फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Medhavi Chhatra Samman Samaroh: सीएम ने बच्चों को दी समाज के लिए कुछ करने की सलाह, आज की तारीख को बताया अहम

Wed, 16 Aug 2023 06:05 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 16 Aug 2023 06:05 PM IST
खास बातें

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह के तहत हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के करीब 190 मेधावी विद्यार्थियों को आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल सम्मानित करेंगे। पंचकूला में सेक्टर एक स्थित लोकनिर्माण विभाग के रेस्ट हाउस सभागार में आयोजन किया जा रहा है। जानें पल-पल के अपडेट

विज्ञापन
Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman Samaroh Panchkula Live Updates Haryana CM Manohar Lal News in Hindi
मंच पर पहुंचे सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:21 PM, 16-Aug-2023

जिलेवार मेधावी सम्मानित

सीएम मनोहर लाल ने जिलेवार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
05:11 PM, 16-Aug-2023

मेधावी छात्र सम्मानित

मेधावी छात्रों को सीएम मनोहर लाल ने सम्मानित किया। भूना फतेहाबाद के हिमेश को सीएम ने मेडल पहनाया।

विज्ञापन
05:08 PM, 16-Aug-2023

अमर उजाला की तारीफ

सीएम मनोहर लाल ने कहा की अमर उजाला ज्ञान की रोशनी फैला रहा है। छात्र-छात्राओं के विकास में अमर उजाला अहम भूमिका निभाता है।
05:07 PM, 16-Aug-2023

16 अगस्त की तारीख को बताया अहम

सीएम मनोहर लाल ने कहा आज 16 अगस्त है और हमारे जीवन की एक अहम तारीख है। आज ही के दिन 52 साल पहले हमने दिल्ली में अपना व्यापार शुरू किया था। काम करते वक्त सिर्फ यही था कि जो भी करना है समाज के लिए करना है, विशेष करना है और कुछ बेहतर करना है।
05:06 PM, 16-Aug-2023

छात्रों को समाज की सेवा करने की सलाह

सीएम मनोहर लाल ने छात्रों से कहा जब हम समाज को कुछ देते हैं वही हमारी असली मंजिल है। करियर बना लेना कोई मंजिल नहीं है। हमारे स्कूलों के बाहर लिखा होता है शिक्षार्थ आइए सेवार्थ जाइए। जिसका अर्थ यही है कि शिक्षा के लिए लिए और जाते वक्त यह कहा जाता कि आप समाज की सेवा के लिए जाएंगे।
04:55 PM, 16-Aug-2023

सीएम ने सुनाया कैलेंडर का किस्सा

इस दौरान सीएम मनोहर लाल ने अपना एक किस्सा भी सुनाया। उन्होंने कहा कि 400 साल में कैलेंडर अपने आप को रिपीट करता है। उन्होंने बताया कि एक बार मैं आगरा गया तो वहां पर एक ऐसा कैलेंडर देखा जो 20 साल तक की तारीख बता पाता था। सुई घुमाने पर कैलेंडर हर साल की तारीख को बता देता था। उस वक्त खरीदने का पैसा नहीं था मगर बाद में मैंने पढ़ाई करते वक्त ठीक वैसा ही कैलेंडर तैयार कर दिया और यह कैलेंडर कभी की भी तारीख बता सकता था

विज्ञापन
विज्ञापन
04:52 PM, 16-Aug-2023

सीएम बोले-प्रेक्टिकल ज्ञान जरूरी

महेंद्रगढ़ के रोहन गुप्ता ने पूछा कि आज प्रेक्टिकल कितना जरूरी है। इस पर सीएम ने कहा कि प्रेक्टिकल ज्ञान बेहद जरूरी है, उसी के माध्यम से लोग आगे बढ़ते हैं।
04:47 PM, 16-Aug-2023

अखंड भारत के सवाल पर सीएम का जवाब

सिरसा की दिया ने सीएम से अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अखंड भारत से जुड़ा सवाल पूछा। इस पर सीएम ने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य अखंड भारत ही है। 14 अगस्त को हमने विभाजन विभीषिका दिवस मनाया। अंबाला की आंचल ने एनडीए में जाने के बारे में पूछा। फरीदाबाद की यशिका ने संघ लोक सेवा आयोग कैसे पास करें से जुड़ा सवाल पूछा। 


 
04:42 PM, 16-Aug-2023

रेवाड़ी की छात्रा का सवाल

रेवाड़ी की छात्रा नेहा भारद्वाज ने सीएम मनोहर लाल से पूछा, राजनीतिक विज्ञान राजनीति में आने में कितना सहायक है। इस पर सीएम मनोहर लाल ने उन्हें राजनीति में न आने की सलाह दी।
 
04:38 PM, 16-Aug-2023

रोहतक की यशी से सीएम ने की बात

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रोहतक की बसाना गांव की छात्रा यशी से बातचीत की।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed