फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUS vs NED Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 90 रन पर समेटा, 309 रन से जीता मैच; जम्पा ने लिए चार विकेट

Wed, 25 Oct 2023 09:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 25 Oct 2023 09:27 PM IST
खास बातें

ICC ODI World Cup 2023 Australia vs Netherlands 2023: विश्व कप 2023 के 24वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 309 रन से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 399 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 21 ओवर में 90 रन पर सिमट गई। कंगारू टीम ने विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल की।

विज्ञापन
AUS vs NED World Cup Highlights ICC WC 2023 Australia vs Netherlands Today Match at Arun Jaitley Stadium
ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

08:28 PM, 25-Oct-2023

AUS vs NED Live: ऑस्ट्रेलिया के सामने नीदरलैंड ने घुटने टेके

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने नीदरलैंड को विश्व कप में बुरी तरह हरा दिया। उसने 309 रन से बड़ी जीत हासिल की। यह विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी और ओवरऑल वनडे इतिहास की दूसरी बड़ी जीत है। ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। उसने 2015 में अफगानिस्तान के खिलाफ पर्थ में 275 रन से जीत हासिल की थी। वहीं, ओवरऑल वनडे में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भारत के नाम है। उसने 2023 में श्रीलंका के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में 317 रन से जीत हासिल की थी।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 399 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 21 ओवर में 90 रन पर सिमट गई। कंगारू टीम ने विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल की।

जम्पा ने चटकाए चार विकेट
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए नीदरलैंड को 21 ओवर में समेट दिया। उसके लिए स्पिनर एडम जम्पा ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। मिचेल मार्श को दो सफलता मिली। मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस ने एक-एक विकेट लिया। नीदरलैंड के पांच बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। विक्रमजीत सिंह ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए। तेजा निदामानुरू ने 14, स्कॉट एडवर्ड्स ने नाबाद 12, साइब्रैंड ने 11 और कॉलिन एकरमैन ने 10 रन बनाए। मैक्स ओडाड छह, बास डी लीडे चार और आर्यन दत्त एक रन बनाकर आउट हुए। लोगन वान बीक, रूलोफ वान डेर मर्वे और पॉल वान मीकेरेन खाता भी नहीं खोल पाए।

वॉर्नर और मैक्सवेल ने जड़ा शतक
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 399 रन बनाए। कंगारू टीम के लिए डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल ने रिकॉर्ड शतक लगाया। वॉर्नर ने छठा शतक लगाते हुए पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए। वहीं, मैक्सवेल ने आखिरी ओवरों में तूफानी पारी खेली और 40 गेंद पर ही शतक पूरा कर लिया। वह सबसे कम गेंदों पर विश्व कप में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। वॉर्नर ने 93 गेंद पर 104 और मैक्सवेल ने 44 गेंद पर 106 रन बनाए।

वॉर्नर और मैक्सवेल के अलावा स्टीव स्मिथ ने 71 और मार्नश लाबुशेन ने 62 रन बनाए। जोश इंगलिश ने 14 और कप्तान पैट कमिंस ने नाबाद 12 रन बनाए। मिचेल मार्श नौ और कैमरन ग्रीन आठ रन बनाकर आउट हुए। मिचेल स्टार्क खाता नहीं खोल पाए। एडन जम्पा ने एक रन बनाए। नीदरलैंड के लिए लोगन वान बीक ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। बास डी लीडे को दो सफलता मिली। आर्यन दत्त ने एक विकेट अपने नाम किया।
08:23 PM, 25-Oct-2023

AUS vs NED Live: नीदरलैंड को लगा नौवां झटका

नीदरलैंड को नौवां झटका आर्यन दत्त के रूप में लगा। उन्हें एडम जम्पा ने 21वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट कर दिया। आर्यन आठ गेंद पर एक रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए।
विज्ञापन
08:12 PM, 25-Oct-2023

AUS vs NED Live: नीदरलैंड का स्कोर 86/8

नीदरलैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के करीब पहुंच गई है। उसके आठ विकेट गिर गए हैं। नीदरलैंड को छठा झटका तेजा निदामानुरू के रूप में लगा। तेजा 18 गेंद पर 14 रन बनाकर मिचेल मार्श की गेंद पर आउट हुए। उनके बाद लोगन वान बीक 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर एडम जम्पा का शिकार बने। लोगन खाता नहीं खोल पाए। इसी ओवर की चौथी गेंद पर रूलोफ वान डेर मर्वे पवेलियन लौट गए। मर्वे भी खाता नहीं खोल पाए। नीदरलैंड ने 19 ओवर में आठ विकेट पर 86 रन बना लिए हैं। आर्यन दत्त और कप्तान स्कॉट एडर्ड्स क्रीज पर हैं।
07:47 PM, 25-Oct-2023

AUS vs NED Live: नीदरलैंड को लगा पांचवां झटका

नीदरलैंड को पांचवां झटका मिचेल मार्श ने दिया। उन्होंने 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर साइब्रैंड को आउट कर दिया। साइब्रैंड 21 गेंद पर 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। डेविड वॉर्नर ने उनका कैच लिया। नीदरलैंड ने 14 ओवर में पांच विकेट पर 68 रन बना लिए हैं। स्कॉट एडवर्ड्स और तेजा निदामानुरू क्रीज पर हैं।
07:28 PM, 25-Oct-2023

AUS vs NED Live: कमिंस ने लीडे को किया आउट

कप्तान पैट कमिंस ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को चौथी सफलता दिलाई। उन्होंने 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बास डी लीडे को एलबीडब्ल्यू कर दिया। डी लीडे ने सात गेंद पर चार रन बनाए। नीदरलैंड ने 11 ओवर में चार विकेट पर 53 रन बना लिए हैं। साइब्रैंड और स्कॉट एडवर्ड्स क्रीज पर हैं।
07:23 PM, 25-Oct-2023

AUS vs NED Live: नीदरलैंड को लगा चौथा झटका

नीदरलैंड को चौथा झटका कॉलिन एकरमैन के रूप में लगा। वह 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो गए। एकरमैन को जोश हेजलवुड ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। उन्होंने 11 गेंद पर 10 रन बनाए। नीदरलैंड ने 10 ओवर में तीन विकेट पर 48 रन बना लिए हैं। साइब्रैंड और बास डी लीडे क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:12 PM, 25-Oct-2023

AUS vs NED Live: नीदरलैंड को दोहरा झटका

400 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसके दोनों ओपनर बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर मैक्स ओडाड को मिचेल स्टार्क को क्लीन बोल्ड कर दिया। ओडाड नौ गेंद पर छह रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके बाद विक्रमजीत सिंह आउट हुए। विक्रमजीत छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर रनआउट हो गए। उन्हें मैक्सवेल ने रनआउट कर दिया। विक्रमजीत ने 25 गेंद पर 25 रन बनाए। नीदरलैंड ने आठ ओवर में दो विकेट पर 42 रन बना लिए हैं। साइब्रैंड और कॉलिन एकरमैन क्रीज पर हैं।
06:05 PM, 25-Oct-2023

AUS vs NED Live: ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को दिया मुश्किल लक्ष्य

ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 400 रन का लक्ष्य दिया। उसने 50 ओवर में आठ विकेट पर 399 रन बनाए। कंगारू टीम के लिए डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल ने रिकॉर्ड शतक लगाया। वॉर्नर ने छठा शतक लगाते हुए पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए। वहीं, मैक्सवेल ने आखिरी ओवरों में तूफानी पारी खेली और 40 गेंद पर ही शतक पूरा कर लिया। वह सबसे कम गेंदों पर विश्व कप में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। वॉर्नर ने 93 गेंद पर 104 और मैक्सवेल ने 44 गेंद पर 106 रन बनाए।

वॉर्नर और मैक्सवेल के अलावा स्टीव स्मिथ ने 71 और मार्नश लाबुशेन ने 62 रन बनाए। जोश इंगलिश ने 14 और कप्तान पैट कमिंस ने नाबाद 12 रन बनाए। मिचेल मार्श नौ और कैमरन ग्रीन आठ रन बनाकर आउट हुए। मिचेल स्टार्क खाता नहीं खोल पाए। एडन जम्पा ने एक रन बनाए। नीदरलैंड के लिए लोगन वान बीक ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। बास डी लीडे को दो सफलता मिली। आर्यन दत्त ने एक विकेट अपने नाम किया।
05:45 PM, 25-Oct-2023

AUS vs NED Live: मैक्सवेल ने लगाया अर्धशतक

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपने वनडे करियर का 24वां अर्धशतक लगाया। ऑस्ट्रेलिया ने 47 ओवर में छह विकेट पर 340 रन बना लिए हैं। मैक्सवेल 31 गेंद पर 61 और कप्तान पैट कमिंस पांच गेंद पर तीन रन बनाकर नाबाद हैं।
05:30 PM, 25-Oct-2023

AUS vs NED Live: ऑस्ट्रेलिया को लगा छठा झटका

ऑस्ट्रेलिया को छठा कैमरन ग्रीन के रूप में लगा। वह 11 गेंद पर आठ रन बनाकर रन आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में छह विकेट पर 297 रन बना लिए हैं। ग्लेन मैक्सवेल और पैट कमिंस क्रीज पर हैं। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed