फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CSK vs PBKS Highlights: पंजाब ने चेन्नई को चार विकेट से हराया, चेपक में 200+ रन चेज करने वाली पहली टीम बनी

Sun, 30 Apr 2023 08:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 30 Apr 2023 08:00 PM IST
खास बातें

IPL 2023, CSK vs PBKS Highlights: आईपीएल 2023 के 41वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना पंजाब किंग्स से था। यह मैच चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला गया। चेन्नई सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के सामने 201 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में पंजाब ने आखिरी गेंद पर मैच जीत लिया। 

विज्ञापन
CSK vs PBKS Live Score IPL 2023: Chennai Super Kings vs Punjab Kings Match Scorecard Updates in Hindi
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

07:24 PM, 30-Apr-2023

पंजाब ने चेन्नई को चार विकेट से हराया

आईपीएल 2023 के 41वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने रोमांचक मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को चार विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 200 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 201 रन बनाकर मैच जीत लिया।

आखिरी ओवर का रोमांच
आखिरी छह गेंदों में नौ रन की जरूरत थी। सिकंदर रजा और शाहरुख खान क्रीज पर थे। वहीं, जूनियर मलिंगा के नाम से मशहूर मथिशा पथिराना गेंदबाजी कर रहे थे। पहली गेंद पर रजा ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर शाहरुख भी एक रन ले पाए। तीसरी गेंद डॉट बॉल रही। चौथी और पांचवीं गेंद पर रजा ने दो-दो रन लिए। आखिरी गेंद पर पंजाब को तीन रन की जरूरत थी। पथिराना ने ऑन द स्टंप्स स्लोअर बॉल फेंकी। रजा ने इसे स्क्वायर लेग में खेला और भागकर तीन रन ले लिया। इस तरह आखिरी गेंद पर चेन्नई की हार हुई।

अंक तालिका का हाल
इस जीत के साथ पंजाब के 10 अंक हो गए हैं। टीम नौ मैचों में पांच जीत और चार हार के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स भी इतने अंक और पंजाब से बेहतर रन रेट के साथ चौथे स्थान पर है।
07:17 PM, 30-Apr-2023

CSK vs PBKS Live: सैम और जितेश आउट

सैम करन 20 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें पथिराना ने बोल्ड किया। वहीं, जितेश शर्मा 10 गेंदों में 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें तुषार देशपांडे ने शेख रशीद के हाथों कैच कराया। रशीद ने बाउंड्री पर बेहतरीन कैच लपका। पंजाब को छह गेंदों में नौ रन की जरूरत।
विज्ञापन
06:55 PM, 30-Apr-2023

CSK vs PBKS Live Score: पंजाब का चौथा विकेट गिरा

151 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स का चौथा विकेट गिरा है। लियम लिविंगस्टोन 24 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में चार छक्के और एक चौका लगाया। तुषार देशपांडे ने उन्हें ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच कराया। 17 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर चार विकेट पर 170 रन है।
06:52 PM, 30-Apr-2023

CSK vs PBKS Live Score: लिविंगस्टोन और सैम करन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

लियम लिविंगस्टोन और सैम करन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। इसी के साथ पंजाब किंग्स का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। लिविंगस्टोन ने आक्रामक बल्लेबाजी की है और पंजाब किंग्स को मैच में वापस ले आए हैं।
06:33 PM, 30-Apr-2023

CSK vs PBKS Live Score: पंजाब का स्कोर 100 रन के पार

तीन विकेट के नुकसान पर पंजाब किंग्स का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। लियम लिविंगस्टोन और सैम करन क्रीज पर हैं। दोनों तेज गति से रन बना रहे हैं। पंजाब की टीम 201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी स्थिति में है। चेन्नई को यह मैच जीतने के लिए बीच के ओवरों में और विकेट लेने होंगे। 13 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर तीन विकेट पर 112 रन है।
06:24 PM, 30-Apr-2023

CSK vs PBKS Live Score: पंजाब का तीसरा विकेट गिरा

94 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स का तीसरा विकेट गिरा है। अथर्व ताइदे 17 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। रवींद्र जडेजा ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच पकड़ा। अब लियम लिविंगस्टोन के साथ सैम करन क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:13 PM, 30-Apr-2023

CSK vs PBKS Live Score: पंजाब का दूसरा विकेट गिरा

80 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स का दूसरा विकेट गिरा है। प्रभसिमरन सिंह 24 गेंद में 42 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। रवींद्र जडेजा की गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें स्टंप आउट किया। अब अथर्व ताइदे के साथ लियम लिविंगस्टोन क्रीज पर हैं।
06:04 PM, 30-Apr-2023

CSK vs PBKS Live Score: पावरप्ले के बाद पंजाब का स्कोर 62/1

पंजाब किंग्स ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 62 रन बनाए हैं। शिखर धवन 28 रन बनाकर आउट हो चुके हैं, लेकिन प्रभसिमरन सिंह और अथर्व ताइदे क्रीज पर हैं। दोनों बड़ी साझेदारी कर पंजाब को लक्ष्य के करीब ले जाने की कोशिश करेंगे।
05:59 PM, 30-Apr-2023

CSK vs PBKS Live Score: पंजाब का पहला विकेट गिरा

50 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स का पहला विकेट गिरा है। कप्तान शिखर धवन 15 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। तुषार देशपांडे ने उन्हें मथीषा पाथिराना के हाथों कैच कराया। धवन ने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। अब प्रभसिमरन सिंह के साथ अथर्व ताइदे क्रीज पर हैं।
05:58 PM, 30-Apr-2023

CSK vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स की अच्छी शुरुआत

201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने अच्छी शुरुआत की है। शिखर धवन और प्रभसिमरन सिंह की आक्रामक बल्लेबाजी के चलते इस टीम ने पावरप्ले के अंदर बिना कोई विकेट खोए 50 रन बना लिए हैं। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed