फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CSK vs DC: चेन्नई सुपरकिंग्स सातवीं जीत के साथ प्लेऑफ के करीब, दिल्ली कैपिटल्स को 27 रन से हराया

Wed, 10 May 2023 11:26 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: रोहित राज Updated Wed, 10 May 2023 11:26 PM IST
खास बातें

CSK vs DC Highlights, Indian Premier League 2023 :  आईपीएल के 55वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 27 रन से हरा दिया। दोनों टीमें एमए चिदंबरम स्टेडियम में आमने-सामने हुईं। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। चेन्नई ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 140 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
CSK vs DC Highlights Chennai Super Kings vs Delhi Capitals Match Scorecard Updates in Hindi
मिचेल मार्श को अजिंक्य रहाणे ने रनआउट किया - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

11:16 PM, 10-May-2023

CSK vs DC Live Score: चेन्नई की शानदार जीत

गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में सातवीं जीत हासिल कर ली। उसने इस जीत के साथ ही प्लेऑफ के करीब खुद को पहुंचा दिया है। उसके 12 मैचों में अब 15 अंक हो गए। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की 11 मैचों में यह सातवीं हार है। उसके आठ अंक ही हैं। दिल्ली का अगला मुकाबला 13 मई को पंजाब किंग्स से होगा। वहीं, चेन्नई की टीम 14 मई को कोलकाता के खिलाफ उतरेगी।

चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। चेन्नई ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 140 रन ही बना सकी। चेन्नई के गेंदबाजों ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया। मथीश पथिराना ने तीन और दीपक चाहर ने दो विकेट लिए। रवींद्र जडेजा को एक सफलता मिली। चेन्नई के चार गेंदबाजों ने आठ से ज्यादा की इकोनॉमी रेट से रन नहीं दिए। सबने मिलकर दिल्ली के बल्लेबाजों को बांधे रखा। इसका फायदा टीम को हुआ और उसने जीत की हैट्रिक लगाई।

दिल्ली के बल्लेबाजों ने किया निराश
दिल्ली के बल्लेबाजों की बात करें तो किसी ने अर्धशतक नहीं लगाया। रिले रूसो ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। मनीष पांडे और अक्षर पटेल 21 रन बनाकर आउट हुए। फिलिप साल्ट ने 17, ललित यादव ने 12 और रिपल पटेल ने 10 रन बनाए। कप्तान डेविड वॉर्नर खाता नहीं खोल सकीं। मिचेल मार्श पांच और अमन हकीम खान दो रन ही बना सके।
10:46 PM, 10-May-2023

CSK vs DC Live Score: दिल्ली को दोहरा झटका

दिल्ली कैपिटल्स को 13वें ओवर की आखिरी और 15वें ओवर तीसरी गेंद पर क्रमश: चौथा और पांचवां झटका लगा। पथिराना ने मनीष पांडे को एलबीडब्ल्यू कर दिया। पांडे 29 गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाए। उनके बाद रिले रूसो भी पवेलियन लौट गए। रूसो 37 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हुए। जडेजा की गेंद पर पथिराना ने उनका कैच लिया। रूसो ने दो चौके और एक छक्का लगाया। दिल्ली ने 15 ओवर में पांच विकेट पर 91 रन बना लिए हैं। अक्षर पटेल और रिपल पटेल क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
10:25 PM, 10-May-2023

CSK vs DC Live Score: दिल्ली की पारी के 10 ओवर समाप्त

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 10 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 65 रन बना लिए हैं। रिले रूसो 24 गेंद पर 25 और मनीष पांडे 19 गेंद पर 16 रन बनाकर नाबाद हैं।
09:57 PM, 10-May-2023

CSK vs DC Live Score: दिल्ली को दो और झटके लगे

दिल्ली कैपिटल्स के तीन विकेट गिर चुके हैं। उसे दूसरा झटका फिलिप साल्ट के रूप में लगा। साल्ट 11 गेंद पर 17 रन बनाकर तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हुए। दीपक चाहर की गेंद पर अंबाती रायुडू ने कैच लिया। साल्ट के बाद चौथे ओवर की पहली गेंद पर मिचेल मार्श आउट हो गए। मार्श चार गेंद पर पांच रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें अजिंक्य रहाणे ने रनआउट कर दिया। दिल्ली ने चार ओवर में तीन विकेट पर 27 रन बना लिए हैं। मनीष पांडे दो और रिले रूसो एक रन बनाकर नाबाद हैं।
09:37 PM, 10-May-2023

CSK vs DC Live Score: डेविड वॉर्नर शून्य पर आउट

दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका डेविड वॉर्नर के रूप में लगा। वॉर्नर पहले ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो गए। दीपक चाहर की गेंद पर अजिंक्य रहाणे ने शानदार कैच लिया। वॉर्नर के आउट होने के बाद मिचेल मार्श क्रीज पर आए हैं। दिल्ली ने एक ओवर में एक विकेट पर एक रन बनाए हैं। फिलिप साल्ट और मिचेल मार्श क्रीज पर हैं।
09:21 PM, 10-May-2023

CSK vs DC Live Score: दिल्ली को मिला मुश्किल लक्ष्य

चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 168 रन का लक्ष्य दिया है। उसने 20 ओवर में आठ विकेट पर 167 रन बनाए। चेन्नई के लिए इस मैच में किसी भी बल्लेबाज ने 30 रन का आंकड़ा नहीं पार किया। शिवम दुबे ने सर्वाधिक 12 गेंद पर 25 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने 24, अंबाती रायुडू 23, रवींद्र जडेजा और अजिंक्य रहाणे ने 21-21 रन बनाए। डेवोन कॉन्वे ने 10 और मोईन अली ने सात रन बनाए। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाए। उन्होंने नौ गेंद पर 20 रन बनाए। इस दौरान एक चौका और दो छक्के लगाए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिचेल मार्श ने तीन और अक्षर पटेल ने दो विकेट लिए। खलील अहमद, ललित यादव और कुलदीप यादव को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:59 PM, 10-May-2023

CSK vs DC Live Score: रायुडू आउट, धोनी क्रीज पर

चेन्नई सुपरकिंग्स को छठा झटका अंबाती रायुडू के रूप में लगा। 17वें ओवर में खलील अहमद की गेंद पर रिपल पटेल ने उनका कैच लिया। रायुडू ने 17 गेंद पर 23 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर आए हैं। चेन्नई ने 17 ओवर में छह विकेट पर 128 रन बना लिए हैं। रवींद्र जडेजा सात गेंद पर सात और महेंद्र सिंह धोनी तीन गेंद पर एक रन बनाकर नाबाद हैं।
08:45 PM, 10-May-2023

CSK vs DC Live Score: चेन्नई को पांचवां झटका

चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवां झटका शिवम दुबे के रूप में लगा। दुबे 12 गेंद पर 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में तीन छक्के लगाए। चेन्नई ने 15 ओवर में पांच विकेट पर 117 रन बना लिए हैं। अंबाती रायुडू 13 गेंद पर 20 और रवींद्र जडेजा दो गेंद पर दो रन बनाकर नाबाद हैं।
08:26 PM, 10-May-2023

CSK vs DC Live Score: मोईन के बाद रहाणे आउट

चेन्नई के अनुभवी ऑलराउंडर मोईन अली का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वह 12 गेंद पर सात रन ही बना सके। 10वें ओवर की चौथी गेंद पर कुलदीप यादव ने उन्हें आउट कर दिया। मोईन का कैच मिचेल मार्श ने लिया। उनके बाद 12वें ओवर की पहली गेंद पर अजिंक्य रहाणे भी आउट हो गए। उन्होंने 20 गेंद पर 21 रन बनाए। रहाणे का कैच अपनी ही गेंद पर ललित यादव ने लिया।
08:10 PM, 10-May-2023

CSK vs DC Live Score: अक्षर पटेल को मिली दूसरी सफलता

अक्षर पटेल ने अपने लगातार दूसरे ओवर में विकेट हासिल कर लिया है। उन्होंने सातवें ओवर की पहली गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ को आउट कर दिया। गायकवाड़ 18 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाए। चेन्नई ने सात ओवर में दो विकेट पर 52 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे आठ गेंद पर 11 और मोईन अली तीन गेंद पर दो रन बनाकर नाबाद हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed