फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahul Gandhi Bihar Visit Live: राहुल गांधी बोले- आरएसएस-भाजपा जातीय जनगणना नहीं चाहती, लेकिन हम करवा कर रहेंगे

Mon, 07 Apr 2025 05:20 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 07 Apr 2025 05:20 PM IST
खास बातें

Rahul Gandhi : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के तेवर कुछ अलग हैं। प्रदेश अध्यक्ष बदलने के बाद पार्टी ने कन्हैया कुमार के नेतृत्व में 'पलायन रोको, नौकरी दो' पदयात्रा शुरू की। कई जिलाध्यक्ष बदल दिए। आज राहुल गांधी ने बिहार में कांग्रेस का रोल भी बता दिया। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Rahul Gandhi Bihar Visit Live Updates Congress March in Begusarai Ahead of Bihar Polls News in Hindi
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी। - फोटो : सोशल मीडिया।

लाइव अपडेट

05:09 PM, 07-Apr-2025
राहुल गांधी की इस तस्वीर पर सियासत। - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल गांधी की तस्वीर वायरल
राहुल गांधी के बिहार से जाने के बाद एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस पर जनता दल यूनाईटेड के प्रवक्ता महेश दास ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार ने जब एक महिला तस्वीर लेने के लिए सीधा रहने की लिए कहा तो राजद और कांग्रेस के लोगों ने उनकी तबीयत का हवाला देते हुए कई सवाल उठाए थे। अब राहुल गांधी की उक्त तस्वीर को लेकर राजद और कांग्रेस के लोगों ने चुप्पी क्यों साध ली है। जनता उनसे जवाब मांग रही है।
04:32 PM, 07-Apr-2025
सदाकत आश्रम में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
राहुल गांधी के जाते ही दो नेताओं के बीच मारपीट
राहुल गांधी ने महज 25 मिनट ही कांग्रेस के वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इसके बाद निकल गए। इधर, राहुल गांधी के जाते हुए सदाकत आश्रम में राहुल गांधी से मिलने की होड़ लेकर दो नेता आपस में भिड़ गए। बात जाती तक पहुंची तो दोनों एक दूसरे से मारपीट भी रोते दिखे। 
विज्ञापन
03:30 PM, 07-Apr-2025
सदाकत आश्रम पहुंचे राहुल गांधी
पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल के निकलने के बाद राहुल गांधी बिहार प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय सदाकत आश्रम पहुंचे। यहां वह पार्टी के वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। 
02:42 PM, 07-Apr-2025
संविधान दिखाते राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला
हम संविधान की रक्षा करना चाहते हैं
राहुल गांधी ने कहा कि मैंने बिहार की टीम को साफ बता दिया है कि आपका काम बिहार के गरीबों का नेतृत्व करना है। आपको गरीबों, दलितों को आगे बढ़ाना है। हम आपको राजनीति में लाकर बिहार का चेहरा बदलना चाहते हैं। जो आज बिहार में हो रहा। जो एनडीए की सरकार बिहार में कर रही है। चुने हुए अरबपतियों के जरिए राजनीति चल रही है। अंबानी-अदाणी की राजनीति चल रही, उसको हम हराने जा रहे हैं। हम जानते हैं कि इस देश को बिहार की जनता डायरेक्शन देती है। जब राजनीतिक बदलाव हुआ, अंग्रेजी के खिलाफ राजनीतिक बदलाव आया, तो बिहार की जनता ने आवाज बुलंद कर यह बदलाव लाया। हम सबसे जरूरी लक्ष्य संविधान की रक्षा करना चाहते हैं। पहले पीएम मोदी 400 पार का नारा देते थे तो इंडिया गठबंधन सामने आया तो रिजल्ट सबके सामने है। आपने लोकसभा चुनाव में संविधान को बचाने का काम किया। जहां भी मेरी जरूरत होगी आप मुझे बुलाओ मैं हाजिर हो जाऊंगा। आपकी लड़ाई मेरी लड़ाई है। 
02:33 PM, 07-Apr-2025
राहुल ने बताया कांग्रेस का रोल
राहुल गांधी ने बिहार में कांग्रेस पार्टी का रोल बताते हुए कहा कि गरीब, कमजोर, ईबीसी, ओबीसी, दलित और सामान्य लोगों को जोड़कर इज्जत देकर आगे बढ़ाना ही कांग्रेस पार्टी का काम है। कांग्रेस को पहले जो काम करना चाहिए था, जिस मजबूती से काम करना चाहिए था। वह हमने नहीं किया। हम अपनी गलती से समझे हैं। और, हम बिना रुके पूरी शक्ति के साथ बिहार के कमजोर और गरीब लोगों को लेकर एकसाथ आगे बढ़ेंगे। कुछ दिन पहले हमने अपने जिला अध्यक्षों का चुनाव किया। मैं यह नहीं कहूंगा कि यह एक बड़ा कदम है। लेकिन, यह जरूरी कदम है। पहले हमारे जिलाध्यक्षों की लिस्ट में दो तिहाई सवर्ण थे। अब हमारे लिस्ट में पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग के लोग हैं।
02:27 PM, 07-Apr-2025
राहुल गांधी को सुनने आए लोग। - फोटो : सोशल मीडिया।
डाटा के जरिए हम पूरी राजनीति की बदल सकते हैं
राहुल गांधी ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद में कहा कि आपने जो 50 प्रतिशत आरक्षण की झूठी दीवार बना रखी है, उसे आप नहीं तोड़ पाएंगे। उस दीवार को हम तोड़ेंगे। देश में महज 10 से 15 लोग हैं। इन लोगों ने पूरे कॉरपोरेट सेक्टर को पकड़ के रखा है। अंबानी और अदाणी ने कब्जा कर रखा है। जीएसटी आप देते हो लेकिन कर्जा माफ उनका होता है। यह गलत है। हम 21वीं सदी में जी रहे हैं। यह डाटा की सदी है। तेलंगाना में हमारे पास पूरा का डाटा हमारे हाथों में है। इस डाटा के जरिए हम पूरी राजनीति की बदल सकते हैं। जातीय जनगणना के जरिए हम आपको सबकुछ दिला सकते हैं। मोहन भागवत जी कहते हैं कि जातीय जनगणना नहीं होनी चाहिए। लेकिन, हमलोग सामाजिक एक्स-रे यानी जातीय जनगणना के पक्ष में हैं। इससे एक चीज की सच्चाई का पता चलता है। यह एक क्रांतिकारी कदम है। इसलिए आरएसएस और भाजपा इसे रोकना चाहिए। लेकिन, दुनिया की कोई शक्ति इसे करने से नहीं रोक सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:22 PM, 07-Apr-2025
राहुल गांधी बोले- संविधान में सावरकर की विचारधारा नहीं
पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में संविधान सुरक्षा सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अगर आप संविधान को पकड़ते हैं तो सच्चाई की विचारधारा को पकड़ते हैं। लेकिन क्या इसमें सावरकर जी की विचारधारा है? नहीं है। क्योंकि वो सच्चाई का सामना नहीं कर सके। यह बात मुझे कहनी होगी, भले ही किसी को बुरा लगे। उन्होंने कहा कि इस देश में अगर आप दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग, ईबीसी, और महिला हो तो आप सेकेंड क्लास सिटीजन हो। यह मैं ऐसे ही नहीं पढ़ लिखकर बोल रहा हूं। 
01:59 PM, 07-Apr-2025
 'देखो-देखो कौन आया, हिन्दुस्तान का शेर आया'
पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल राहुल गांधी पहुंचे। यहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया। राहुल जैसे ही मंच पर पहुंचे वैसे ही समर्थक उनके समर्थन में नारेबाजी करने लगे। समर्थक 'देखो-देखो कौन आया, हिन्दुस्तान का शेर आया' के नारे लगा रहे हैं। इसके बाद मंच पर राहुल को गदा और गौतम बुद्ध की तस्वीर देकर सम्मानित किया गया।
01:15 PM, 07-Apr-2025
बेगूसराय में पदयात्रा में शामिल हुए राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला
पटना के एसकेएम में राहुल गांधी का कार्यक्रम
पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में कुछ ही देर में राहुल गांधी पहुंचने वाले हैं। दरअसल, नमक सत्याग्रह आंदोलन की 95वीं वर्षगांठ के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित की गई है। इसमें नोनिया समाज के अमर शहीद बुद्धु नोनिया के योगदान के साथ ही शहीद प्रजापति रामचंद्र जी विद्यार्थी का स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और वर्तमान में अति पिछड़ा समाज की दशा और भारतीय संविधान पर बात हो रही है। इसके अलाव समाज में जगजीवन राम के योगदान पर भी चर्चा होगी। 
12:04 PM, 07-Apr-2025
पदयात्रा के बाद पटना रवाना हुए राहुल गांधी
राहुल गांधी "पलायन रोको नौकरी दो यात्रा" में शामिल होने के लिए राहुल गांधी बेगूसराय के सुभाष चौक पर पहुंचे। यहां से राहुल गांधी पैदल ही सुभाष चौक से लेकर हर हर महादेव चौक तक यात्रा में शामिल हुए। हजारों की संख्या में लोग उनके स्वागत में जुटे हुए थे। जगह-जगह राहुल गांधी को फूल बरसा कर उनका स्वागत किया। यह पदयात्रा कन्हैया के नेतृत्व में की गई थी। वहीं राहुल गांधी को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ लगी हुई थी। यात्रा में शामिल होने के बाद राहुल गांधी बेगूसराय से पटना के लिए रवाना हो गए।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed