फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar : इंडी गठबंधन नफरती ताकतों का ठिकाना, वे भारत के विभाजन की बातें करते हैं, पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना

Sun, 07 Apr 2024 12:37 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 07 Apr 2024 12:37 PM IST
खास बातें

पीएम नरेंद्र मोदी चुनावी जनसभा के माध्यम से भाजपा उम्मीदवार विवेक ठाकुर के समर्थन में नवादा के लोगों से वोट देकर उन्हें जिताने की अपील करेंगे। 

विज्ञापन
PM Modi in Nawada Live Updates Lok Sabha Election Public Meeting CM Nitish Kumar Vivek Thakur News in Hindi
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:34 PM, 07-Apr-2024
इंडी गठबंधन के एक नेता प्रधानमंत्री पद के लिए अड़ गए
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि विपक्ष के लोग गठबंधन बनाकर भ्रष्टाचारियों को छुड़ाने की साजिश रच रहे हैं। देश तोड़ने वाले भ्रष्टाचारियों को बचाने वालों को जनता माफ करेगी क्या? इन लोगों को सत्ता की लत लग चुकी है। इसलिए इन्हें सत्ता से दूर रखना जरूरी है। इंडी गठबंधन ने नेता चुनाव मैदान में कहीं नजर नहीं आ रहे। इंडी गठबंधन में पिछले 15 दिन से तूफान चल रहा है। एक नेता हठ पकड़कर बैठे हैं कि जब तक इंडी गठबंधन उन्हें प्रधानमंत्री का उम्मीदवार घोषित नहीं करेगा तब तक वह चुनावी मैदान में नहीं जाएंंगे। वह कहते हैं जब तक मुझे नेता घोषित नहीं करेंगे तब तक मैं रैली में नहीं जाऊंगा। 
12:26 PM, 07-Apr-2024
इंडी गठबंधन वालों के मन में जहर भरा है
पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन वालों के मन में इतना जहर भरा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कुल इनकी पार्टी के शामिल हुए थे। इनलोगों को छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया। यह लोग जानते हैं मोदी सरकार के कारण इनकी दुकान बंद हो जाएगी। इसलिए यह लोग मोदी की गारंटी का विरोध कर रहे हैं। इंडी गठबंधन के पास कोई विजन ही नहीं है। बिहार में इंडी गठबंधन का गजब हाल है। इंडी गठबंधन एक उम्मीदवार खड़ा करता है तो दूसरा कहता है वह असली उम्मीदवार है। इंडी गठबंधन वाले सनातन धर्म को समाप्त करने की बात करते हैं। भारत का एक और विभाजन करने की बात करते हैं। कांग्रेस नेता कहते हैं वह दक्षिण भारत को अलग कर देंगे। कांग्रेस की घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छाप दिख रही है।
विज्ञापन
12:18 PM, 07-Apr-2024
पीएम मोदी ने इंडी गठबंधन पर बोला हमला
आज मोदी की गारंटियां कांग्रेस, राजद और इंडी गठबंधन वालों को परेशान कर रही है। इंडी गठबंधन के एक बड़े नेता ने कहा कि मोदी जो आपको गारंटी देता है, उसपर बैन लगना चाहिए। अरे इतने डर गए हो क्या? यह लोग कहते हैं और कानून को जानकर कह रहे हैं कि मोदी का गारंटी देना गैर कानूनी है। आप लोग बताइए क्या मैं देश वासियों को मेहनत करने की गारंटी देता हूं, 24 घंटे काम करने की गारंटी देता हूं तो क्या यह गुनाह है? अरे भाई मोदी गारंटी इसलिए देता है क्यों कि उसके पास गारंटी पूरा करने का माद्दा है। मोदी गारंटी पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत करना है। अहंकार में डूबे इंडी गठबंधन वालों को यह समझ में नहीं आएगा। चुनाव में झूठ बोलना और झूठ बोलकर वोट लेना इंडी गठबंधन की पहचान है। यह भूल रहे हैं मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी। यह लोग बाबा साहेब की बात करते हैं लेकिन उनको सपनों के बारे में बात नहीं करते हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह कहा कि राजस्थान में मोदी 370 की बात क्यों करता हूं। इससे राजस्थान को क्या लेना देना। मुझे यह सुनकर दुख हुआ। इसी कश्मीर की रक्षा के लिए बिहार के वीर जवानों ने अपनी जान दे दी। राजस्थान की धरती पर कितने वीर परिवार हैं जिनके बेटे भारत माता की रक्षा के लिए शहीद हुए। टुकड़ों-टुकड़े गैंग वाले तोड़ने की राजनीति करते हैं।
12:12 PM, 07-Apr-2024
पीएम मोदी की जनसभा में भीड़। - फोटो : सोशल मीडिया
बिहार के लोगों को लंबे समय तक जंगलराज में जीवन गुजारना पड़ा
पीएम नरेंद्र मोदी कहा कि आपलोगों ने एनडीए के चुनाव जीताना तय कर लिया है लेकिन मैं अपने से मिलने आपके बीच आता हूं। मोदी मौज करने के लिए नहीं पैदा हुआ है। मोदी मेहनत करने के लिए ही जन्मा है। और, वह भी 140 करोड़ देश वासियों के लिए। अब तक बहुत हुआ और बहुत किया है। लेकिन, मोदी का मन करता है यह तो अभी ट्रेलर है। इतने से हमें रुकना नहीं है। अभी तो गाड़ी टॉप गियर में ले जाना है। अभी तो रनवे पर हैं। नई ऊंचाइयों को पार करना है। देश और बिहार केा नई ऊंचाई पर ले जाना है। बिहार के लोगों को लंबे समय तक जंगलराज में जीवन गुजारना पड़ा। बिहार में एक वह भी समय था कि हर मां अपने बेटियों के घर से बाहर निकलने पर डरती थी। लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। नीतीश जी और सुशील मोदी जी के प्रयासों को बिहार उन परिस्थितियों से बाहर निकला है। अब हर बहन के पास मोदी की गारंटी भी है। अब मोदी की गारंटी है कि गांव की तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे। 
12:09 PM, 07-Apr-2024
2014 के पहले देश की क्या स्थिति थी?
पीएम मोदी ने कहा कि आपके वोट की ताकत ने देश को मजबूत ताकत दी और वह विकास के लिए कार्य कर रहा है। मोदी देश से गरीबी खत्म करने के मिशन में जुटा है। मैं भी आपकी तरह ही गरीबी को जी कर यहां आया हूं। मैं कभी भूल नहीं सकता कि 2014 के पहले देश की क्या स्थिति थी? करोड़ों देशवासियों के पास न घर था, न शौचालय था और न पीने के लिए स्वच्छ पानी। अस्पताल में इलाज के लिए गरीबी को दर-दर भटकना पड़ता था। गरीबी का बेटा मोदी गरीब का सेवक है। मैं जब तक गरीबी दूर नहीं कर लूंगा तक तक चैन से नहीं बैठूंगा। बीते दस वर्षों में जो काम हुआ वह आजादी के छह दशकों में भी नहीं हुआ था। जब नीयत सही होती है और हौसले बुलंद होते हैं तो नतीजे भी मिलते ही हैं। 
12:06 PM, 07-Apr-2024
आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है
पीएम नरेंद्र मोदी बोले- साथियों मैंने लाल किले से कहा था कि यही समय है और सही समय है। हमलोग मिलकर काम करें तो भारत विकासित हो सकता है। अपनी गरीबी दूर कर सकता है। हमें इस मौके को गंवाना नहीं है। इसलिए 2024 का लोकसभा चुनाव काफी अहम हो गया है। बीते 10 साल में बिहार के लोगों ने देशहित में लिए गए अनेक बड़े निर्णय देखे हैं। आज बिहार में आधुनिक एक्सप्रेस वे बन रहे। रेलवे का आधुनिकीकरण हो रहा। वंदे भारत जैसी ट्रेनें बढ़ रही है। आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। यह सब आपके वोट के कारण हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:02 PM, 07-Apr-2024
पूरे बिहार में एनडीए का परचम लहराने जा रहा है
पीएम मोदी ने कहा कि मैं नवादा के लोगों को नमन करता हूं। मैं सभी महान विभूतियों को नमन करता हूं। नवादा ने हमेशा भाजपा को, एनडीए को अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद दिया है। मैं देख रहा हूं कि आपका प्यार बता रहा है कि नवादा के साथ-साथ पूरे बिहार में एनडीए का परचम लहराने जा रहा है। पिछले 10 साल में जो काम हुए हैं, आज उसकी झलक दिख रही है। आज पूरा देश कह रहा है कि फिर एक बार एनडीए सरकार। 
11:54 AM, 07-Apr-2024
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
सीएम नीतीश कुमार ने कहा- पीएम मोदी का दसवां साल चल रहा
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 के पहले बिजली और शौचालय की क्या स्थिति थी? इसके बाद हमलोग आए तो सब ठीक करवाए। लोगों को नौकरी नहीं मिलती थी। हमलोग आए तो कितना नौकरी दिए। 20 लाख रोजगार का वादा निभाने का काम कर रहे हैं। अभी तक पांच लाख लोगों को रोजगार मिल गया है। 10 लाख सरकारी नौकरी का भी वादा हमलोग निभाने जा रहे। केंद्र सरकार भी काफी मदद कर रही है। पीएम मोदी जो बिहार और देश में काम करवा रहे, उसको जरूर याद रखियेगा। पीएम मोदी का दसवां साल चल रहा है। आगे भी पांच साल तो जरूर रहेंगे। इसके कोई दिक्कत नहीं है। हमलोग हर तरह का काम कर रहे हैं। एक-एक जगह कोई समस्या हो रही, उन सब जगह को हमलोग देख रहे हैं। पहले कितना कम लड़के और लड़कियां पढ़ती थी? अब कितना पढ़ रहा है। तेजस्वी पर निशाना साधते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ दिन के लिए लोग मेरे साथ आए। एक बार हम गलती से उसको कुछ दिन के लिए लाए। अब वह सब जगह घूम-घूमकर कहा रहा है कि सारा काम हम किए। हम आपको भरोसा दिलाते है कि हम अब कहीं नहीं जाएंगे। 
11:47 AM, 07-Apr-2024
नीतीश कुमार बोले- पति-पत्नी मिलकर केवल राज करते रहे
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आज बड़ी खुशी की बात है कि पीएम नरेंद्र मोदी यहां पधारें हैं। आप सब जानते हैं कि विवेक ठाकुर जी जरूर भारी मतों से जीतेंगे। आपको बता दूं कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बिहार के लिए बहुत काम कर रही है। नीतीश कुमार ने कहा कि कम उम्र के लोग पुरानी बातों को भूल गए हैं। आप अपने बाल बच्चों को याद करवा दीजिए कि 2005 के पहले क्या हाल था? जरा उन्हें बताइए कि पहले शाम के बाद कोई घर से नहीं निकलता था। आने जाने का रास्ता तक नहीं था। इसको भूलिएगा मत। उनलोगों को 15 साल मिला था। क्या काम किए थे? पति-पत्नी मिलकर केवल राज करते रहे। एक भी काम नहीं किया। पहले की स्थिति के बारे में लोगों को बताइए कि कैसा हाल था। इसके बाद हमलोगों की सरकार ने काफी काम किया। विकास किया। पहले हिन्दू-मुस्लिम में भी खूब झगड़ा होता था। 2005 के बाद कोई झगड़ा नहीं हुए। मुस्लिम भाइयों से अपील है कि भूलियेगा मत। जो काम किया उसको वोट दिया। हमलोग रात-दिन काम कर रहे हैं। पहले स्वास्थ्य का क्या हाल था? एक महीना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 39 लोग आते थे। किसी का इलाज नहीं होता था। अब एक साल में एक हजार से भी ज्यादा लोग इलाज के लिए आ रहे हैं। 
11:35 AM, 07-Apr-2024
मंच पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए मंच पर पहुंच चुके हैं। मंच पर भाजपा की महिला नेत्रियों ने शॉल देकर उनका स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर ने कहा कि आने वाले समय में नवादा और शेखपुरा जिला नया इतिहास लिखेगा। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed