फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CSK vs LSG Highlights: सीएसके ने लखनऊ को पांच विकेट से हराया, उर्विल पटेल की धुआंधार बल्लेबाजी

Sun, 10 May 2026 07:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 10 May 2026 07:39 PM IST
खास बातें

CSK vs LSG Indian Premier League 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया। सीएसके ने चार गेंदें शेष रहते हुए लखनऊ को मात दी और प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदें जीवंत रखी।

विज्ञापन
CSK vs LSG IPL Highlights: Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants Today Match Scorecard Updates
उर्विल पटेल - फोटो : IPL

लाइव अपडेट

07:39 PM, 10-May-2026

CSK vs LSG Live Score: सीएसके की जीत

उर्विल पटेल की धुआंधार बल्लेबाजी से सीएसके ने लखनऊ को पांच विकेट से हराया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में सीएसके ने 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 208 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। लखनऊ का सफर इस तरह लगभग समाप्त हो गया है क्योंकि उसके लिए आगे की राह अब बेहद ही कठिन हो गई है। सीएसके के लिए इस मैच में उर्विल पटेल ने दमदार बल्लेबाजी की और 23 गेंदों पर दो चौकों और आठ छक्कों की मदद से 65 रन बनाकर आउट हुए। लखनऊ की हार का एक बड़ा कारण खराब फील्डिंग रही क्योंकि टीम ने तीन कैच छोड़े। 
07:16 PM, 10-May-2026

CSK vs LSG Live Score: सीएसके को पांचवां झटका

आवेश खान ने कार्तिक शर्मा को आउट कर सीएसके को पांचवां झटका दिया। कार्तिक शर्मा 20 गेंदों पर एक चौके की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन
07:12 PM, 10-May-2026

CSK vs LSG Live Score: ब्रेविस पवेलियन लौटे

दिग्वेश राठी ने डेवाल्ड ब्रेविस को बोल्ड कर सीएसके को चौथा झटका दिया। ब्रेविस 12 गेंदों पर एक चौके की मदद से 10 रन बनाकर आउट हुए।
06:54 PM, 10-May-2026

CSK vs LSG Live Score: गायकवाड़ अर्धशतक से चूके

शाहबाज अहमद ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को आउट कर सीएसके को तीसरा झटका दिया। गायकवाड़ अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 28 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए। 
06:36 PM, 10-May-2026

CSK vs LSG Live Score: सीएसके को दूसरा झटका

सीएसके को उर्विल पटेल के रूप में दूसरा झटका लगा है। उर्विल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईपीएल इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक लगाया। उर्विल दमदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन शाहबाज ने उनकी पारी का अंत कर दिया। उर्विल ने 23 गेंदों पर दो चौकों और आठ छक्कों की मदद से 65 रन बनाए। 
06:25 PM, 10-May-2026

CSK vs LSG Live Score: उर्विल का सबसे तेज पचासा

उर्विल पटेल ने लखनऊ के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 13 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया है। यह आईपीएल इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे तेज पचासा है। उर्विल ने इसके साथ ही यशस्वी जायसवाल की बराबरी कर ली है जिन्होंने 13 गेंदों पर ही आईपीएल में अर्धशतक लगाया था। उर्विल ने अर्धशतक जड़ने के बाद एक पर्ची निकाली और अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:16 PM, 10-May-2026

CSK vs LSG Live Score: उर्विल की तूफानी बल्लेबाजी

सीएसके के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए चौकों-छक्कों की बरसात कर दी। पावरप्ले का आखिरी ओवर डालने आए दिग्वेश राठी को उर्विल ने निशाने पर लिया। उन्होंने उर्विल के इस ओवर से 25 रन जुटाए जिससे सीएसके ने छह ओवर की समाप्ति तक एक विकेट पर 97 रन बनाए। उर्विल और ऋतुराज के बीच दूसरे विकेट के लिए 14 गेंदों पर 52 रनों की साझेदारी हो चुकी है। उर्विल ने दिग्वेश के इस ओवर में तीन छक्के और एक चौका लगाया। इससे पहले, पांचवां ओवर डालने आवेश खान पर भी उर्विल ने तीन गेंदों पर तीन छक्के लगाए। 
06:03 PM, 10-May-2026

CSK vs LSG Live Score: सीएसके को पहला झटका

सीएसके को संजू सैमसन के रूप में पहला झटका लगा है। सैमसन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन दिग्वेश राठी ने उन्हें बोल्ड कर अपना शिकार बनाया। सैमसन 14 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। 
06:00 PM, 10-May-2026

CSK vs LSG Live Score: सीएसके की अच्छी शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके ने अच्छी शुरुआत की है। संजू सैमसन और गायकवाड़ के बीच साझेदारी आगे बढ़ रही है। 
05:45 PM, 10-May-2026

CSK vs LSG Live Score: चेन्नई की पारी शुरू

चेन्नई की पारी शुरू हो गई है। संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर मौजूद हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed