फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Weather pattern shifts in Madhya Pradesh: Bright sunshine during the day and cold at night; thunderstorms and

मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज: दिन में तेज धूप, रात में ठंड, ग्वालियर-चंबल में 2 दिन आंधी-पानी के आसार

Sun, 11 Oct 2026 07:07 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sun, 11 Oct 2026 07:07 AM IST
सार

मानसून की विदाई के बाद भी मध्य प्रदेश में मौसमी प्रणालियों के कारण बारिश की संभावना बनी हुई है। ग्वालियर-चंबल में अगले दो दिन बारिश के आसार हैं, जबकि इंदौर में रात का तापमान 16 डिग्री तक गिर गया है। इस साल प्रदेश में सामान्य से चार प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
Weather pattern shifts in Madhya Pradesh: Bright sunshine during the day and cold at night; thunderstorms and
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद भी मौसम का मिजाज पूरी तरह स्थिर नहीं हुआ है। प्रदेश के ऊपरी हिस्से में सक्रिय दो चक्रवाती परिसंचरण के असर से ग्वालियर-चंबल अंचल में अगले दो दिन बारिश होने की संभावना है। दूसरी ओर, दिन में तेज धूप के बीच रातें ठंडी होने लगी हैं। इंदौर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार और सोमवार को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया और श्योपुर में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। शनिवार को भी सिंगरौली, रीवा, मऊगंज और सीधी में हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहे। हालांकि, 13 और 14 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से 15 अक्टूबर के बाद एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
विज्ञापन


दिन में गर्मी, रात में बढ़ने लगी ठंडक
प्रदेश में मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। दिन में कई शहरों में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस या इससे ऊपर बना हुआ है, जबकि रात में पारा गिरने से ठंडक बढ़ रही है। इंदौर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री, अमरकंटक में 16.6, भोपाल और पचमढ़ी में 16.8, शाजापुर में 17 और कटनी के करौंदी में 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बड़वानी, ग्वालियर, राजगढ़, खजुराहो, धार और उज्जैन में दिन का तापमान 36 डिग्री या उससे अधिक रहा। अगले कुछ दिनों तक दिन में धूप और रात में ठंडक का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन


अक्टूबर में बदलता रहेगा मौसम का मिजाज
प्रदेश से तीन अक्टूबर को मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन अलग-अलग मौसमी प्रणालियों के सक्रिय होने से बारिश का सिलसिला पूरी तरह थमा नहीं है। मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के मुताबिक, पिछले दस वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि अक्टूबर में गर्मी, बारिश और ठंड तीनों तरह का मौसम देखने को मिलता है। इस बार भी महीने की शुरुआत में दिन साफ और धूप वाले रहे, जबकि रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य से चार प्रतिशत कम हुई बारिश
इस साल जून से सितंबर तक मध्य प्रदेश में कुल 908.4 मिलीमीटर यानी 35.8 इंच बारिश हुई। प्रदेश की सामान्य बारिश 949.5 मिलीमीटर यानी 37.3 इंच है। इस तरह सीजन में सामान्य से करीब चार प्रतिशत कम पानी गिरा।
बारिश के आंकड़ों में पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश के बीच अंतर भी रहा। पूर्वी हिस्से में सामान्य से चार प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में 12 प्रतिशत की कमी रही। प्रदेश के 25 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हुआ, जबकि 30 जिलों में सामान्य से कम पानी गिरा।पश्चिमी हिस्से में आलीराजपुर, धार, झाबुआ, इंदौर, हरदा, नर्मदापुरम, रतलाम, उज्जैन और शाजापुर सहित कई जिलों में बारिश की कमी दर्ज की गई। कुछ जिलों में यह कमी 20 प्रतिशत से भी अधिक रही।


यह भी पढ़ें-दो दिन से ठप शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस: दिल्ली-भोपाल के यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, दोनों दिशाओं में ट्रेन रद्द

जून की कम बारिश से बिगड़ा पूरे सीजन का हिसाब
मौसम विभाग के मुताबिक, जून में सामान्य से 14 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। जुलाई की शुरुआत में तेज बारिश से स्थिति में सुधार आया, लेकिन बाद में मानसून के दो बार कमजोर पड़ने से बारिश की रफ्तार थम गई। सीजन के अंतिम सप्ताह में सक्रिय हुए मजबूत सिस्टम के बावजूद जून की कमी पूरी नहीं हो सकी। जुलाई, अगस्त और सितंबर में बारिश के आंकड़ों में सुधार हुआ, लेकिन शुरुआती कमी का असर पूरे सीजन के कुल आंकड़े पर बना रहा। इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश में करीब 100 दिन सक्रिय रहा और अंततः सामान्य से चार प्रतिशत कम बारिश के साथ विदा हुआ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed