Bihar Vidhan Sabha Live: तेजस्वी बोले- घुसपैठिये हैं तो नीतीश-मोदी भी दोषी, विधानसभा में CAG रिपोर्ट पेश
{"_id":"6881b33f217ab8e30306b3ec","slug":"sir-bihar-election-boycott-tejashwi-yadav-bihar-vidhan-sabha-live-news-nand-kishor-yadav-2025-07-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Vidhan Sabha Live: तेजस्वी बोले- घुसपैठिये हैं तो नीतीश-मोदी भी दोषी, विधानसभा में CAG रिपोर्ट पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 24 Jul 2025 05:07 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 24 Jul 2025 05:07 PM IST
खास बातें
Bihar News : बिहार विधानसभा का मानसून सत्र भी पुराने अंदाज में खत्म होने की ओर है। विपक्ष किसी घोषित मुद्दे पर बात नहीं कर रहा। सदन में सरकार घोषित मुद्दों को संख्याबल के आधार पर आगे बढ़ा रही। अब SIR पर बहस हो रही है आज।
विज्ञापन
बिहार विधानसभा के पोर्टिको में SIR का विरोध जारी रहा।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
लाइव अपडेट
02:48 PM, 24-Jul-2025
शकील अहमद ने आरोप लगाते हुए कहा कि इसके इरादों को ऐसे समझिये कि आजादी के बाद वोट के अधिकार कुछ चंद लोगों के हाथों में थे, लेकिन आज के बाद यह अधिकार सब के हाथ में आ गया। सरकार अपनी हार के डर से, जिस तरह से पिछले चुनाव में आप हार रहे थे, इसलिए ऐसा किया जा रहा है। हजारों किसानों के नाम काट दिए जाएंगे जो मैं होने नहीं दूंगा। वहीं महबूब आलम ने कहा कि ये लोग घुसपैठियों का नाम लेकर मुसलमान को टारगेट कर रहे हैं। जो लोग पलायन कर गये हैं उनको लौटने के लिए टिकट नहीं मिल पा रहा है, ऐसे में वह लोग कैसे वेरिफिकेशन करवाएंगे।
02:32 PM, 24-Jul-2025
गहन पुनरीक्षण का फॉर्म दिखाते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि 11 तरह के डॉक्यूमेंट मांगे हैं, लेकिन कितने तरह के डॉक्यूमेंट आम आदमी के पास हैं, यह आप बताईये। फिर एक पत्रकार का नाम लेते हुए तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जब कोई पत्रकार दिल्ली से आकर सच दिखा रहे हैं कि कैसे फर्जीवाड़ा हो रहा है, कैसे फर्जी साईन हो रहे हैं, कैसे फॉर्म को बिना किसी डॉक्यूमेंट के अपलोड किया जा रहा है। एक पत्रकार जो सच दिखा रहा है कि कैसे फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। आप कौन होते हैं यह तय करने वाले...इसी बात पर सम्राट चौधरी उठ खड़े हुए और उन्होंने कहा कि जिसका बाप खुद अपराधी हो, लूटेरा हो उसका बेटा क्या बोलेगा? इसी बात पर हंगामा होने लगा और फिर विधान सभा अध्यक्ष ने सदन की कार्रवाई को 4 मिनट के लिए स्थगित कर दिया। भाजपा नेता जनक सिंह ने अशील गाली गलौज भी किया।
विज्ञापन
02:19 PM, 24-Jul-2025
अशोक चौधरी फिर उठ खड़े हुए और तेजस्वी यादव पर पलटवार किया। अशोक चौधरी ने कहा कि अपने विभाग में एक भी योजना अगर दी हो तो कहिये। तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार हमारी योजना को पीछे पीछे घोषणा कर रही है। यह सरकार मेरे द्वारा घोषित माय-बहन योजना का भी नक़ल करेंगे। हम सारा क्रेडिट नीतीश कुमार को देने के लिए तैयार हैं लेकिन यह विजन किसका है? यह विजन मेरा था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 लाख युवाओं से पकोड़ा तौलवायियेगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि यह नकलची सरकार है।
02:12 PM, 24-Jul-2025
तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नीतीश कुमार कब चीनी की मिल खुलवायेंगे और लोगों को चाय पिलायेंगे। मुख्यमंत्री ऐसा चाहिए जो अचेत अवस्था में न हो। नीतीश कुमार को आगाह करते हुए कहा कि आप के आसपास बैठे लोगों को पहचानिए। आपका जदयू जदयू नहीं बल्कि भाजपा हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया है। इसके जवाब में विजय चौधरी ने जवाब देते हुए कहा कि आप भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हाइजैक करने की कोशिश किये थे, लेकिन आप नहीं कर पाए। आप बता दीजिये कि बिहार किस चीज में नंबर one है। कोई रोडमैप नहीं नही है। यह सरकार नकलची सरकार बनकर रह गई है।
11:51 AM, 24-Jul-2025
सीएजी की रिपोर्ट और विभिन्न समितियों के प्रतिवेदन की प्रस्तुति के बाद सभा की कार्यवाही दो बजे दिन तक के लिए स्थगित कर दी गई।
11:47 AM, 24-Jul-2025
फिर विधायक ने बोले अमर्यादित शब्द, अध्यक्ष ने सत्ताधारी विधायकों को विरोध पर हड़काया
राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने नीतीश सरकार के मंत्री को अमर्यादित शब्द कहा, जिसपर सत्ताधारी दलों के विधायक हंगामा करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष ने फिर सत्ताधारी विधायकों को ही हड़काया। इसके बाद बीच का रास्ता निकालते हुए सदन में नियंत्रक महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट को बिहार विधानसभा के सदन पटल पर रखा गया और इसे जारी करने पर सहमति बनी। इसके अलावा, विभिन्न समितियों का प्रतिवेदन सदन में पेश किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:41 AM, 24-Jul-2025
सम्राट चौधरी बोले- "जो प्रवासी बाहर जाते हैं, ऐसे 26 लाख लोगों को चिह्नित किया गया है। 2005 में 11 प्रतिशत बिहार से बाहर जाते थे। आज का रिपोर्ट है कि यह दो प्रतिशत से भी कम है। अभी 26 लाख लोग चिह्नित हुए हैं। चुनाव आयोग में कल नेता विरोधी दल यह कह रहे थे कि भारत निर्वाचन आयोग कोई आंकड़ा नहीं जारी कर रहा है, जबकि यह कागज और आंकड़े सामने हैं। किसी का भी वोट नहीं कट रहा, यह मंत्री विजय चौधरी बता चुके हैं।"
11:37 AM, 24-Jul-2025
मंत्री विजय चौधरी बोले- आयोग की मंशा पर सवाल उठाना गलत
मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा- "सभी नेता, विधायक अपना नाम तो अपडेट करा रहे हैं और जनता को भ्रमित कर रहे हैं कि पुनरीक्षण बंद करा दिया जाना चाहिए। 95 प्रतिशत वोटरों की जांच के बाद इसे रोकने की इस तरह की जिद करना गलत है। चुनाव आयोग ने अबतक कोई ऐसा काम नहीं किया है कि उसकी मंशा पर सवाल उठाया जाए।" उन्होंने कहा कि जिसका भी नाम छूटेगा, आयोग उनका दावा देखेगा। अगर आपके पास कोई आंकड़ा है तो दें, जो आवेदक छूटते नजर आ रहे हैं तो उनकी जानकारी दीजिए।
11:33 AM, 24-Jul-2025
2003 में भी एक महीने में हुआ था, अब क्या दिक्कत है?- पूछा विजय चौधरी ने
मंत्री विजय चौधरी ने कहा- "संविधान में लिखा है कि जिसे नागरिकता मिली हुई है, वही मताधिकार रख सकता है। बिहार का कोई सही नागरिक मतदाता सूची से बाहर नहीं रहे, यही हमलोग भी चाहते हैं। गहन पुनरीक्षण भी संविधान और लोक प्रतिनिधित्व कानून के तहत है। पुनरीक्षण हर चुनाव के पहले होता है। गहन पुनरीक्षण इतने समय बाद हो रहा है। इसमें फर्क है। सामान्य पुनरीक्षण में सिर्फ दावे देखे जाते हैं। किसी का नाम जुड़ता या हटाया जाता है, उसमें। अब 22 वर्षों बाद यह जो विशेष गहन पुनरीक्षण हो रहा है। SIR में एक-एक घर में जाकर देखा जाता है कि वह मतदाता घर में हैं कि नहीं। पिछली बार, 2003 में भी एक महीने में यह काम हुआ था, इस बार भी लगभग उतने ही समय में हो रहा है। फिर दिक्कत क्यों है?"
11:24 AM, 24-Jul-2025
मंत्री विजय चौधरी ने दी गारंटी- सरकार भी यही चाहती है...
मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा- "मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण पर विभिन्न दलों की राय आपने सुनी है। उच्चतम न्यायालय में मामला है, फिर भी सदन संचालन की सहूलियत के लिए SIR पर आपने चर्चा की अनुमति दी। सत्ता ने आपत्ति नहीं की। अच्छा लगा कि विपक्ष के नेता ने भी पहली पंक्ति में कहा कि SIR के विरोध में नहीं हैं, लेकिन अंतिम पंक्ति में कहा कि बिहार सरकार गारंटी दे कि कोई मतदाता छूटेगा नहीं। तो, महोदय सरकार की तरफ से सदन और सभी मतदाताओं को आश्वास्त करना चाहते हैं कि बिहार सरकार भी यही चाहती है कि कोई भी सही मतदाता, मतदाता सूची बाहर नहीं जाए। मतदान का अधिकार सिर्फ नागरिक की करता है। हर व्यक्ति जो यहां रह रहा है, वह मताधिकार नहीं रखता।"