PM Modi in Bihar live: पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, कहा- कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी
{"_id":"662b5328c85e48dbc7038091","slug":"pm-modi-bihar-visit-live-public-meeting-in-forbesganj-and-munger-araria-bihar-lok-sabha-election-2024-04-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM Modi in Bihar live: पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, कहा- कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 26 Apr 2024 04:02 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया/ मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया/ मुंगेर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 26 Apr 2024 04:02 PM IST
खास बातें
PM Modi Bihar Rally Live : पीएम मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस के इंडी गठबंधन को देश के संविधान और लोकतंत्र की परवाह नहीं है। यह वो लोग है जिन्होंने दशकों तक बैलेट पेपर के बहाने लोगों का अधिकार छीना। पोलिंग बूथ और बैलेट पेपर लूट लिए जाते थे।
विज्ञापन
पीएम मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
03:54 PM, 26-Apr-2024
कांग्रेस और राजद के लोगों ने निमंत्रण को ठुकरा दिया
पीएम मोदी ने कहा कि इस क्षेत्र में साक्षात माता सीता के निशान हैं। पांच सौ साल बाद देश में रामलला का मंदिर बना। पूरे देश को गर्व हो रहा। प्राण प्रतिष्ठा में इंडी गठबंधन वालों को निमंत्रण दिया तो उन्होंने ठुकरा दिया। वहीं दूसरी तरफ अंसारी परिवार को देखिए जो दो-दो पीढ़ियों से अदालत में मुसलमानों के लिए मुकदमा लड़ते थे। लेकिन, जब सुप्रीम कोर्ट के निर्णय आया तो उन्होंने गर्व के साथ उस माथे पर चढ़ाया। इतना ही नहीं श्रीमान अंसारी खुद प्रभु रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में खुद आए। लेकिन, कांग्रेस और राजद के लोगों ने निमंत्रण को ठुकरा दिया। ऐसे, अहंकारी लोग जो अपने आप को भगवान राम से बड़ा मानते हैं, ऐसे लोगों को सबक सिखाने का मौका है। आप सबको यह ध्यान रखना है, आपका एक-एक वोट भारत के विकास और भारत के विरासत को नई ऊंचाई देने वालों के लिए पड़ने वाला है। इसलिए मुंगेर से हमारे मित्र राजीव रंजन, बेगूसराय से गिरिराज सिंह और खगड़िया से राजेश वर्मा को हर बूथ पर विजयी बनाना है।
03:50 PM, 26-Apr-2024
इंडी गठबंधन वाले मेरे देश का मजाक उड़ाते हैं
पीएम मोदी ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के कारण कांग्रेस ने हमारे हजारों वर्षों की विरासत की सुध नहीं ली। इंडी गठबंधन वाले मेरे देश का मजाक उड़ाते हैं। बीते दस साल में हमने अपनी विरासत अपनी धरोहर को विश्व पटल पर स्थापित किया है। यह चाह कर भी इस नए भारत को बदल नहीं सकते हैं। दिल्ली में जी 20 की बैठक के दौरान हमने नालंदा विश्वविद्यालय के गौरवशाली को पूरे विश्व के सामने रखा। एनडीए भारत को 21वीं सदी का केंद्र बनाने के लिए समर्पित है। गुलामी की मानसिकता वालों ने हमारे योग तक को विदेशियों के हवाले कर दिया था। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ने योग और आयुर्वेद को वैश्विक बनाने के लिए बड़ी घोषनाएं की है। एनडीए सरकार दुनिया के लिए योग और आयुर्वेद के प्रमाणित पाठ्यक्रम बनाने के लिए मदद देगी। इससे हमारे नौजवानों के लिए पूरी दुनिया में अवसर बनेंगे। मोदी का मिशन हमारे छोटे किसानों के मोटे अनाज श्री अन्न को दुनिया के घर-घर तक पहुंचाना है।

03:45 PM, 26-Apr-2024
इंडी गठबंधन की दूसरी योजना तो और भी खतरनाक है
पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन की दूसरी योजना तो और भी खतरनाक है। हमारे पूर्वजों ने जो संविधान बनाया, जिस संविधान को बाबा साहेब ने लिखा, उसके खिलाफ कांग्रेस वाले धर्म के आधार पर आरक्षण लाना चाहते हैं। कांग्रेस ने कर्नाटक में धर्म के आधार पर नया मॉडल बनाया है। अब वह पिछले दरवाजे से खेल खेल रहे। ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण भारत की संसद ने दिया है, संविधान ने दिया है। कर्नाटक में रातों-रात कागज पर ठप्पा मारकर मुसलमानों को ओबीसी बना दिया। इस तरह ओबीसी समाज का हक उन्होंने बांट दिया। यही काम देश और बिहार में करना चाहते हैं। इंडी गठबंधन वाले यादव, कुर्मी, निषाद, कुशवाहा और सभी पिछड़ी जातियों के आरक्षण पर डाका डालना चाह रहे हैं। धर्म के आधार पर आरक्षण अपनी वोट बैंक को देना चाहते हैं। इसमें भी राजद वाले कांग्रेस का पूरा साथ दे रहे। यह लोग कान खोलकर सुनकर लें जब तक मोदी है, तब तक यह एससी-एसटी और ओबीसी का हक छीनकर धर्म के आधार पर नहीं बांट पाएंगे।
03:43 PM, 26-Apr-2024
कांग्रेस और राजद विरासत टैक्स के रूप में आपकी संपत्ति लूटकर अपने खास वोटबैंकों में बांट देंगे। इसलिए आज पूरा देश कह रहा है कि कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी। यह लोग मरने के बाद भी लूटने वालों में से हैं। राजद कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार और उनको आगे बढ़ाना, यह एनडीए की योजना है। मकसद यही है कि देश के युवा स्टर्टअप योजना से अपनी कंपनी खोले। लेकिन, कांग्रेस छोटे उद्योगों पर भी भारी टैक्स लगाना चाहती है।
03:35 PM, 26-Apr-2024
किसानों के जमीनों का सर्वे करेगी और विरासत टैक्स लगाएगी कांग्रेस
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम भारत को दलहन और तिलहन के क्षेत्र में आगे ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। आज बिहार में इस चुनावी जंग में जो लड़ाई चल रही है, उसमें एक तरफ एनडीए का मॉडल है। वहीं दूसरी तरफ इंडी गठबंधन का मॉडल है। इंडी गठबंधन का मॉडल तुष्टिकरण है जबकि हमारा संतुष्टिकरण मॉडल है। पीएम मोदी ने कहा कि हमने मुफ्त राशन और मेडिकल सुविधाएं देते समय किसी से जाति और धर्म नहीं पूछा। पीएम ने कहा कि यही सच्चा सामाजिक न्याय है। हमने पक्के मकान बनाए, वो भी माता-बहनों के नाम पर। कांग्रेस बड़ी मुसीबत आपके लिए लाने वाले हैं। कांग्रेस के शहजादे ने कहा कि देश के हर परिवार की कमाई का सर्वे करेंगे। परिवार के पास छोटे-छोटे बचत के पैसे होते हैं। भ्रष्टाचार करके लोगों को तबाह करने वाले कांग्रेस की पूरी नजर आपकी संपत्ति पर पड़ गई है। कांग्रेस कहती है वह किसानों के जमीनों का सर्वे करेगी और विरासत टैक्स लगाएगी। वह कहते हैं हर परिवार का एक्स-रे निकालेंगे। कांग्रेस आपकी संपति

03:32 PM, 26-Apr-2024
एनडीए सरकार लालटेन राज से बिहार को बाहर निकाला
आज मुंगेर, खगड़िया और बेगूसराय एक स्वर से कह रहा है फिर एक बार मोदी सरकार। लालटेन के अंधकार युग में जो अंधकार था, उसे मुंगेर वासियों ने सबसे अधिक सहा है। लेकिन, नीतीश जी, जदयू और भाजपा के नेतृत्व में एनडीए सरकार लालटेन राज से बिहार को बाहर निकाला है। अब भारत तेजी से विकसित हो रहा है। बिहार के विकास का भी यही समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:28 PM, 26-Apr-2024
आज एनडीए सरकार भारत की समृद्धि लौटाने का प्रयास कर रही
पीएम नरेंद्र मोदी ने अंगिका भाषा में मुंगेर वासियों का अभिवादन किया। कहा कि अंगराज कर्ण की धरती को मैं प्रमाण करता हूं। आज एनडीए सरकार भारत की वही समृद्धि लौटाने का प्रयास कर रही है। और, दुनिया भी जानती है कि ये समय भारत का है। दुनिया को भी लगता है कि जितनी मजबूत सरकार भारत के लोग बनाएंगे। दुनिया को भी उतनी ही मजबूती मिलेगी। आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। हर देश में हर भारतीय का गौरव बढ़ रहा है। आज भारत का सम्मान बढ़ रहा है। यह सब मोदी के कारण नहीं, बल्कि आपके वोट के कारण हुआ है। यह आपके वोट की ताकत है जिसने दुनिया में हिन्दुस्तान का डंका बजा दिया है। आपने अपने वोट से पहली बार एनडीए की मजबूत सरकार बनाई। मोदी को आशीर्वाद दिया। आज जो दिख रहा वह आपके वोट का परिणाम है।
03:18 PM, 26-Apr-2024
सीएम नीतीश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
मुंगेर में पीएम मोदी का सीएम नीतीश कुमार ने स्वागत किया। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि लोगों से जदयू प्रत्याशी ललन सिंह के पक्ष में वोट देने की अपील की। सीएम नीतीश कुमार ने महागठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर गलती से उनलोगों को वोट दीजिएगा तो फिर से बर्बाद हो जाइएगा। इसलिए अपना कीमती वोट एनडीए को दें।
01:50 PM, 26-Apr-2024
पीएम मोदी बोले- देश के संसाधनों पर गरीबों का हक
पीएम मोदी ने कहा कि इस देश के संसाधनों पर अगर पहला हक किसी का है तो वह मेरे देश के गरीबों, मजदूरों, किसानों और माताओं-बहनों का है। वह किसी भी जाति-धर्म का हो अगर वह गरीब है तो देश के संसाधनों पर पहला हक उनका है। कांग्रेस ने देश के हिन्दुओं के साथ भेदभाव किया। कांग्रेस के घोषणा पत्र पर मुस्लिम लीग की छाप है। यह लोग संविधान बदलना चाहते हैं। राजद और कांग्रेस का कहना है कि देश के संसाधनों पर पहला हक उनके वोटबैंक के खास लोगों का है। कांग्रेस आपके मंगलसूत्र तक एक्स-रे और गहने तक हिसाब-किताब करने की बात करते हैं। आपकी बची हुई संपति को छीनकर अपने वोट बैंक को देने की कोशिश कर रही है। आप चाहते हैं कि आपके जाने के बाद आपकी संपत्ति आपके बच्चों के काम आएगी। लेकिन, इंडी गठबंधन वाले कहते हैं कि आपके गुजर जाने के बाद आपकी संपत्ति पर 55 प्रतिशत टैक्स लगाएगी। इसलिए पूरा देश कह रहा है कि कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी। साथियों आप इंडी गठबंधन को रोक सकते हैं। इसलिए सात मई को कमल के फूल और तीर चुनाव चिन्ह पर भारी मतदान होना चाहिए। पीएम मोदी ने अररिया से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सिंह और सुपौल से जदयू के प्रत्याशी दिलेश्वर कामत के लिए वोट मांगे।

01:45 PM, 26-Apr-2024
देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है
पीएम मोदी ने कहा कि बिहारवासियों से मैं पूछना चाहता हूं कि क्या आप ओबीसी के हक को लूटने देंगे? आप इनकी नजर ओबीसी के हक पर है। आने वाले समय में कांग्रेस और राजद इसी तरह से एससी-एसटी के हक को छीनने का काम करेगी। तुष्टिकरण के दल-दल में कांग्रेस और राजद इतनी धंस गई है कि यह लोग बाबा साहेब के संविधान का परवाह नहीं है। डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार में कांग्रेस ने ओबीसी कोटे पर डाका डालकर धर्म के आधार आरक्षण देने की कोशिश की थी। लेकिन, उस वक्त कोर्ट ने रोक लिया। पीएम मोदी ने कहा कि आज पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का एक और पुराना वीडियो सामने आया, जिसमें वह कह रहे हैं कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। यह वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस वालों को सांप सूंघ गया है। जाे मीडिया पहले के बयानों को गलत ठहरा रही थी, उसने भी चुप्पी साध ली है। बिना सबूत के विपक्षी मोदी पर हमला कर रहे थे। आज फिर से वीडियो सामने आ गया है। मीडिया से अपील है कि वह देश को डॉ. मनमोहन सिंह जी का यह वीडियो दिखाएं। देश को जानने का हक है कि इंडी गठबंधन ने किस मानसिकता से 10 साल तक सरकार चलाई।