फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haryana Municipal Corporation Election 2022 Live: समालखा से हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को समर्थन देने पर भरत छोक्कर आप से निष्कासित

Sun, 19 Jun 2022 06:46 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 19 Jun 2022 06:46 PM IST
खास बातें

Haryana Urban Bodies Election Voting 2022 News in Hindi: हरियाणा की 18 नगर परिषद व 28 नगर पालिकाओं में आज अध्यक्ष व पार्षद पद के लिए मतदान चल रहा है। 3504 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य ईवीएम में बंद हो जाएगा। शाम 6 बजे तक मतदान होगा। जानें पल-पल के अपडेट्स...
 

विज्ञापन
Haryana Urban Bodies Election 2022 Voting Live Updates 18 Municipal Councils and 28 Municipalities Chunav News in Hindi
लोगों में वोटिंग का उत्साह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लाइव अपडेट

06:45 PM, 19-Jun-2022
  • शाम छह बजे तक 69.9 प्रतिशत मतदान हुआ 
  • कुछ पोलिंग बूथ पर अब भी लगी हैं मतदाताओं की लाइनें
  • अभी तक 12 लाख 86 हजार 493 मतदाताओं ने किया मतदान 
  • रेवाड़ी में सबसे ज्यादा 84.6 प्रतिशत हुआ मतदान
05:54 PM, 19-Jun-2022
  • शाम पांच बजे तक 67.2 प्रतिशत हुआ मतदान
    अभी तक 12 लाख 36 हजार 556 मतदाताओं ने किया मतदान 
  • रेवाड़ी में सबसे ज्यादा 81.3 प्रतिशत हुआ मतदान
  • 18 नगर परिषदों और 28 नगर पालिकाओं के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी
विज्ञापन
05:30 PM, 19-Jun-2022
फतेहाबाद में फर्जी वोटिंग 
फतेहाबाद में दोपहर बाद फर्जी वोटिंग ने जोर पकड़ा। फतेहाबाद में चार और टोहाना में एक फर्जी वोटर पकड़कर पुलिस के हवाले किया। निर्दलीय प्रत्याशियों ने सत्ता पक्ष के लोगों पर फर्जी वोटिंग करवाने का आरोप लगाया।
05:13 PM, 19-Jun-2022
झज्जर में 69 फीसदी मतदान
झज्जर में शाम 5 बजे तक 69 फीसदी मतदान हुआ है। अब एक घंटे का समय शेष है।
04:48 PM, 19-Jun-2022
समालखा में हथियार लिए युवक गिरफ्तार
नगर पालिका समालखा में वैश्य कॉलेज के सामने पुलिस ने दो हथियार लिए हुए युवकों को गिरफ्तार किया है।
 
04:42 PM, 19-Jun-2022
भरत सिंह छोक्कर को आप ने पार्टी से बाहर निकाला
नगर पालिका समालखा के चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी संजय बेनीवाल को समर्थन देने पर आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशी भरत सिंह छोक्कर को पार्टी से बाहर निकाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:26 PM, 19-Jun-2022
दोपहर चार बजे तक 63.1 फीसदी मतदान
प्रदेश में दोपहर 4 बजे तक 63.1 प्रतिशत मतदान हुआ है। रेवाड़ी में सबसे ज्यादा 76.2 प्रतिशत मतदान हुआ। अभी तक 11 लाख 60 हजार 13 मतदाताओं ने वोट किया। 
04:15 PM, 19-Jun-2022
झज्जर में फर्जी वोट डालने पहुंचा युवक पुलिस के हवाले 
झज्जर के वार्ड नंबर 17 में फर्जी वोट डालने पहुंचे मतदाता को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
03:59 PM, 19-Jun-2022
झज्जर में 60.7 फीसदी मतदान
झज्जर में 60.7 प्रतिशत मतदान हुआ है। बहादुरगढ़ में 50.1 वोट पड़े हैं।
03:37 PM, 19-Jun-2022
55.6 फीसदी हुआ मतदान
दोपहर तीन बजे तक प्रदेश में 55.6 प्रतिशत मतदान हुआ। यमुनानगर में सबसे ज्यादा 68.8 प्रतिशत वोट पड़े। अभी तक 10 लाख 22 हजार 252 मतदाताओं ने मतदान किया है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed