CSK vs SRH Highlights: हैदराबाद ने चेन्नई को आठ विकेट से हराया, पहली बार लगातार चार मैच हारी सीएसके
{"_id":"62514aad31e1d0082e21fb99","slug":"csk-vs-srh-ipl-2022-live-cricket-score-chennai-super-kings-vs-sunrisers-hyderabad-match-17-at-dr-dy-patil-sports-academy-navi-mumbai-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"CSK vs SRH Highlights: हैदराबाद ने चेन्नई को आठ विकेट से हराया, पहली बार लगातार चार मैच हारी सीएसके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 09 Apr 2022 07:11 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 09 Apr 2022 07:11 PM IST
खास बातें
CSK vs SRH (Chennai vs Hyderabad): आईपीएल 2022 के 17वें मैच में चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को हार का सामना करना पड़ा। हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। चेन्नई ने हैदराबाद के सामने 155 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे विलियम्सन की टीम ने 17.4 ओवर में हासिल कर लिया। यह तीन मैचों में हैदराबाद की पहली जीत है।
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा और राहुल त्रिपाठी
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
07:03 PM, 09-Apr-2022
हैदराबाद ने चेन्नई पर हासिल की बड़ी जीत
आईपीएल 2022 के 17वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हरा दिया। यह इस सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन सीएसके की लगातार चौथी हार है। वहीं, हैदराबाद ने सीजन में अपना पहला मैच जीता। टीम तीन मैच खेल चुकी है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 154 रन बना सकी। मोईन अली ने 48 रन बनाए।जवाब में हैदराबाद ने 17.4 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। एसआरएच के लिए अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 50 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली। राहुल त्रिपाठी 15 गेंदों पर 39 रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्वाइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, चेन्नई की टीम प्वाइंट्स टेबल में नौवें नंबर पर है।
06:50 PM, 09-Apr-2022
CSK vs SRH Live: जीत की ओर हैदराबाद
16 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने एक विकेट गंवाकर 125 रन बना लिए हैं। फिलहाल अभिषेक शर्मा 47 गेंदों पर 73 रन और राहुल त्रिपाठी नौ गेंदों पर 19 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। हैदराबाद को 24 गेंदों पर 30 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
06:36 PM, 09-Apr-2022
CSK vs SRH Live: हैदराबाद का पहला विकेट गिरा
13वें ओवर में 89 के स्कोर पर हैदराबाद को पहला झटका लगा। कप्तान केन विलियम्सन 40 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हुए। इसमें दो चौके और एक छक्का शामिल है। यह डेविड वार्नर के नहीं खेलते हैदराबाद की सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप है। इस मामले में उन्होंने पार्थिव पटेल और शिखर धवन द्वारा 2013 में बनाए गए रिकॉर्ड की बराबरी की। वार्नर के रहते हैदराबाद के 14 बड़ी ओपनिंग साझेदारियां रहीं। 13 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर एक विकेट पर 97 रन है। फिलहाल राहुल त्रिपाठी तीन गेंदों पर सात रन और अभिषेक शर्मा 35 गेंदों पर 57 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।06:28 PM, 09-Apr-2022
CSK vs SRH Live: अभिषेक का अर्धशतक
12 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने बिना कोई विकेट गंवाए 89 रन बना लिए हैं। युवा अभिषेक शर्मा ने आईपीएल करियर की पहली फिफ्टी लगाई। उन्होंने 32 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। वहीं, कप्तान केन विलियम्सन 39 गेंदों पर 32 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।06:13 PM, 09-Apr-2022
CSK vs SRH Live: हैदराबाद की मजबूत शुरुआत, दोनों ओपनर्स क्रीज पर
नौ ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने बिना कोई विकेट गंवाए 62 रन बना लिए हैं। फिलहाल ओपनर अभिषेक शर्मा 23 गेंदों पर 39 रन और कप्तान केन विलियम्सन 31 गेंदों पर 23 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। चेन्नई के गेंदबाज विकेट को लेकर तरस गए हैं।06:05 PM, 09-Apr-2022
CSK vs SRH Live: हैदराबाद ने कोई विकेट नहीं गंवाया
छह ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने बिना कोई विकेट गंवाए 37 रन बना लिए हैं। फिलहाल अभिषेक शर्मा 15 गेंदों पर 27 रन और केन विलियम्सन 21 गेंदों पर 10 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस सीजन पावरप्ले में हैदराबाद ने पहली बार कोई विकेट नहीं गंवाया है। टीम की शुरुआत धीमी पर मजबूत रही है। राजस्थान के खिलाफ सीजन के पहले मैच में हैदराबाद ने पावरप्ले में तीन विकेट गंवाकर 14 रन, दूसरे मैच में लखनऊ के खिलाफ पहले छह ओवर में दो विकेट गंवाकर 40 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:52 PM, 09-Apr-2022
CSK vs SRH Live: हैदराबाद की धीमी पर मजबूत शुरुआत
चार ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने बिना कोई विकेट गंवाए 23 रन बना लिए हैं। फिलहाल अभिषेक शर्मा 10 गेंदों पर 16 रन और केन विलियम्सन 14 गेंदों पर सात रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।05:43 PM, 09-Apr-2022
CSK vs SRH Live: दो ओवर के बाद हैदराबाद 6/0
155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दो ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए छह रन बना लिए हैं। फिलहाल अभिषेक शर्मा और कप्तान केन विलियम्सन क्रीज पर हैं।05:20 PM, 09-Apr-2022
चेन्नई ने हैदराबाद को 155 रन का लक्ष्य दिया
चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 155 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 154 रन बनाए। चेन्नई की ओर से मोईन अली ने सबसे ज्यादा 35 गेंदों पर 48 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। कप्तान रवींद्र जडेजा 15 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुए।05:18 PM, 09-Apr-2022