AUS vs AFG Highlights: अकेले मैक्सवेल के दम पर ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचा, अफगानिस्तान तीन विकेट से हारा
{"_id":"6549eb0d8722f76cea08f10b","slug":"aus-vs-afg-live-cricket-score-australia-vs-afghanistan-wc-2023-39th-match-at-wankhede-stadium-update-2023-11-07","type":"live","status":"publish","title_hn":"AUS vs AFG Highlights: अकेले मैक्सवेल के दम पर ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचा, अफगानिस्तान तीन विकेट से हारा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tue, 07 Nov 2023 10:29 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 07 Nov 2023 10:29 PM IST
खास बातें
AUS vs AFG World Cup 2023 Highlights: वनडे विश्व कप 2023 के 39वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को तीन विकेट से हरा दिया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 291 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 293 रन बना लिए और मैच जीत लिया।
विज्ञापन
ऐतिहासिक पारी के दौरान ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
10:19 PM, 07-Nov-2023
ऑस्ट्रेलिया तीन विकेट से जीता
ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को तीन विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही कंगारू टीम ने सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम है। अब चौथे स्थान के लिए न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला होगा। इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 291 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 293 रन बना लिए और मैच जीत लिया।अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 129 रन इब्राहिम जादरान ने बनाए। राशिद खा ने 35 रन की नाबाद पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड ने दो विकेट लिए। मिचेल स्टार्क, ग्लेन मैक्सवेल और एडम जैम्पा को एक-एक विकेट मिला। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए अकेले ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद 201 रन बना दिए। मिचेल मार्श ने 24 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान के लिए नवीन उल हक, अजमतुल्लाह ओमरजई और राशिद खान ने दो-दो विकेट लिए।
ऑस्ट्रेलिया ने 91 रन पर अपने सात विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मैक्सवेल ने पैट कमिंस के साथ 202 रन की नाबाद साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिला दी। यह इस विश्व कप का पहला दोहरा शतक था।
09:06 PM, 07-Nov-2023
AUS vs AFG Live: ग्लेन मैक्सवेल का शतक
ग्लेन मैक्सवेल ने 76 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और तीन छक्के लगाए हैं। उनकी बेहतरीन पारी के चलते ऑस्ट्रेलिया की टीम मैच में बनी हुई है। मैक्सवेल और कमिंस के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। 40 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 232/7 है।
विज्ञापन
08:35 PM, 07-Nov-2023
AUS vs AFG Live: ग्लेन मैक्सवेल का अर्धशतक
ग्लेन मैक्सवेल ने 51 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उनकी पारी के चलते ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी भी मैच में बनी हुई है। मैक्सवेल के साथ पैट कमिंस क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 28 ओवर के बाद 145/7 है।08:29 PM, 07-Nov-2023
AUS vs AFG Live: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 125 रन के पार
सात विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 125 रन के पार जा चुका है। ग्लेन मैक्सवेल और पैट कमिंस क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हो चुकी है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के लिए यहां से मैच जीत पाना बेहद मुश्किल होगा।08:08 PM, 07-Nov-2023
AUS vs AFG Live: ऑस्ट्रेलिया के सात विकेट गिरे
91 रन पर ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट गंवा दिए हैं। मिचेल स्टार्क सात गेंद में तीन रन बनाकर आउट हो चुके हैं। राशिद खान ने उन्हें विकेटकीपर अलीखिल के हाथों कैच कराया। अब मैक्सवेल के साथ पैट कमिंस क्रीज पर हैं। 20 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 98/7 है।07:59 PM, 07-Nov-2023
AUS vs AFG Live: ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिरा
87 रन पर ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट गंवा दिए हैं। राशिद खान ने मार्कस स्टोइनिस को विकेटों के सामने फंसाया। स्टोइनिस ने सात गेंद में छह रन बनाए। अब ग्लेन मैक्सवेल के साथ मिचेल स्टार्क क्रीज पर हैं। 18 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 91/6 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:46 PM, 07-Nov-2023
AUS vs AFG Live: ऑस्ट्रेलिया के पांच विकेट गिरे
69 रन पर ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट गंवा दिए हैं। मार्नस लाबुशेन 28 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। रहमत शाह के सटीक थ्रो ने उन्हें रन आउट किया। अब मैक्सवेल के साथ मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर हैं। 15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 73/5 है।07:06 PM, 07-Nov-2023
AUS vs AFG Live: अजमत ने दो विकेट झटके
अजमतुल्लाह ओमरजई ने लगातार दो गेंदों में विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की टीम को मुश्किल में डाल दिया है। उन्होंने पहले डेविड वॉर्नर को बोल्ड किया। वॉर्नर ने 29 गेंद में 18 रन बनाए। इसके बाद जोश इंग्लिस को इब्राहिम जादरान के हाथों कैच कराया। हालांकि, ओवर की तीसरी गेंद में मैक्सवेल के बल्ले का किनारा लग गया और वह हैट्रिक से चूक गए। नौ ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 51/4 है।06:48 PM, 07-Nov-2023
AUS vs AFG Live: ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा
43 रन पर ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट गंवा दिए हैं। मिचेल मार्श 11 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। नवीन उल हक ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। इस मैच में यह उनकी दूसरी सफलता है। अब डेविड वॉर्नर के साथ मार्नस लाबुशेन क्रीज पर हैं। छह ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 43/2 है।06:23 PM, 07-Nov-2023