फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Voter Adhikar Yatra Live: ‘भाजपा की साजिश SIR कराने और बिहार के चुनाव भी चुराने की है’, बोले राहुल गांधी

Sun, 17 Aug 2025 04:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 17 Aug 2025 04:56 PM IST
खास बातें

Rahul Gandhi Voter Adhikar Yatra Live Bihar Politics: आज रविवार से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया को लेकर बिहार के सासाराम से ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ की शुरुआत कर दी है। इस यात्रा के कार्यक्रम में महागठबंधन के नेताओं का भी जुटान हुआ। 

विज्ञापन
Voter Adhikar Yatra Live Rahul Gandhi launches march from Sasaram against ECI 16 day journey for Bihar Assembl
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से गले मिलते राजद प्रमुख लालू यादव तथा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:55 PM, 17-Aug-2025
राहुल गांधी औरंगाबाद के लिए हुए रवाना
राहुल गांधी सासाराम में जनसभा को संबोधित करने के बाद डेहरी ऑन सोन होते हुए औरंगाबाद के लिए रवाना हो गए। इससे पूर्व राहुल गांधी ने सभा स्थल पर ही भोजन किया और फिर यात्रा के लिए विशेष रूप से तैयार बस में सवार होकर औरंगाबाद के लिए निकल गए। राहुल गांधी औरंगाबाद में ही रात्रि विश्राम करेंगे। मतदाता अधिकार यात्रा औरंगाबाद से होते हुए गया, बिहारशरीफ, मुंगेर, पूर्णिया, मधुबनी, दरभंगा, कटिहार, भागलपुर, सीतामढ़ी, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, छपरा और भोजपुर सहित अन्य जिलों से होकर गुजरेगी। वहीं, यात्रा का समापन एक सितंबर को पटना के गांधी मैदान में आयोजित एक सार्वजनिक रैली के साथ होगा।
04:18 PM, 17-Aug-2025
‘जीवित मतदाताओं को मृत घोषित कर सूची से हटाया’
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने रविवार को सासाराम में चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान आयोग ने बड़ी संख्या में जीवित मतदाताओं को मृत घोषित कर सूची से बाहर कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग ने नाम हटाने का जो तरीका अपनाया है, उसमें यह साफ हो गया है कि कई जिंदा लोगों को भी मृत मानकर सूची से बाहर कर दिया गया है।
 
राजद सांसद मनोज झा ने आयोग को बताया ‘खिलाड़ी’
‘मतदाता अधिकार यात्रा’ में शामिल हुए राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि यह आवाज बिहार के मतदाताओं की है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग अब ‘अंपायर’ कम और ‘खिलाड़ी’ ज्यादा नजर आ रहा है। झा ने कहा कि जो शुरुआत बिहार से हुई है, वही आगे अन्य राज्यों में भी होगी।
 
चुनाव आयोग ने दिया जवाब
वहीं, चुनाव आयोग ने विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मतदाता सूची में किसी भी त्रुटि को ‘दावा और आपत्ति’ की अवधि के दौरान ही उठाना चाहिए था। आयोग ने यह भी कहा कि मतदाता सूची राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के साथ साझा की जाती है, ताकि समय रहते किसी भी गड़बड़ी को ठीक किया जा सके।
विज्ञापन
02:23 PM, 17-Aug-2025

राहुल गांधी ने पूछा- आखिर भाजपा हर चुनाव कैसे जीत जाती है? 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
'यात्रा संविधान और मताधिकार को बचाने की लड़ाई'
राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव जीतने के चार महीने बाद बीजेपी महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव जीत जाती है। जबकि ओपिनियन पोल हमारे पक्ष में था। हालांकि जब हमने इसकी गहराई से पड़ताल की तो पता चला कि विधानसभा चुनाव से पहले हर विधानसभा क्षेत्र में लाखों वोटर जोड़े गए, जिसकी बदौलत भाजपा चुनाव जीत गई। अब यही कारनामा बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एसआइआर के जरिए बिहार में किया जा रहा है। उन्होंने पूछा कि आखिर भाजपा हर चुनाव कैसे जीत जाती है? 

उन्होंने कहा कि एसआइआर के माध्यम से जो वोट चोरी की जा रही है, उसे हम पूरे बिहार की जनता को दिखाएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि यह संविधान और मताधिकार को बचाने की लड़ाई है। हम गरीबों के वोट की चोरी नहीं होने देंगे।

'मतदाता अधिकार यात्रा' कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मैं इस मंच से आपको बता रहा हूं कि पूरे देश में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव चुराए जा रहे हैं। बीजेपी की ताजा साजिश बिहार में SIR कराने और बिहार के चुनाव भी चुराने की है। हम सब इस मंच पर आपको यह बताने आए हैं कि हम उन्हें यह चुनाव नहीं चुराने देंगे।


 
02:21 PM, 17-Aug-2025
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी - फोटो : ANI
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि पूरा देश जानता है कि चुनाव आयोग क्या कर रहा है। पहले देश को पता नहीं था कि वोट कैसे चुराए जा रहे हैं। लेकिन हमने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कर दिया कि वोट कैसे चोरी किए जा रहे हैं।

02:13 PM, 17-Aug-2025

'पीएम मोदी सही मायने में जातिगत जनगणना नहीं करवाने जा रहे'

मतदाता अधिकार यात्रा के मंच पर राहुल गांधी, मल्लिकार्जु खरगे, लालू यादव, तेजस्वी यादव और पप्पू यादव - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कार्यक्रम में कहा कि मुझे पता है कि पीएम मोदी सही मायने में जातिगत जनगणना नहीं करवाने जा रहे हैं, लेकिन इंडिया ब्लॉक देश में सही मायने में जातिगत जनगणना सुनिश्चित करेगा। हम वोट चोरी को खत्म करेंगे और SIR की सच्चाई को उजागर करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि लालू जी, डॉक्टर की सलाह के बावजूद यहां आने के लिए आपका तहे दिल से शुक्रिया।

01:51 PM, 17-Aug-2025
'बिहार लोकतंत्र की जननी'
सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि हम सबसे पहले राहुल गांधी को बिहार से वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत करने के लिए धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान ने देश के गरीब से गरीब और ताकतवर से ताकतवर व्यक्ति को भी एक वोट देने का अधिकार दिया है, लेकिन भाजपा चुनाव आयोग के माध्यम से इस अधिकार को छीनना चाहती है। चुनाव आयोग यह जान ले कि बिहार लोकतंत्र की जननी है और महागठबंधन लोकतंत्र को समाप्त नहीं होने देगा।
 
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के लोग भले गरीब हैं, लेकिन गांव का बच्चा-बच्चा तीखी मिर्च है। उन्होंने बिहार सरकार पर अपनी घोषणाओं को चुराने का भी आरोप लगाया और कहा कि हम ऐसी सरकार देंगे कि बिहार से बेरोजगारी खत्म हो, उद्योग धंधे लगे, चिकित्सा व्यवस्था अच्छी हो, पूरा बिहार शिक्षित बने और कानून का राज हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:49 PM, 17-Aug-2025
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि राहुल गांधी ने उन लोगों को अपने घर बुलाया, जिन्हें चुनाव आयोग ने मृत घोषित कर दिया था और उनके साथ चाय पी। उन्होंने कहा कि आपका वोट सिर्फ चुराया नहीं जा रहा है, इसे लूटा जा रहा है।

01:46 PM, 17-Aug-2025
'भाजपा आपसे आपका अधिकार छीन रही'
मतदाता अधिकार यात्रा कार्यक्रम में राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू और लोहिया हमेशा कहते रहे हैं कि 'वोट का राज मतलब छोटे का राज'...। भाजपा वाले चुनाव आयोग से वो काम करवा रहे हैं जो वो खुद नहीं कर पा रहे हैं, यानी वो आपसे आपका अधिकार छीन रहे हैं।

01:38 PM, 17-Aug-2025
सासाराम में मंच पर जुटे महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
जिले में दो लोकसभा और सात विधानसभा क्षेत्र 
गौरतलब है कि रोहतास जिले में लोकसभा की दो सीटें हैं, जबकि विधानसभा की सात सीटें आती है। पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में इन सभी सीटों पर महागठबंधन का ही कब्जा है, जिसे आगामी विधानसभा चुनाव में बरकरार रखने में यह यात्रा काफी फायदेमंद साबित होगी।
01:15 PM, 17-Aug-2025
सासाराम से SIR के खिलाफ कांग्रेस ने शुरू की मतदाता अधिकार यात्रा
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में कथित अनियमितताओं के खिलाफ कांग्रेस ने शनिवार से ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ की शुरुआत कर दी। इस यात्रा के लिए राहुल गांधी सासाराम पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। खास बात यह रही कि इस मंच पर कांग्रेस के साथ राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और महागठबंधन के अन्य दिग्गज नेता भी मौजूद रहे। इससे यात्रा की शुरुआत महागठबंधन की एकजुट ताकत के बड़े प्रदर्शन में तब्दील हो गई।



सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
राहुल गांधी की इस यात्रा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। सूअरा हवाई अड्डा स्थित जनसभा स्थल पर चारों ओर सख्त निगरानी रखी जा रही है। हेलीपैड से लेकर सभा स्थल तक करीब 115 दंडाधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। सभा स्थल और आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी रखी जा रही है। भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए हेलीपैड और सभा स्थल तक पहुंचने वाले कई मार्गों को अस्थायी रूप से बदल दिया गया है।


 
महागठबंधन की ताकत का प्रदर्शन
इस जनसभा में मंच पर राहुल गांधी के साथ राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश साहनी सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे। एक ही मंच पर इतनी बड़ी संख्या में विपक्षी दलों के दिग्गज नेताओं का आना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन मतदाताओं को एकजुट करने और चुनावी मैदान में पूरी मजबूती से उतरने की तैयारी में है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed