Bihar Politics LIVE: अमित शाह बोले- स्वर्णिम रहा CM नीतीश का कार्यकाल; और किस दिग्गज ने क्या कहा?
{"_id":"69a8f1d6eba415c87c0c18fd","slug":"bihar-politics-live-update-on-bihar-cm-nitish-kumar-rajya-sabha-nomination-nitin-nabin-amit-shah-patna-visit-2026-03-05","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Politics LIVE: अमित शाह बोले- स्वर्णिम रहा CM नीतीश का कार्यकाल; और किस दिग्गज ने क्या कहा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 05 Mar 2026 06:03 PM IST
Aditya Anand
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Aditya Anand
Updated Thu, 05 Mar 2026 06:03 PM IST
खास बातें
Rajya Sabha Election Updates: इस बार राज्यसभा चुनाव के नामांकन की तारीख बिहार के भविष्य के लिए बड़ी तारीख बनने वाली है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान के बाद यह बात स्पष्ट हो चुकी है। नीतीश कुमार, नितिन नवीन समेत एनडीए के पांचों उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है। नीतीश कुमार ने अपनी इच्छा बता दी है। उनके बेटे निशांत को बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है। देखें अपडेट्स...
विज्ञापन
नीतीश कुमार
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
06:01 PM, 05-Mar-2026
Bihar News Live: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने क्या कहा?
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी ने बिहार के विकास और सुशासन को नई दिशा दी है। देश के उच्च सदन में आपके अनुभव एवं नेतृत्व से पूरा देश और विशेषकर प्रदेश लाभान्वित होगा।05:10 PM, 05-Mar-2026
Bihar News Live: नितिन नवीन ने क्या कहा?
गृह मंत्री अमित शाह के साथ भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि बिहार के रिश्तों को लेकर कहा कि बिहार मेरे जीवन में अलग स्थान रखता है, मेरा क्षेत्र मेरे जीवन में अलग है। निश्चित रूप से व्यक्ति अपनी जड़ को छोड़कर कभी बड़ा नहीं होता। जब आपकी जड़ मजबूत होगी तभी आपका वट वृक्ष बड़ा होगा। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि बिहार मेरी जमीन है। इस जमीन को सींचते रहना, इसे हमेशा उपजाऊ बनाए रखना, ये मेरी आत्मा के अंदर बसा हुआ विषय है। मेरा मानना है कि जीवन के हर पल में जहां भी रहूं, मेरा क्षेत्र और मेरा बिहार हमेशा साथ रहे।
विज्ञापन
04:33 PM, 05-Mar-2026
Bihar News Live: सीएम नीतीश की तारीफ करते हुए अमित शाह ने क्या कहा?
गृह मंत्री अमित शाह और सीएम नीतीश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
04:16 PM, 05-Mar-2026
Bihar News Live: अमित शाह और ललन सिंह दिल्ली रवाना
भाजपा नेताओं के साथ स्टेट गेस्ट हाउस में बैठक कर गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली रवाना हो गए। उनके साथ केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह भी दिल्ली गए। दोनों नेताओं के एक साथ दिल्ली जाने पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।03:45 PM, 05-Mar-2026
Bihar News Live: गिरिराज सिंह और उपेंद्र कुशवाहा ने क्या कहा?
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राज्यसभा जाना नीतीश कुमार का अपना फैसला है। बिहार में जो भी सरकार बनेगी, वह उनके ही नेतृत्व में बनेगी। आरएलएम प्रमुख और एनडीए के राज्यसभा उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एनडीए के उम्मीदवार के रूप में आज पांच उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। सभी उम्मीदवारों की जीत तय है। नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं, यह उनका फैसला है और हर कोई उनके इस निर्णय की सराहना करता है।03:20 PM, 05-Mar-2026
Bihar News Live: गृह मंत्री अमित शाह ने क्या कहा?
सीएम नीतीश कुमार से बातचीत करते गृह मंत्री अमित शाह।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
02:47 PM, 05-Mar-2026
Bihar News Live: जानिए के.सी त्यागी ने क्या कहा?
जदयू के वरिष्ठ नेता के.सी. त्यागी ने राज्यसभा प्रकरण पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नीतीश युग का कभी अंत नहीं हो सकता। उन्होंने एक नए बिहार का निर्माण किया है। जैसे कर्पूरी ठाकुर और चौधरी चरण सिंह आज भी याद किए जाते हैं, वैसे ही युग-युग तक नीतीश कुमार भी याद किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे सदन की गरिमा भी बढ़ेगी और बहस का स्तर ऊंचा होगा। उनकी ख्याति और उत्कृष्ट बौद्धिक क्षमता के कारण उन्हें सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार भी मिल चुका है।”02:19 PM, 05-Mar-2026
बिहार के घटनाक्रम पर देखें लाइव विश्लेषण
02:07 PM, 05-Mar-2026
Bihar Politics Live: कांग्रेस बोली- भाजपा का षड्यंत्र अब बेनकाब हो गया है
बिहार प्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि बिहार में जनमत की हत्या की जा रही है और भाजपा का षड्यंत्र अब बेनकाब हो गया है। नीतीश कुमार के नाम पर वोट लेकर उन्हें पद से हटाकर खुद सत्ता पर पूरा कब्जा करने की योजना भाजपा कई महीनों से बना रही थी, जिसकी आशंका कांग्रेस पहले ही जता चुकी थी। कांग्रेस के अनुसार आज सामने आ रही खबरें उसी कथित षड्यंत्र का परिणाम हैं। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि इस पूरे घटनाक्रम में भाजपा के साथ जदयू के कुछ नेता भी शामिल हैं और इसी योजना के तहत नीतीश कुमार के स्वास्थ्य के साथ भी लगातार खिलवाड़ किया गया। कांग्रेस ने कहा कि यह फैसला नीतीश कुमार का नहीं हो सकता और इसे बिहार के करोड़ों मतदाताओं द्वारा दिए गए जनादेश के साथ विश्वासघात बताया।01:35 PM, 05-Mar-2026