फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parkash Singh Badal: पंचतत्व में विलीन हुए राजनीति के बाबा बोहड़, नम आंखों से दी विदाई

Thu, 27 Apr 2023 03:39 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 27 Apr 2023 03:39 PM IST
खास बातें

पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात आठ बजे 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। कुछ ही देर में पैतृक गांव बादल में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके आखिरी दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है। जानें पल-पल के अपडेट... 

विज्ञापन
Punjab Former cm parkash singh badal last rites in Village badal of Muktsar live update
प्रकाश सिंह बादल की अंतिम यात्रा शुरू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

लाइव अपडेट

02:52 PM, 27-Apr-2023

प्रकाश सिंह बादल पंचतत्व में विलीन

प्रकाश सिंह बादल को उनके पुत्र सुखबीर बादल ने मुखाग्नि दी। 
02:33 PM, 27-Apr-2023

पुलिस की टुकड़ी ने दी अंतिम सलामी

प्रकाश सिंह बादल की अंतिम रस्में शुरू हो गई हैं। पुलिस की स्पेशल टुकड़ी ने बादल को अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन
02:11 PM, 27-Apr-2023

पिता के शव से लिपट कर रोए सुखबीर

अंतिम संस्कार से पहले सुखबीर बादल और उनकी बहन अपने पिता के शव से लिपट कर काफी देर तक रोते रहे।
01:55 PM, 27-Apr-2023

सीएम मान और गवर्नर भी पहुंचे

पंजाब के सीएम भगवंत मान और राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित भी अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे।

01:50 PM, 27-Apr-2023

कुछ ही देर में होगा अंतिम संस्कार

प्रकाश सिंह बादल की शव यात्रा उनके खेत में पहुंच गई है। कुछ ही देर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
01:41 PM, 27-Apr-2023

नड्डा बोले-बादल से हमने बहुत कुछ सीखा

प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि देने के बादा जेपी नड्डा ने कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि प्रकाश सिंह बादल अब हमारे बीच नहीं हैं। वह नेता नहीं थे, वह एक राजनेता थे। उन्होंने समाज में शांति और भाईचारा स्थापित करने के लिए अपना जीवन योगदान दिया। हमने उनसे बहुत कुछ सीखा।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:50 PM, 27-Apr-2023

अंतिम यात्रा शुरू

प्रकाश सिंह बादल की शव यात्रा उनके निवास से शुरू हो गई है।

12:43 PM, 27-Apr-2023

अश्वनी शर्मा और दुष्यंत चौटाला ने किया नमन

भाजपा पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा और हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भी पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि दी। वहीं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत भी बादल को नमन करने पहुंचे। 
12:40 PM, 27-Apr-2023

जेपी नड्डा पहुंचे गांव

प्रकाश सिंह बादल की पार्थिव देह को तिरंगे में लपेटा गया है। भाजपा प्रधान जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने गांव पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 
12:13 PM, 27-Apr-2023

शरद पवार ने दी श्रद्धांजलि

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि दी।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed