Parkash Singh Badal: पंचतत्व में विलीन हुए राजनीति के बाबा बोहड़, नम आंखों से दी विदाई
{"_id":"644a00ee57c86561200a60aa","slug":"punjab-former-cm-parkash-singh-badal-last-rites-in-village-badal-of-muktsar-live-update-2023-04-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"Parkash Singh Badal: पंचतत्व में विलीन हुए राजनीति के बाबा बोहड़, नम आंखों से दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 27 Apr 2023 03:39 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 27 Apr 2023 03:39 PM IST
खास बातें
पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात आठ बजे 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। कुछ ही देर में पैतृक गांव बादल में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके आखिरी दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है। जानें पल-पल के अपडेट...
विज्ञापन
प्रकाश सिंह बादल की अंतिम यात्रा शुरू
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
लाइव अपडेट
02:52 PM, 27-Apr-2023
प्रकाश सिंह बादल पंचतत्व में विलीन
प्रकाश सिंह बादल को उनके पुत्र सुखबीर बादल ने मुखाग्नि दी।02:33 PM, 27-Apr-2023
पुलिस की टुकड़ी ने दी अंतिम सलामी
प्रकाश सिंह बादल की अंतिम रस्में शुरू हो गई हैं। पुलिस की स्पेशल टुकड़ी ने बादल को अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन
02:11 PM, 27-Apr-2023
पिता के शव से लिपट कर रोए सुखबीर
अंतिम संस्कार से पहले सुखबीर बादल और उनकी बहन अपने पिता के शव से लिपट कर काफी देर तक रोते रहे।01:55 PM, 27-Apr-2023
सीएम मान और गवर्नर भी पहुंचे
पंजाब के सीएम भगवंत मान और राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित भी अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे।
01:50 PM, 27-Apr-2023
कुछ ही देर में होगा अंतिम संस्कार
प्रकाश सिंह बादल की शव यात्रा उनके खेत में पहुंच गई है। कुछ ही देर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।01:41 PM, 27-Apr-2023
नड्डा बोले-बादल से हमने बहुत कुछ सीखा
प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि देने के बादा जेपी नड्डा ने कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि प्रकाश सिंह बादल अब हमारे बीच नहीं हैं। वह नेता नहीं थे, वह एक राजनेता थे। उन्होंने समाज में शांति और भाईचारा स्थापित करने के लिए अपना जीवन योगदान दिया। हमने उनसे बहुत कुछ सीखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:43 PM, 27-Apr-2023
अश्वनी शर्मा और दुष्यंत चौटाला ने किया नमन
भाजपा पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा और हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भी पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि दी। वहीं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत भी बादल को नमन करने पहुंचे।12:40 PM, 27-Apr-2023

