फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Vidhan Sabha LIVE: राजद विधायकों का सदन में हंगामा, कहा- बिहार में महाजंगलराज चल रहा है

Mon, 09 Feb 2026 03:04 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 09 Feb 2026 03:04 PM IST
खास बातें

Bihar News: बिहार विधान मंडल में आज विपक्ष के नेताओं ने जमकर हंगामा किया। विधानसभा के बाहर कांग्रेस विधायकों ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर जमकर हंगामा किया। वहीं विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी पर सीएम नीतीश कुमार भड़क गए। 

विज्ञापन
bihar vidhan sabha live updates opposition attack tejashwi yadav on nitish kumar bihar budget 2026
बिहार विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:58 PM, 09-Feb-2026

Bihar Vidhan Parishad News Live: विधान परिषद में राबड़ी देवी से

विधान परिषद में विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि सरकर में जनता भी बहुत जगरूक है अभी अभी एमएलसी सुनील कुमार ने कहा की दरभंगा मामले में पब्लिक ने ही आरोपी को पकड़ कर दिया। आपको बता दूं कि नीतिश सरकर के राज्य में पब्लिक भी समझदार है। पर पर राजद के एमएलसी हंगामा करने लगे। कहा कि आप लोग ही बोल लीजिए आप लोग अपने कार्यकाल में ऐसा ही करते थे। इसीलिए तो 25 सीट पर आ गए। आपको जनता ने दरकिनार कर दिया। आप लोग कहीं नहीं रहेंगे जनता ने आपको आपकी जमीन दिखा दी है। विपक्ष के एमएलसी ने कहा कि आपलोग वोट चोरी से जीते हैं। राबड़ी देवी ने कहा कि आप लोग चोरी से जीते कर आ गए हैं। जदयू के एमएलसी नीरज कुमार फॉरेन खड़े हो गए और उन्होंने आरोप लगाया है कि तब तो आपका बेटा तेजस्वी यादव भी वोट चोरी से ही जीता है इस पर आप क्यों नहीं कुछ बोल रही हैं? पक्ष और विपक्ष में इसी मुद्दे पर हंगामा होता रहा। इसके बाद सभापति ने दोनों पक्षों को शांत करवाया और सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह साढ़े 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। 
02:45 PM, 09-Feb-2026

Bihar Vidhan Parishad: विधान परिषद पक्ष विपक्ष के एमएलसी के बीच नोंकझोंक

विधान परिषद में राजद के एमएलसी सुनील कुमार ने दरभंगा में मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत के मामले पर सरकार से सवाल पूछा। उन्होंने इस मामले को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की। इस पर जदयू के एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि यह दुखद घटना है। इस पर कार्रवाई भी हुई है। आरोपी को फौरन पकड़ा गया है। इसके बाद विपक्ष के एमएलसी ने कहा कि एक के बाद एक कई घटना हो रही है। NEET छात्रा केस में क्या हुआ? सुनील सिंह ने कहा कि NEET छात्रा केस में आपको सांप सूंघ गया क्या? सरकार क्या कर रही है? किसको बचाना चाहती है? इस बात पर जदयू एलएलसी गुस्सा कर बोले आपको क्या बोल रहे हैं? किस केस से किस केस की तुलना कर रहे हैं? राजद एमएलसी समेत विपक्ष के सभी नेता हंगामा करने लगे। पूरा विपक्ष सम्राट चौधरी की इस्तीफे की मांग करने लगा।
विज्ञापन
02:24 PM, 09-Feb-2026

Bihar Vidhan Sabha Live: लालगंज विधायक ने किया विपक्ष पर पलटवार

लालगंज के विधायक संजय कुमार सिंह ने कहा कि राजद विधायक आलोक मेहता की ओर से लगाए गए आरोप निराधार हैं। हमारी सरकार न सोने वाली है, न खानी वाली और न लूटने वाली है। एक वक्त था कि अपहरण का उद्योग कितना फल फूल रहा था और बिहार के बड़े नेता उन्हें संरक्षण देती थी। कितने उद्योग बंद हो गये इसकी गिनती नहीं है। लोग बिहार छोड़कर भाग गए थे। उन्होंने स्कूलों में पढ़ाई नहीं होती थी। आज बिहार का विकास पूरी दुनिया देख रही है। इसीलिए जनता को भरमाने की कोशिश कर रहे हैं। 
02:17 PM, 09-Feb-2026

Bihar Vidhan Sabha Live: आलोक मेहता ने लगाया बड़ा आरोप

राजद विधायक ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष पद की काफी गरिमा होती है। जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे और लाल कृष्ण आडवाणी नेता प्रतिपक्ष थे। तब नेता प्रतिपक्ष की बातों को ध्यान से सुना जाता था। लेकिन, इस सदन में नेता प्रतिपक्ष की बातों की सुना नहीं जाता है। उन्हें बोलने नहीं दिया जाता है। उनकी आवाजों को दबाने की कोशिश की जाती है। यह गलत है। ऐसा नहीं होना चाहिए। एनडीए के विधायकों ने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्ष के नेता हंगामा करने लगे। 
02:08 PM, 09-Feb-2026

Bihar Vidhan Sabha Live: बजट बनाने में सरकार गंभीर नहीं है

विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई। विपक्ष की ओर से राजद के वरिष्ठ नेता और विधायक आलोक मेहता ने सदन में वित्तीय बजट 2026-27 पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार काफी कर्ज में है। बजट बनाने में सरकार गंभीर नहीं है। बिहार की अर्थव्यवस्था में प्राइवेट इन्वेस्टमेंट की काफी कमी। पहले जंगलराज की बात कहकर यह दलील दी जाती थी कि निवेशक नहीं आ रहे हैं। आज तो आपका कथित सुशासन राज है तब क्यों नहीं निवेशक आ रहे हैं। आज क्या हो गया? उन्होंने बिहार में प्रदूषण की समस्या पर भी बात की। कहा कि नीतीश सरकार का ध्यान प्रदूषण पर भी नहीं है। पटना और वैशाली राज्य के सबसे प्रदूषित शहर हैं लेकिन इन शहरों में प्रदूषण कम करने को लेकर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। अपराध चरम पर है। एनसीआरबी का आंकड़ा देख लीजिए कि बिहार में सबसे अधिक अपराध हो रहा है। इस पर विपक्ष के विधायकों ने एक स्वर में कहा कि यहां पर महाजंगलराज चल रहा है। बिहार में बेरोजगारी बढ़ी है। लोग पलायन कर रहे हैं। लेकिन, सरकार का इसपर ध्यान नहीं है। 
01:23 PM, 09-Feb-2026

Bihar Vidhan Parishad: विधान परिषद में राबड़ी देवी पर गुस्साए सीएम नीतीश

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी विधान परिषद में बढ़ते अपराध को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा किया। उन्होंने सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग कर दी। उनके शोर मचाने पर सीएम नीतीश कुमार इस हद तक नाराज हो गए कि हंगामा करने वालों पर कार्रवाई की बात कह दी। इसके बाद तो राजद के विधान पार्षदों ने और हंगामा मचाना शुरू कर दिया। हंगामा को देखते हुए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:58 PM, 09-Feb-2026

Bihar Vidhan Parishad News: विधान परिषद में भी विपक्ष का हंगामा

विधान परिषद के अंदर और बाहर बढ़ते अपराध और NEET छात्रा मर्डर केस के मसले पर नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं अपराधियों पर सरकार अंकुश नहीं लग पा रही है एक बेटी को न्याय नहीं मिल पा रहा है इसलिए सम्राट चौधरी को फौरन इस्तीफा दे देना चाहिए।
 
12:24 PM, 09-Feb-2026

Bihar Vidhan Sabha News: नया जिला बनाने को लेकर सरकार ने साफ लगा अपना रूख

विधानसभा में पारू विधायक शंकर प्रसाद ने पारू प्रखंड को अनुमंडल बनाने की मांग की। इसी सवाल पर सरकार की ओर से प्रभारी मंत्री विजय चौधरी ने जवाब दिया। उन्होंने विधानसभा में स्पष्ट कहा है कि फिलहाल बिहार में कोई नया जिला और अनुमंडल नहीं बनेगा। इसको सरकार के पास अभी कोई प्रस्ताव नहीं है। 
12:07 PM, 09-Feb-2026

Bihar Vidhan Sabha Live: भाजपा विधायक ने क्या कहा?

अमर उजाला से खास बातचीत में भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि गोपालगंज में 173 विदेशी नागरिक धार्मिक यात्रा पर आये थे। इसमें से 167 पाकिस्तान के करांची और रावलपिंडी से आये थे। गोपालगंज में धार्मिक मंदिर के नाम पर थावे वाली माता का मंदिर है। यह विदेशी नागरिक 1990 से 2015 के बीच गोपालगंज में आए। जानकारी मिली है कि इनमें से कई गोपालगंज में ही बस गए हैं उन्होंने अपना मकान बना लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह लोग मतदाता पुनरीक्षण कार्य में भी नहीं पकड़े गए। मेरा सवाल यह है कि आखिर यह लोग कहां गए? इन्हें जिन लोगों ने धार्मिक यात्रा पर बुलाया था वह लोग कौन हैं? इन लोगों ने कैसे फर्जी कागजात बनाकर यहां की नागरिकता हासिल कर ली? उनकी जानकारी सरकार के पास भी नहीं है। 
11:39 AM, 09-Feb-2026

Bihar Vidhan Sabha News: विदेशी नागरिक के मुद्दे भाजपा विधायक ने पूछा डिप्टी सीएम से सवाल

भाजपा के विधायक मिथिलेश तिवारी ने सदन में विदेशी नागरिकों का मुद्दा उठाया। पूछा कि गोपालगंज में पिछले कुछ वर्षों में 173 विदेशी नागरिक आए हैं। इन लोगों की जानकारी दी जाए। क्योंकि यह लोग एसआईआर में भी पकड़े नहीं गए। यह गंभीर मुद्दा है। वह विदेशी मुद्रा लेकर आए थे। किसने उन्हें टूरिस्ट वीजा के लिए आमंत्रित किया। गोपालगंज में ऐसे कई लोग हैं जो कि विदेश से आकर यहां बस गए हैं। कुछ तो फर्जी नागरिकता भी ले चुके हैं। जवाब देते हुए गृह विभाग के मंत्री और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि 173 विदेशी नागरिकों की जांच करवाई जा रही है। सरकार इस मुद्दे पर गंभीर है। जांच का आदेश दिया गया है।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed