोवमैन पॉवेल ने पांच रन बनाए और अनुकूल रॉय खाता भी नहीं खोल पाए। हर्षित राणा खाता खोले बिना नाबाद रहे और वरुण चक्रवर्ती ने एक* रन बनाया।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed