CG Election 2023: प्रचार के अंतिम दिन नेताओं ने झोंकी ताकत, राहुल बोले- सरकार आते ही कराई जाएगी जातीय जनगणना
{"_id":"65545cafe982c772ae063ed0","slug":"rally-of-many-stalwarts-including-amit-shah-rahul-gandhi-and-cm-yogi-2023-11-15","type":"live","status":"publish","title_hn":"CG Election 2023: प्रचार के अंतिम दिन नेताओं ने झोंकी ताकत, राहुल बोले- सरकार आते ही कराई जाएगी जातीय जनगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 15 Nov 2023 03:43 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 15 Nov 2023 03:43 PM IST
खास बातें
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा। 15 नवंबर यानी आज चुनावी प्रचार-प्रसार का अंतिम दिन है। ऐसे में अंतिम दिन जिले में दिग्गज नेताओं का जमावड़ा होगा। अमित शाह, राहुल गांधी, योगी आदित्यनाथ, अनुराग ठाकुर समेत कई दिग्गज नेता आज रैली कर चुनावी ताल ठोकेंगे।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
03:39 PM, 15-Nov-2023
नड्डा का कांग्रेस पर हमला
रायपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि इस चुनाव में एक तरफ भाजपा है और दूसरी तरफ कांग्रेस है। कांग्रेस का मतलब है- विनाश, भ्रष्टाचार, अत्याचार और आपके हकों पर डाका डालना। भाजपा का मतलब है- विकास, तरक्की, लोगों की सरकार, विकास की सरकार, महिला सशक्तिकरण करने वाली सरकार, किसानों के हितों की रक्षा करने वाली सरकार और अनुसूचित जनजाति के भाइयों-बहनों को मुख्यधारा में खड़ा करने वाली सरकार।
#WATCH रायपुर, छत्तीसगढ़: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, "इस चुनाव में एक तरफ भाजपा है और दूसरी तरफ कांग्रेस है। कांग्रेस का मतलब है- विनाश, भ्रष्टाचार, अत्याचार और आपके हकों पर डाका डालना। भाजपा का मतलब है- विकास, तरक्की, लोगों की सरकार, विकास की सरकार, महिला… pic.twitter.com/JbpyKIvmG5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 15, 2023
03:24 PM, 15-Nov-2023
15000 रुपये हर साल महिलाओं को दिए जाएंगे
राहुल गांंधी ने कहा कि हमारी सरकार आने पर छत्तीसगढ़ की हर महिला के खाते में सालाना 15000 रुपये भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
03:20 PM, 15-Nov-2023
पीएम मोदी की गारंटी आदाणी की गारंटी है- राहुल
राहुल ने कहा कि जब हमने ओबीसी का मुद्दा उठाया तो पीएम मोदी कहतें हैं कि देश में एक ही जाति है वो है गरीब। राहुल ने कहा कि केन्द्र मेंहमारी सरकार आने पर जातीय जनगणना कराई जाएगी। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी की गारंटी आदाणी की गारंटी है गरीबों की नहीं है।03:16 PM, 15-Nov-2023
ओबीसी को लेकर राहुल ने पीएम मोदी पर हमला बोला
राहुल गांधी ने एक बार फिर ओबीसी मुद्दे को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी ओबीसी के लिए कुछ नहीं करते अपने उद्योगपतियों के लिए सारा काम करते हैं। राहुल ने कहा कि हम किसानों का कर्जा माफ करते हैं वो उद्योगपतियों का कर्जा माफ करते हैं।03:11 PM, 15-Nov-2023
पीएम मोदी की गारंटी की कोई गांरेटी नहीं- राहुल
राहुल गांधी ने कहा कि शिक्षा फ्री कर दी गई हैं, केजी से लेकर पीजी तक सबको शिक्षा दी जाएगी। राहुल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर 500 रुपये की सिलेंडर मिलेगा। राहुुल ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी की गारंटी की कोई गांरेटी नहीं है।03:09 PM, 15-Nov-2023
केजी से लेकर पीजी तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी- राहुल
राहुल गांधी ने भाजपा और केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुे कहा कि मजदूरों को कांग्रेस हर साल 10 हजार रुपये देती है। राहुल ने कहा कि हमने जो कहा है वो करके दिखाया है। छत्तीसगढ़ की सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिया, केजी से लेकर पीजी तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:07 PM, 15-Nov-2023
राहुल का पीएम मोदी पर हमला
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी उद्योगपतियों का कर्जा माफ कर रहे हैं और हमारी सरकारें गरीबों, किसानों और मजदूरों के लिए काम कर रही हैं।03:04 PM, 15-Nov-2023
छत्तीसगढ़ अपने पैरों पर खड़ा हो गया है- राहुल
राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक में महिलाओं से बस का किराया नहीं लिया जाता, राहुल ने कहा कि जहां हमारी सरकार है हम वहां कोई न कोई नई योजना जरूर लाते हैं।छत्तीसगढ़ में भी हमारी पांच साल सरकार रही, छत्तीसगढ़ भी अपने पैरों पर खड़ा हो गया है।02:57 PM, 15-Nov-2023
राहुल गांधी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं
बेमेतरा में राहुल गांधी चुनावीसभा को संबोधित कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि हमारी सरकार ने जो भी वादा किया था सारे वादे सरकार ने पूरे किए हैं।02:52 PM, 15-Nov-2023