फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CG Election 2023 Live: केन्द्र सरकार पर बरसे राहुल गांधी, केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा देने का किया वादा

Sat, 28 Oct 2023 02:44 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 28 Oct 2023 02:44 PM IST
खास बातें

Rahul Gandhi Chhattisgarh Election 2023 Live News in Hindi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे के तहत आज छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। राहुल गांधी 28 और 29 अक्तूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। वे 28 अक्तूबर को कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया।  

विज्ञापन
Rahul Gandhi in Chhattisgarh Today Live: Rally Today CG Assembly Election News in Hindi
राहुल गांधी ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:37 PM, 28-Oct-2023

भाजपा लोगों के साथ अन्याय कर रही है- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आपके साथ बीजेपी अन्याय कर रही है। पहला कदम आपके लिए जाति गणना है , उसके बाद पूरे देश को पता चल जाएगा ओबीसी की जनसंख्या कितनी है। राहुल ने कहा कि प्रेस वाले कभी सवाल नहीं पूछ सकते, मीडिया के लोगों से राहुल ने कहा कि आप सवाल पूछिए मोदी जी आप जाति गणना से क्यो डरते हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस  जैसे ही  सरकार में आएगी हम जाती गणना कराएंगे। 
02:20 PM, 28-Oct-2023
राहुल गांधी ने कहा कि किसान की जेब मे पैसा आता है उस पेसा का इस्तेमाल वो गांव में करता है, गांव की अर्थव्यवस्था बनती है। अडानी विदेशों में खर्चा करता है मकान खरीदता है।  राहुल गांधी ने कहा कि बिजली बिल हमने हाफ किया कि आपके जेब मे पैसा आए।  बीजेपी के लोग कहते है पिछड़ों की सरकार चलाते हैं, ओबीसी की सरकार चलाते हैं अच्छा ओबीसी की सरकार चलाते है तो जाती गणना से क्यो डरते हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि मोदी जी अपने भाषण में जाति गणना का बात क्यो नहीं करते। आज के हिंदुस्तान में जितनी भागीदारी ओबीसी वर्ग की होनी चाहिए नहीं है, देश के ओबीसी युवाओं को ये बात छुपाना चाहते हैं। 
विज्ञापन
02:08 PM, 28-Oct-2023

सरकार अदाणी के लिए काम करती है- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि  हमारी सरकार किसानों की, मजदूरों की, बेरोजगारों की मदद करती है।  उनकी (भाजपा ) सरकार अदाणी की मदद करती है। खदान अदाणी  को दिए जाते हैं पोर्ट अदाणी  को दिए जाते हैं। जम्मू कश्मीर जाइए सेब का बिजनेस अदाणी  के हाथ में है। बाजपा के लोग उद्योगपतियों के लिए काम करते हैं, हम देश के गरीब आदिवासी, दलितों के लिए काम करते हैं। राहुल ने आगे  कहा कि हम मनरेगा लाए उन्होंने बेकार  बताया।  
 
02:02 PM, 28-Oct-2023

सरकार चलाने के दो ही तरीके- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार चलाने के दो तरीके होते हैं किसी भी सरकार को देखो  दो  ही तरीके होते हैं।  एक तरीका सबसे अमीर लोगों को फायदा पहुंचाओ, दूसरा तरीका गरीब लोगों की मदद करो। यही दो तरीके हैं तीसरा तरीका कोई नहीं है। 

 
02:02 PM, 28-Oct-2023

राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार पर बोला हमला

राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा और केन्द्र की मोदी सरकार पर दमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि  जैसे ही हमारी सरकार बनेगी जो वादे किए है उनको हम पूरा करेंगे। खुशी से मैं कहता हूं जिस काम को बीजेपी ने कहा था नहीं किया जा सकता उसको दो  घंटे में पूरा किया गया। 
01:59 PM, 28-Oct-2023

राहुल गांधी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं

राहुल गांधी ने कहा पिछले चुनाव में दो तीन बड़े वादे किए थे वह पूरे किए हैं। कर्जा माफ किया गया और  बिजली बिल हाफ किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:40 PM, 28-Oct-2023

सीएम बघेल का रमन सिंह पर हमला

सीएम बघेल ने पूर्व सीएम रमन सिंह के कार्यकाल को लेकर रमन सिंह और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। 


 
01:36 PM, 28-Oct-2023

सीएम ने भाजपा पर बोला हमला

प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ी में अपने भाषण की शुरुआत की। सीएम बघेल ने अपने संबोधन के दौरान भाजपा और पूर्व की रमन सिंह की सरकार पर जमकर हमला बोला। 

         

 
01:29 PM, 28-Oct-2023
प्रदेश के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।  टीएस बाबा ने भी भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कांग्रेस सरकार द्वारा किए गये कार्यों का बाखान किया। इस दौरान उन्होंने जनता से दोबारा कांग्रेस को वोट देने की बात कही।       

 
01:27 PM, 28-Oct-2023

कांग्रेस ने पूरे किए वादे

दीपक बैज ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। दीपक बैज ने कहा कि हमारी पार्टी कांग्रेस ने जो भी वादा जनता से किया था सारे वादे पूरे किये हैं।


 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed