AUS vs BAN Score: ऑस्ट्रेलिया ने डकवर्थ लुईस नियम से बांग्लादेश को 28 रन से हराया, वॉर्नर ने नाबाद 53 रन बनाए
{"_id":"6674808ce9f94eab58089f53","slug":"aus-vs-ban-live-cricket-score-t20-world-cup-2024-super-8-australia-vs-bangladesh-t20i-match-updates-2024-06-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"AUS vs BAN Score: ऑस्ट्रेलिया ने डकवर्थ लुईस नियम से बांग्लादेश को 28 रन से हराया, वॉर्नर ने नाबाद 53 रन बनाए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 21 Jun 2024 10:15 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 21 Jun 2024 10:15 AM IST
खास बातें
Australia vs Bangladesh T20 World Cup Highlights: आज टी20 विश्व कप 2024 के 44वें मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना बांग्लादेश से था। यह मैच एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया। बांग्लादेश ने 141 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने डकवर्थ लुईस नियम से मैच को 28 रन से जीत लिया।
विज्ञापन
ट्रेविस हेड
- फोटो : Cricket.com.au
लाइव अपडेट
10:06 AM, 21-Jun-2024
ऑस्ट्रेलिया ने डकवर्थ लुईस नियम से बांग्लादेश को हराया
ऑस्ट्रेलिया ने डकवर्थ लुईस नियम से बांग्लादेश को सुपर-8 मुकाबले में 28 रन से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 140 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने बारिश की वजह से खेल रुकने तक 11.2 ओवर में दो विकेट गंवाकर 100 रन बना लिए थे। डकवर्थ लुईस नियम के तहत ऑस्ट्रेलिया के लिए इस वक्त पार स्कोर 72 रन था। कंगारू टीम इससे 28 रन आगे थी। ऐसे में बारिश की वजह से मैच आगे न हो पाने पर ऑस्ट्रेलियाई टीम आसानी से जीत गई।डेविड वॉर्नर ने 34 गेंद में टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 28वां अर्धशतक जड़ा। वह 35 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 53 रन बनाकर और ग्लेन मैक्सवेल छह गेंद में 14 रन बनाकर नाबाद रहे। सुपर-8 के ग्रुप-1 में अब भारतीय टीम शीर्ष पर है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरे स्थान पर है। दोनों के दो-दो अंक हैं। भारत का नेट रन रेट +2.350 है, जबकि कंगारू टीम का नेट रन रेट +1.824 है। ऑस्ट्रेलिया को अब सुपर-8 के अगले मुकाबले में अफगानिस्तान से 22 जून को भिड़ना है। वहीं, बांग्लादेश की टीम 22 जून को बांग्लादेश का सामना करेगी।
09:29 AM, 21-Jun-2024
AUS vs BAN Live Score: वॉर्नर का अर्धशतक
बारिश की वजह से मैच को फिर से रोक दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया ने फिलहाल 11.2 ओवर में दो विकेट गंवाकर 100 रन बना लिए हैं। डकवर्थ लुईस नियम के तहत ऑस्ट्रेलिया के लिए इस वक्त पार स्कोर 72 रन है। कंगारू टीम इससे 28 रन आगे है। अगर बारिश की वजह से मैच यहां रद्द होता है तो ऑस्ट्रेलियाई टीम आसानी से जीत जाएगी। इससे पहले डेविड वॉर्नर ने 34 गेंद में टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 28वां अर्धशतक जड़ा। वह 35 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 53 रन बनाकर और ग्लेन मैक्सवेल छह गेंद में 14 रन बनाकर नाबाद हैं। बांग्लादेश ने 141 रन का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
09:17 AM, 21-Jun-2024
AUS vs BAN Live Score: ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका
ऑस्ट्रेलिया को नौवें ओवर में दूसरा झटका लगा। रिशाद हुसैन ने कप्तान मिचेल मार्श को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह एक रन बना सके। फिलहाल ग्लेन मैक्सवेल और डेविड वॉर्नर क्रीज पर हैं। नौ ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट पर 70 रन है।09:08 AM, 21-Jun-2024
AUS vs BAN Live Score: ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका
बारिश के बाद मैच फिर से शुरू हो चुका है। मुकाबला शुरू होते ही ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लगा। रिशाद हुसैन ने ट्रेविस हेड को क्लीन बोल्ड किया। वह 21 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल कप्तान मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर क्रीज पर हैं। सात ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 65 रन है।08:37 AM, 21-Jun-2024
AUS vs BAN Live Score: बारिश की वजह से रोका गया मैच
बारिश की वजह से मैच को रोक दिया गया है। 6.2 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बिना विकेट गंवाए 64 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर 18 गेंद में 32 रन और ट्रेविस हेड 20 गेंद में 31 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से इस समय पार स्कोर 35/0 था। ऑस्ट्रेलियाई टीम इससे काफी आगे है। इससे आगे अगर मैच नहीं होता है तो ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत जाएगी।08:28 AM, 21-Jun-2024
AUS vs BAN Live Score: ऑस्ट्रेलिया की आक्रामक शुरुआत
ऑस्ट्रेलिया ने चार ओवर में बिना विकेट गंवाए 36 रन बना लिए हैं। फिलहाल ट्रेविस हेड 13 गेंद में 18 रन और डेविड वॉर्नर 11 गेंद में 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों ने बांग्लादेशी गेंदबाजों पर चौके-छक्के जड़े हैं। बांग्लादेश ने 141 रन का लक्ष्य दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:42 AM, 21-Jun-2024
बांग्लादेश ने 140 रन बनाए
बांग्लादेश की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 141 रन का लक्ष्य रखा है। बांग्लादेश ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 140 रन बनाए। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए, जबकि तौहिद हृदोय ने 40 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस ने खास उपलब्धि हासिल की। वह टी20 विश्व कप 2024 में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने। वहीं, ओवरऑल टी20 विश्व कप में वह ऐसा करने वाले सातवें खिलाड़ी है। कमिंस टी20 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले ब्रेट ली के बाद दूसरे ऑस्ट्रेलियाई हैं। ली ने ऐसा 2007 टी20 विश्व कप में किया था।कमिंस ने 18वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर महमूदुल्लाह और मेहदी हसन को आउट किया था। इसके बाद 20वें ओवर की पहली गेंद पर तौहिद को आउट करते हुए कमिंस ने खास उपलब्धि हासिल की। कमिंस के अलावा एडम जैम्पा ने दो विकेट झटके। वहीं, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस और ग्लेन मैक्सवेल को एक-एक विकेट मिला।
बांग्लादेश के लिए कप्तान शांतो और तौहिद के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला। स्टार्क ने पहले ही ओवर में तंजीद हसन (0) को क्लीन बोल्ड कर टीम को पहला झटका दिया था। इसके बाद लिटन दास ने शांतो के साथ मिलकर 58 रन की साझेदारी की, लेकिन जैम्पा ने इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने लिटन को क्लीन बोल्ड किया। वह 16 रन बना सके। इसके बाद रिशद हुसैन दो रन बनाकर मैक्सवेल का शिकार बने। जैम्पा की फिरकी का जादू एक बार फिर चला और उन्होंने जम चुके शांतो को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। शांतो ने 36 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 41 रन की पारी खेली। शाकिब अल हसन (8) का कैच स्टोइनिस ने अपनी ही गेंद पर लपका। महमूदुल्लाह दो रन बनाकर और मेहदी खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। तस्कीन सात गेंद में 13 रन और तंजीम हसन शाकिब चार रन बनाकर नाबाद रहे।
07:32 AM, 21-Jun-2024
AUS vs BAN Live Score: कमिंस को एक ओवर में दो सफलता
18वें ओवर में बांग्लादेश की टीम को पैट कमिंस ने दो झटके दिए। उन्होंने ओवर की पांचवीं गेंद पर महमूदुल्लाह को क्लीन बोल्ड किया। वह दो रन बना सके। इसके बाद अगली ही गेंद पर मेहदी हसन को जैम्पा के हाथों कैच कराया। वह अब जब 20वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आएंगे तो हैट्रिक पर होंगे। फिलहाल तौहिद हृदोय और तस्कीन अहमद क्रीज पर हैं। 19 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर सात विकेट पर 133 रन है।07:26 AM, 21-Jun-2024
AUS vs BAN Live Score: शाकिब भी पवेलियन लौटे
17 ओवर के बाद बांग्लादेश ने पांच विकेट गंवाकर 117 रन बना लिए हैं। फिलहाल तौहिद हृदोय और महमूदुल्लाह क्रीज पर हैं। 17वें ओवर में मार्कस स्टोइनिस ने शाकिब अल हसन का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। वह 10 गेंद में आठ रन बना सके। एडम जैम्पा दो विकेट ले चुके हैं।07:07 AM, 21-Jun-2024