Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Another road set for a makeover with an investment of 3.20 crore; a new corridor to be built between Sector 74 and 75

Mohali News: 3.20 करोड़ से बदलेगी एक और सड़क की तस्वीर, सेक्टर-74 और 75 के बीच बनेगा नया कॉरिडोर

Thu, 19 Nov 2026 12:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Another road set for a makeover with an investment of 3.20 crore; a new corridor to be built between Sector 74 and 75
अब सिंगल सड़क की जगह दोनों तरफ 22-22 फीट चौड़ी होंगी सड़कें, बीच में बनेगा सेंट्रल वर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। शहर में बढ़ते ट्रैफिक और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए मोहाली के सड़क नेटवर्क को आधुनिक बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सेक्टर 74 और सेक्टर 75 के बीच की सड़क की तस्वीर बदलने वाली है। इस परियोजना पर 3.20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मौजूदा सिंगल कैरिजवे सड़क को आधुनिक रूप दिया जाएगा। यह सड़क 1.36 किलोमीटर लंबी होगी। सड़क के बीच में सेंट्रल वर्ज बनाया जाएगा और इसके दोनों तरफ 22-22 फुट चौड़ी सड़कें विकसित होंगी।
इससे वाहनों के लिए अलग-अलग लेन की व्यवस्था बनेगी, जो यातायात को व्यवस्थित करने में मदद करेगा। सड़क के दोनों ओर फुटपाथ भी बनाए जाएंगे, जिससे पैदल चलने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। रात के समय बेहतर रोशनी और सुरक्षा के लिए स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी। परियोजना के तहत सड़क के बीच में सेंट्रल वर्ज बनाया जाएगा। इसके दोनों तरफ 22-22 फुट चौड़ी सड़कें विकसित होंगी, जिससे आमने-सामने चलने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग लेन की व्यवस्था बनेगी। इससे यातायात प्रबंधन बेहतर होगा। पैदल यात्रियों के लिए सड़क के दोनों ओर फुटपाथ बनाए जाएंगे। रात में सुरक्षा और रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइटें भी लगेंगी।
विज्ञापन

निवासियों को लाभ और विकास की प्राथमिकता
विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि मोहाली में सड़क, सीवरेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। इस परियोजना से सेक्टर 74 (फेज-8) और सेक्टर 75 (8बी) के निवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। क्षेत्र के सड़क ढांचे को आधुनिक स्वरूप मिलेगा। इस मौके पर मेयर सरबजीत सामना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed