CSK vs KKR Highlights: केकेआर ने सीएसके को आठ विकेट से हराया, गेंदबाजी के बाद बल्ले से भी चमके नरेन
{"_id":"67f90f32c2f692fbb30bffff","slug":"csk-vs-kkr-live-cricket-score-chennai-super-kings-vs-kolkata-knight-riders-ipl-2025-25th-match-updates-2025-04-11","type":"live","status":"publish","title_hn":"CSK vs KKR Highlights: केकेआर ने सीएसके को आठ विकेट से हराया, गेंदबाजी के बाद बल्ले से भी चमके नरेन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 11 Apr 2025 10:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 11 Apr 2025 10:28 PM IST
खास बातें
CSK vs KKR Indian Premier League 2025: केकेआर ने एकतरफा अंदाज में सीएसके को हराकर जीत दर्ज की है। सीएसके ने केकेआर के सामने 104 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे टीम ने महज 61 गेंदों पर दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
विज्ञापन
सुनील नरेन
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
10:28 PM, 11-Apr-2025
CSK vs KKR Live Match: केकेआर को मिली जीत
केकेआर ने सुनील नरेन के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर सीएसके को आठ विकेट से हराया। केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और नरेन की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से सीएसके को 20 ओवर में नौ विकेट पर 103 रन पर रोक दिया। जवाब में नरेन ने बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया और 18 गेंदों पर दो चौके और पांच छक्कों की मदद से 44 रन बनाए जिसकी मदद से केकेआर ने 10.1 ओवर में दो विकेट पर 107 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। सीएसके के लिए अंशुल कंबोज और नूर अहमद को एक-एक विकेट मिला।लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर को क्विंटन डिकॉक और नरेन ने अच्छी शुरुआत दिलाई और दोनों बल्लेबाजों ने 25 गेंदों पर 46 रन जोड़े। हालांकि, कंबोज ने डिकॉक को बोल्ड कर केकेआर को पहला झटका दिया जो 16 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नरेन ने आक्रामक पारी खेली और देखते ही देखते केकेआर का स्कोर 85 रन पहुंच गया। नरेन अर्धशतक लगाने के करीब थे, लेकिन नूर की गेंद पर वह बोल्ड हो गए। केकेआर ने इसके बाद रिंकू सिंह को पवेलियन भेजा जिन्होंने कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई।
आईपीएल में यह पहली बार है जब सीएसके ने लगातार पांच मुकाबले गंवाए हैं। इतना ही वह पहली बार अपने घरेलू मैदान चेपॉक पर लगातार तीसरा मैच हारी है। केकेआर ने 100 से अधिक रनों का लक्ष्य महज 61 गेंदों पर पूरा किया जो आईपीएल में तीसरा सबसे तेजी से हासिल किया गया 100+ लक्ष्य है। केकेआर के लिए रहाणे 17 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 20 रन और रिंकू सिंह 12 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 15 रन बनाकर नाबाद लौटे।
10:13 PM, 11-Apr-2025
CSK vs KKR Live Match: नरेन अर्धशतक से चूके
नूर अहमद ने सुनील नरेन को बोल्ड कर केकेआर को दूसरा झटका दिया। नरेन शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और अर्धशतक लगाने के करीब थे, लेकिन नूर ने उन्हें पचासा जड़ने से रोका। नरेन 18 गेंदों पर दो चौकों और पांच छक्कों की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
10:09 PM, 11-Apr-2025
CSK vs KKR Live Match: केकेआर का स्कोर 70 के पार
लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की बल्लेबाजी शानदार रही है और उसने पावरप्ले में 70 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। सीएसके को पावरप्ले में एक सफलता जरूर मिली, लेकिन केकेआर तेज बल्लेबाजी कर रही है। केकेआर ने छह ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट पर 71 रन बना लिए हैं।09:58 PM, 11-Apr-2025
CSK vs KKR Live Match: केकेआर को लगा पहला झटका
अंशुल कंबोज ने क्विंटन डिकॉक को आउट कर केकेआर को पहला झटका दिया। डिकॉक ने सुनील नरेन के साथ मिलकर केकेआर को अच्छी शुरुआत दिलाई और दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी हुई। डिकॉक 16 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए।09:42 PM, 11-Apr-2025
CSK vs KKR Live Match: केकेआर की पारी शुरू
सीएसके के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की पारी शुरू हो गई है। सीएसके ने केकेआर के सामने 104 रनों का लक्ष्य रखा है। केकेआर के लिए क्विंटन डिकॉक और सुनील नरेन उतरे हैं।09:22 PM, 11-Apr-2025
CSK vs KKR Live Match: सीएसके की पारी समाप्त
सीएसके ने शिवम दुबे के 31 रनों की पारी के दम पर केकेआर के सामने 104 रनों का लक्ष्य रखा है। केकेआर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। सुनील नरेन की अगुआई में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और सीएसके को 20 ओवर में नौ विकेट पर 103 रन पर रोक लिया। यह चेपॉक स्टेडियम में किसी टीम का आईपीएल का दूसरा न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले इस मैदान पर आरसीबी 2019 में सीएसके के खिलाफ 70 रन पर ऑलआउट हुई थी।सीएसके के लिए सबसे ज्यादा रन शिवम दुबे ने ही बनाए जिन्होंने 29 गेंदों की अपनी पारी में तीन चौके लगाए। केकेआर की ओर से नरेन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, जबकि वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा को दो-दो विकेट मिले। वहीं, मोईन अली और वैभव अरोड़ा ने एक-एक विकेट लिया।
टॉस हारकर पहल बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 16 रन के स्कोर पर उसके सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। सीएसके के लिए कोई भी बल्लेबाज साझेदारी नहीं बना सका जिसका खामियाजा उसे उठाना पड़ा। टीम के लिए विजय शंकर ने 29, राहुल त्रिपाठी ने 16 और डेवोन कॉनवे ने 12 रन बनाए। वहीं, पांच बल्लेबाज दहाई अंक तक भी नहीं पहुंच सके, जबकि दो बल्लेबाज खाता खोले बिना पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:02 PM, 11-Apr-2025
CSK vs KKR Live Match: सीएसके का नौवां विकेट गिरा
वैभव अरोड़ा ने नूर अहमद को आउट करके सीएसके को नौवां झटका दिया। नूर आठ गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हुए। इस मैच में सीएसके की बल्लेबाजी काफी खराब रही है।08:50 PM, 11-Apr-2025
CSK vs KKR Live Match: धोनी पवेलियन लौटे
केकेआर के खिलाफ सीएसके की पारी लड़खड़ा गई है। टीम ने 75 रन के स्कोर पर आठ विकेट गंवा दिए हैं। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चार गेंदें खेलकर एक रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सुनील नरेन ने अपना शिकार बनाया।08:41 PM, 11-Apr-2025
CSK vs KKR Live Match: बल्लेबाजी में इंपैक्ट प्लेयर हुड्डा भी नहीं चले, संकट में चेन्नई की पारी
CSK vs KKR Live Score: 72 रन के स्कोर पर चेन्नई का सातवां विकेट गिरा। अब कप्तान धोनी नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।08:37 PM, 11-Apr-2025