फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PU Election: पीयू के नए सरताज बने अनुराग दलाल, 3433 वोट मिले, जश्न में डूबे समर्थक

Thu, 05 Sep 2024 08:16 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 05 Sep 2024 08:16 PM IST
खास बातें

unjab University student council elections Live News in Hindi: पंजाब यूनिवर्सिटी के साथ शहर के 10 कॉलेजों में आज छात्र परिषद के चुनाव हैं। 56252 विद्यार्थी चुनाव में भाग्य आजमा रहे 139 उम्मीदवारों की जीत-हार का फैसला कर चुके हैं। रात 8 बजे तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। जानें पल-पल का अपडेट...

विज्ञापन
Punjab University Student Council Election Live Updates New President To Be Elected News in Hindi
पीयू चुनाव के बाद जश्न मनाते स्टूडेंट्स। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:20 PM, 05-Sep-2024

अनुराग दलाल पीयू के नए सरताज

पीयू स्टूडेंट काउंसिल इलेक्शन में प्रेसिडेंट के लिए निर्दलीय उम्मीदवार अनुराग दलाल के सिर जीत का सेहरा सज गया है। वह पीयू के नए सरताज बन गए हैं। मतगणना के दौरान अनुराग दलाल शुरू से ही बढ़त बनाए हुए थे। अनुराग दलाल को कुल 3433 से वोट मिले हैं। पीयू में उनके समर्थक जश्न मना रहे हैं। वहीं, वाइस प्रेसिडेंट पोस्ट पर एनएसयूआई के अर्चित गर्ग ने 3631 वोटों के साथ जीत हासिल की है। सेक्रेटरी पद पर इनसो के विनीत यादव को 3298 वोट मिले हैं। ज्वाइंट सेक्रेटरी पोस्ट पर एबीवीपी के जसविंदर राणा जीते हैं। उन्हें 3489 वोट मिले हैं। इसके साथ ही पीयू में जीते उम्मीदवारों का जश्न शुरू हो गया है। विजेताओं के समर्थक जश्न मना रहे हैं। 



 
05:33 PM, 05-Sep-2024

डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 के  नए प्रधान लविश सेहरावत

छात्र परिषद चुनाव में सेक्टर-10 डीएवी कॉलेज के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। डीएवी-10 के नए अध्यक्ष लविश सेहरावत बने हैं। वाइस प्रेसिडेंट पद पर मृणाल स्तेता ने जीत हासिल की है। वहीं, सेक्रेटरी पद पर  शौरव पनवर और ज्वाइंट सेक्रेटरी पोस्ट पर याइमा ओइनम ने जीत हासिल की है। 
विज्ञापन
04:17 PM, 05-Sep-2024

अनुराग दलाल ने बनाई 500 से ज्यादा वोटों की बढ़त


पीयू में अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय उम्मीदवार अनुराग दलाल ने अपने प्रतिद्वंदी सीवाईएसएस के प्रिंस चौधरी से 500 से ज्यादा वोटों का अंतर बना लिया है। अनुराग दलाल को अभी तक 1523 वोट मिल चुके हैं। वहीं सीवाईएसएस के प्रिंस चौधरी 947 मतों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। 

एबीवीपी की महिला उम्मीदवार अर्पिता मलिक को 374 वोट और सोई के तरुण सिद्धू को 337 वोट मिले हैं। वहीं, वाइस प्रेसिडेंट पोस्ट पर करणदीप सिंह (सथ) 910 वोटों के साथ सबसे आगे हैं। एनएसयूआई के अर्चित गर्ग 803 और यूएसओ के करनवीर कुमार 597 वोट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 

सेक्रेटरी पोस्ट के लिए जश्नप्रीत सिंह (सोपू) 961, विनीत यादव (इनसो) 908 और एनसएयूआई के पारस परासर को 856 वोट मिले हैं। ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर रोहित शर्मा 775 वोट, एबीवीपी के जसविंदर राणा 750 और आईएसओ के तेजस्वी को 472 मिले हैं।
03:49 PM, 05-Sep-2024

जीसीजी की प्रेसिडेंट बनीं प्रेरणा चौहान


सेक्टर-42 के वुमेन कॉलेज में बीते सवा घंटे से गर्ल्स स्टूडेंट्स चुनाव के नतीजों का इंतजार कर रही हैं, लेकिन अभी तक रिजल्ट की घोषणा नहीं की गई। गर्मी और उमस के चलते छात्राएं पसीने से तरबतर हो गई हैं। वहीं, कुछ छात्राएं रिजल्ट जल्द घोषित करने को लेकर की मांग की गई। इसके बाद परिणाम घोषित किया गया, जिसमें प्रेसिडेंट पद पर प्रेरणा चौहान ने जीत दर्ज की है। 


03:41 PM, 05-Sep-2024
पंजाब यूनिवर्सिटी में अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय उम्मीदवार अनुराग दलाल सबसे आगे चल रहे हैं। उन्हें अभी तक 1142 वोट मिले हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर सीवाईएसएस के प्रिंस चौधरी को 715 वोट और एबीवीपी की महिला उम्मीदवार अर्पिता मलिक को 301 वोट मिले हैं। निर्दलीय अनुराग दलाल और सीवाईएसएस के प्रिंस चौधरी के बीट वोटों का अंतर 400 से ज्यादा बढ़ गया है। 
03:20 PM, 05-Sep-2024

अनुराग दलाल कर रहे हैं लीड 

अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय अनुराग दलाल को सबसे अधिक 802 मत मिले हैं। दूसरे नंबर पर सीवाईएसएस के प्रिंस चौधरी हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई के अर्चित गर्ग को 436, सथ के करनदीप सिंह को 395 और एबीवीपी के अभिषेक कपूर को 329 मत मिले हैं। सचिव पद के लिए इनसो के विनीत यादव 674 वोटों के साथ लीड कर रहे हैं। सचिव पद के लिए 164 विद्यार्थियों ने नोटा डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:05 PM, 05-Sep-2024

सेक्टर 11 गर्ल्स काॅलेज की प्रधान बनीं ज्योति

गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स सेक्टर 11 की नई प्रधान ज्योति चुनी गई हैं। 
02:52 PM, 05-Sep-2024

अभिमन्यु मान बने गवर्मेंट कॉलेज 11 के नए प्रधान

अभिमन्यु मान गवर्मेंट कॉलेज 11 के नए प्रधान बन गए हैं। वहीं देव समाज कॉलेज फॉर वुमेन में बीकॉम फाइनल की यशिका ने बाजी मारी है।
02:03 PM, 05-Sep-2024

खालसा काॅलेज में केसीएसयू को जीत 

खालसा कॉलेज सेक्टर 26 में केसीएसयू का सारा पैनल जीत गया है। अमन गोतसिंह प्रधान बने हैं। वाइस प्रधान का चुनाव हर्षवीर सिंह ने जीता। महासचिव रज्जी और जॉइंट सेक्रेटरी पद पर विश्वजीत ने जीत हासिल की है।

01:41 PM, 05-Sep-2024

करीब 10 बाहरी युवक हिरासत में 

पंजाब यूनिवर्सिटी से पुलिस ने चुनाव के दौरान करीब 8 से 10 बाहरी युवकों को हिरासत में लिया है। इन्हें सेक्टर-11 थाने मे ले जाया गया है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed