BAN vs NZ Highlights: न्यूजीलैंड पांच विकेट से जीता, बांग्लादेश के साथ पाकिस्तान का सफर भी समाप्त
{"_id":"67bc2387a45905d8c30a81f6","slug":"ban-vs-nz-odi-live-score-icc-champions-trophy-2025-bangladesh-vs-new-zealand-rawalpindi-match-scorecard-updat-2025-02-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"BAN vs NZ Highlights: न्यूजीलैंड पांच विकेट से जीता, बांग्लादेश के साथ पाकिस्तान का सफर भी समाप्त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mon, 24 Feb 2025 10:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 24 Feb 2025 10:08 PM IST
खास बातें
BAN vs NZ Champions Trophy 2025: न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज करने के साथ ही एक तीर से दो निशाने साधे हैं। न्यूजीलैंड की जीत से बांग्लादेश और पाकिस्तान ग्रुप चरण से ही बाहर हो गए हैं, जबकि कीवियों के अलावा भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही।
विज्ञापन
रचिन रवींद्र और टॉम लाथम
- फोटो : Blackcaps
लाइव अपडेट
10:06 PM, 24-Feb-2025
BAN vs NZ Live Match: न्यूजीलैंड की जीत
रचिन रवींद्र के शतक और कप्तान टॉम लाथम के अर्धशतक से न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को पांच विकेट से हराया। न्यूजीलैंड की जीत के साथ ही ग्रुप ए से मेजबान पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों का सफर टूर्नामेंट में समाप्त हो गया है। इस ग्रुप से भारत और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 236 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने 46.1 ओवर में पांच विकेट पर 240 रन बनाकर मैच जीत लिया। न्यूजीलैंड की इस टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है।लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ा गई थी और टीम ने 72 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेल रहे रचिन ने लाथम के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 129 रनों की साझेदारी की। रचिन और लाथम ने न्यूजीलैंड को मुश्किल से उबारा और जीत की नींव रखी। रचिन ने वनडे विश्व कप 2023 में अपने डेब्यू मैच में शतक लगाया था और अब वह चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मैच में भी शतक लगाने में सफल रहे। रचिन 105 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 112 रन बनाए। वहीं, लाथम 76 गेंदों पर तीन चौके की मदद से 55 रन बनाकर आउट हुए।
न्यूजीलैंड की ओर से रचिन और लाथम के अलावा डेवोन कॉनवे ने 30 रन और केन विलियमसन ने पांच रन बनाए। वहीं, विल यंग खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स 28 गेंदों पर 21 रन और माइकल ब्रेसवेल 11 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश की ओर से तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, मुस्तफिजुर रहमान और रिशाद हुसैन ने एक-एक विकेट लिए।
09:43 PM, 24-Feb-2025
BAN vs NZ Live Match: लाथम पवेलियन लौटे
न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम रन आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। लाथम ने 76 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 55 रन बनाए। न्यूजीलैंड को अब जीत के लिए और 23 रनों की जरूरत है। न्यूजीलैंड ने 42 ओवर की समाप्ति तक पांच विकेट पर 214 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल मौजूद हैं।
विज्ञापन
09:25 PM, 24-Feb-2025
BAN vs NZ Live Match: रचिन आउट हुए
रिशाद हुसैन ने रचिन रवींद्र को आउट कर न्यूजीलैंड को चौथा झटका दिया। रचिन 105 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 112 रन बनाकर आउट हुए। क्रीज पर टॉम लाथम मौजूद हैं।09:10 PM, 24-Feb-2025
BAN vs NZ Live Match: रचिन का शतक
रचिन रवींद्र ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाया। उन्होंने 95 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। रचिन ने वनडे विश्व कप 2023 में अपने डेब्यू मैच में शतक जड़ा था और अब चैंपियंस ट्रॉफी के डेब्यू मुकाबले में भी सैकड़ा जड़ने में सफल रहे। रचिन ने टॉम लाथम के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 100+ रनों की साझेदारी कर ली है।08:54 PM, 24-Feb-2025
BAN vs NZ Live Match: रचिन शतक के करीब
रचिन रवींद्र ने टॉम लाथम के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए शानदार साझेदारी जारी रखी है और न्यूजीलैंड को मुश्किल स्थिति से उबार दिया है। रचिन शतक की ओर बढ़ रह हैं। न्यूजीलैंड ने 32 ओवर की समाप्ति के बाद तीन विकेट पर 164 रन बना लिए हैं।08:35 PM, 24-Feb-2025
BAN vs NZ Live Match: न्यूजीलैंड का स्कोर 120 के पार
रचिन रवींद्र और टॉम लाथम के बीच चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर 120 रन के पार पहुंच गया है। रचिन ने अच्छी बल्लेबाजी जारी रखी है। न्यूजीलैंड का स्कोर 27 ओवर की समाप्ति के बाद तीन विकेट पर 128 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:11 PM, 24-Feb-2025
BAN vs NZ Live Match: रचिन का पचासा
न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र ने बांग्लादेश के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने तीन विकेट गंवा दिए हैं, लेकिन रचिन ने कीवी टीम की पारी संभाले रखी है।07:48 PM, 24-Feb-2025
BAN vs NZ Live Match: कॉनवे आउट हुए
मुस्ताफिजुर रहमान ने डेवोन कॉनवे को आउट कर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका दिया है। कॉनवे और रचिन रवींद्र के बीच तीसरे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी हुई। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही है और उसने 72 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। कॉनवे 45 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए। कॉनवे न्यूजीलैंड के लिए वनडे में सबसे तेजी से 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 22वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की, लेकिन वह अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं बढ़ा सके।07:34 PM, 24-Feb-2025
BAN vs NZ Live Match: रचिन-कॉनवे ने संभाला
शुरुआत में दो झटके लगने के बाद रचिन रवींद्र और डेवोन कॉनवे ने न्यूजीलैंड की पारी को संभाला जिससे कीवी टीम ने 12 ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट पर 58 रन बना लिए हैं। बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को विल यंग और केन विलियमसन के रूप में दो झटके दिए थे, लेकिन रचिन और कॉनवे टिक कर खेल रहे हैं जिससे टीम का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है।06:55 PM, 24-Feb-2025