फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Haryana Punjab Visit Live: पीएम ने किया होमी भाभा कैंसर अस्पताल का लोकार्पण, कहा-कैंसर से डरें नहीं

Wed, 24 Aug 2022 04:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 24 Aug 2022 04:46 PM IST
खास बातें

PM Modi Faridabad and New Chandigarh Visit Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरीदाबाद में प्रदेश की जनता को एक बड़ी सौगात दी। पीएम मोदी ने 2600 बेड के अमृता अस्पताल का उदघाटन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने न्यू चंडीगढ़ में होमी भाभा कैंसर अस्पताल का लोकार्पण किया। पढ़ें पीएम मोदी के दौरे से जुड़ा पल-पल का अपडेट...

विज्ञापन
PM Modi Haryana Punjab Visit Today Live Updates Inauguration Of Homi Bhabha Cancer Hospital New Chandigarh
मंच पर पीएम नरेंद्र मोदी को सम्मानित करते सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:14 PM, 24-Aug-2022

पीएम का संबोधन समाप्त

पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन समाप्त हुआ।
04:06 PM, 24-Aug-2022

देश का मिला आधुनिक अस्पताल

मोदी ने कहा कि आज होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के तौर पर देश को एक आधुनिक हॉस्पिटल मिला है। इस आधुनिक सुविधा के निर्माण में केंद्र के टाटा मेमोरियल सेंटर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ये सेंटर देश-विदेश में अपनी सेवाएं उपलब्ध करा कर कैंसर के मरीजों का जीवन बचा रहा है।
 
विज्ञापन
04:01 PM, 24-Aug-2022

छह मोर्चों पर काम कर रही सरकार

पीएम मोदी ने कहा कि भारत में स्वास्थ के क्षेत्र में जितना काम पिछले 7-8 साल में हुआ है, उतना पिछले 70 साल में भी नहीं हुआ। आज स्वास्थ के क्षेत्र के लिए गरीब से गरीब को आरोग्य की सुविधा के लिए आज एक नहीं, दो नहीं, छह मोर्चों पर एक साथ काम करके देश की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारा जा रहा है।
पहला मोर्चा - प्रिवेंटिव हेल्थकेयर को बढ़ावा देने का।
दूसरा मोर्चा - गांव-गांव में छोटे और आधुनिक अस्पताल खोलने का।
तीसरा मोर्चा - शहरों में मेडिकल कॉलेज और मेडिकल रीसर्च वाले बड़े संस्थान खोलने का।
चौथा मोर्चा - देशभर में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की संख्या बढ़ाने का।
पांचवा मोर्चा - मरीजों को सस्ती दवाइयां, सस्ते उपकरण उपलब्ध कराने का।
छठा मोर्चा - टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके मरीजों को होने वाली मुश्किलें कम करने का।
 
03:58 PM, 24-Aug-2022

हर तरह के समाधान से मजबूत होगा हेल्थकेयर सिस्टम

पीएम मोदी ने कहा कि अच्छे हेल्थकेयर सिस्टम का मतलब सिर्फ चार दीवारें बनाना नहीं होता। किसी भी देश का हेल्थकेयर सिस्टम तभी मजबूत होता है, जब वो हर तरह से समाधान दे, कदम-कदम पर उसका साथ दे। इसलिए बीते 8 वर्षों में देश में होलिस्टिक हेल्थकेयर को सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रखा गया है।
 
डेढ़ लाख नए मरीजों के इलाज की व्यवस्था तैयार हो गई है। पीजीआई में भीड़ बढ़ने से मरीजों और उनके परिवार को दिक्कत होती थी। बिलासपुर में एम्स बना है, जिसको जो नजदीक पड़ेगा, अब वो वहां जा सकेगा।
03:53 PM, 24-Aug-2022

स्वास्थ्य सेवाओं का विकसित होना जरूरी

पीएम ने कहा कि भारत को विकसित बनाने के लिए उसकी स्वास्थ्य सेवाओं का भी विकसित होना उतना ही जरूरी है। जब भारत के लोगों को इलाज के लिए आधुनिक अस्पताल मिलेंगे, आधुनिक सुविधाएं मिलेंगीं, तो वो और जल्दी स्वस्थ होंगे, उनकी ऊर्जा सही दिशा में लगेगी।
03:50 PM, 24-Aug-2022

पंजाब की तारीफ 

पीएम मोदी ने कहा कि पंजाब स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिवीरों की पवित्र धरती है। अपनी इस परंपरा को पंजाब ने हर घर तिरंगा अभियान के दौरान समृद्ध रखा। उन्होंने पंजाब के युवाओं का तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
03:43 PM, 24-Aug-2022

पीएम मोदी मंच पर आए

पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन शुरू हो गया है। मोदी ने कहा कि आजादी के अमृत काल में देश नए संकल्पों को प्राप्त करने की तरफ आगे बढ़ रहा है। आज का ये कार्यक्रम भी देश की बेहतर होती स्वास्थ सेवाओं का प्रतिबिंब है। होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर से पंजाब, हरियाणा के साथ ही हिमाचल प्रदेश के लोगों को भी लाभ होने वाला है।
03:39 PM, 24-Aug-2022

सीएम मान ने किया मोदी का स्वागत

मंच पर बैठे पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला
मंच से अपने भाषण में सीएम भगवंत मान ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान उन्होंने पंजाब के लोगों के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई। सीएम ने पांच जनवरी को मोदी के दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि हमें दुख है कि उस समय आपको लौटना पड़ा। इसके बाद उन्होंने पीएम से पंजाब की झोली भरने का एक इशारा भी किया। 
03:23 PM, 24-Aug-2022

केंद्रीय मंत्री जतिंदर सिंह ने किया पीएम का धन्यवाद

केंद्रीय मंत्री जतिंदर सिह ने मंच संभाला और पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। इसके बाद सीएम भगवंत मान मंच पर आए। इस दौरान लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए।
03:21 PM, 24-Aug-2022

सीएम मान ने किया सम्मानित

सीएम भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्री दरबार साहिब का मॉडल देकर सम्मानित किया।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed