फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidhu Moose Wala Death Live: पंजाब कांग्रेस ने कहा- हम हाईकोर्ट जाएंगे, राज्यपाल से भी मिलेंगे, डीजीपी ने कहा- गैंगवार का नतीजा

Mon, 30 May 2022 02:24 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 30 May 2022 02:24 AM IST
खास बातें

Singer Sidhu Moose Wala Shot Dead Live Updates in Hindi: मूसेवाला की सरेआम हत्या के बाद सूबे में आक्रोश की आशंका के चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाबियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। इस हमले को जिसने भी अंजाम दिया है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। नौजवान गायक की हत्या का उन्हें दुख है। 

विज्ञापन
Punjabi Singer and Congress Leader Sidhu Moose Wala Shot Dead Live News Updates in Hindi
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल

लाइव अपडेट

01:58 AM, 30-May-2022
गायक के घर के बाहर पुलिस तैनात
मानसा के गांव मूसा में गायक सिद्धू मूसेवाला के घर के बाहर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। रविवार शाम को गायक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस बीच भारतीय क्रिकेट जगत में सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर शोक जताया है।
 
01:54 AM, 30-May-2022
गैंगवार का नतीजा है हत्या : डीजीपी 
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जांच के लिए पंजाब पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है। रविवार देर रात पंजाब पुलिस के डीजीपी वीके भंवरा ने बताया कि एसआईटी में पंजाब में बड़े अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस मुख्यालय में डीजीपी वीके भावरा ने पत्रकारों को बताया कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या में 9 एमएम की पिस्टल का प्रयोग किया गया है। हत्या में 3 तरह के हथियारों का प्रयोग कातिलों ने किया है। घटनास्थल पर 30 खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस को मूसेवाला की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शक है।

उन्होंने बताया कि मूसेवाला की हत्या गैंगवार का नतीजा है। डीजीपी ने बताया वीआईपी सुरक्षा में कटौती से पहले सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) पुलिस के चार जवान तैनात थे। बाद में दो सुरक्षाकर्मी रह गए थे। घर से निकलने से पहले सिद्धू मूसेवाला उन्हें अपने साथ में लेकर नहीं गए थे। साथ ही घर से बिना बुलेट प्रूफ वाहन के गए।
विज्ञापन
11:55 PM, 29-May-2022
कांग्रेस ने कहा- हम हाईकोर्ट जाएंगे, राज्यपाल से भी मिलेंगे
पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि यह सरकार की विफलता और पुलिस की अक्षमता के कारण हुआ है। इसकी जांच एनआईए या सिटिंग जज से करवाना चाहिए। यह राजनीतिक हत्या है। सरकार को इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब के डीजीपी को कानून और व्यवस्था को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी के रूप में शर्म आनी चाहिए लेकिन वह इसे एक गिरोह में प्रतिस्पर्धा कहकर अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। हम हाईकोर्ट जाएंगे और राज्यपाल से मिलेंगे। इंसाफ नहीं मिला तो केंद्रीय गृह मंत्री से भी मिलेंगे। उधर, पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू के घर के बाहर पुलिस की तैनाती कर दी गई है।
 
 
11:49 PM, 29-May-2022
हरसिमरत ने कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल
पूर्व केंद्रीय मंत्री और शिअद नेता हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या ने हर पंजाबी को झकझोर कर रख दिया है। नशा बेचा जा रहा है, सरकारी भवनों पर हमले हो रहे हैं और अब मनसा में एक युवक की मौत हो गई। यह पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाता है।
 
11:14 PM, 29-May-2022
सुरक्षा वापस लेने पर घिरे मुख्यमंत्री मान
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद राजनीतिक दलों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को निशाने पर ले लिया है। एक के बाद एक मान जिस तरह से सुरक्षा वापस ले रहे हैं, उससे उन पर सवाल उठने लगे हैं। शिरोमणि अकाली दल (अ) के राजिंद्र सिंह जवाहरके व कुछ कांग्रेस नेताओं ने बताया कि अगर मूसेवाला की सुरक्षा वापस न ली जाती तो वो ऐसे हमले का शिकार ना होते। उन्होंने कहा कि हमलावरों ने सुरक्षा वापस लेते ही सिद्धू मूसेवाला को मौत के घाट उतार दिया। शिरोमणि अकाली दल (अ) के अध्यक्ष सिमरजीत सिंह मान ने कहा कि पहले योजना के जरिये दीप सिद्धू का कत्ल करवाया गया और अब नौजवान गायक सिद्धू मूसेवाला की जान ले ली गई है। इसका पंजाब सरकार को जवाब देना होगा।
10:29 PM, 29-May-2022
मनोहर लाल ने रद्द किया कार्यक्रम
पंजाब में गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दलेर महंदी के साथ अपने कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। हरियाणा के विकास कार्यों पर दलेर मेहंदी ने गाना तैयार किया है। गुरुग्राम में होने वाले कार्यक्रम में इस गाने को लांच किया जाना था लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:12 PM, 29-May-2022
सिद्धू मूसेवाला की हत्या चौंकाने वाली है। शोक संतप्त परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। अपराधियों को कानून का डर नहीं रहा। पंजाब सरकार बुरी तरह से विफल रही है। पंजाब में अब कोई सुरक्षित नहीं है। - कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री, पंजाब
09:58 PM, 29-May-2022
SIT करेगी की मामले की जांच
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जांच के लिए पंजाब पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है। देर रात पंजाब पुलिस के डीजीपी वीके भंवरा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि एसआईटी में पंजाब में बड़े अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस मुख्यालय में डीजीपी वीके भंवरा ने पत्रकारों को बताया कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या में 9 एमएम की पिस्टल का इस्तेमाल किया गया है। हत्या में तीन हथियारों से गोलियां दागी गई हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब पुलिस जल्द से जल्द मूसेवाला की हत्या का केस सुलझा लेगी।
09:44 PM, 29-May-2022

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद राजनीतिक दलों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को निशाने पर लिया

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद राजनीतिक दलों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को निशाने पर ले लिया है। एक के बाद एक मान जिस तरह से सुरक्षा वापस ले रहे हैं, उससे उन पर सवाल उठने लगे हैं। शिरोमणि अकाली दल (अ) के राजिंद्र सिंह जवाहरके व कुछ कांग्रेस नेताओं ने बताया कि अगर मूसेवाला की सुरक्षा वापस न ली जाती तो वो ऐसे हमले का शिकार ना होते। 
09:44 PM, 29-May-2022

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली हत्या की जिम्मेदारी

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ले ली है। लॉरेंस बिश्नोई कुख्यात बदमाश है। इस समय वह राजस्थान की अजमेर जेल में है। उसने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि 'राम राम भाई सबको...आज जो सिद्धू मूसेवाला का कत्ल हुआ है, उसकी जिम्मेदारी मैं और मेरा भाई गोल्डी बरार लेता है। आज लोग हमें जो भी कहें लेकिन इसने हमारे भाई विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या में मदद की थी। आज हमने अपने भाई का बदला ले लिया है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed