Bihar Election Date Live: बिहार में इस बार दो चरण में 6 और 11 नवंबर को मतदान, नई सरकार का फैसला 14 नवंबर को
{"_id":"68e35793f46264b705048658","slug":"bihar-election-2025-date-announcement-live-vidhan-sabha-chunav-schedule-result-date-counting-bihar-polls-news-2025-10-06","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Election Date Live: बिहार में इस बार दो चरण में 6 और 11 नवंबर को मतदान, नई सरकार का फैसला 14 नवंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 06 Oct 2025 05:13 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 06 Oct 2025 05:13 PM IST
खास बातें
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Date, Election Commission PC Live News in Hindi: निर्वाचन आयोग ने कहा कि बिहार में 7.42 करोड़ मतदाता हैं। इस बार का चुनाव सरल और सुगम होगा। इसके लिए हमलोग पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन
बिहार विस चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:41 PM, 06-Oct-2025
किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि अगर किसी तरह के अफवाहों पर ध्यान न दें। अगर आपको लगता है कि यह गलत सूचना है तो आप 1950 या जिला के अधिकारी को जरूर सूचना दें। आगामी चुनाव की मैं आप सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं।
04:32 PM, 06-Oct-2025
बिहार चुनाव के तारीखों की घोषण कर दी गई हैं।
- फोटो : चुनाव आयोग।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि बिहार के चुनाव दो चरणों में होगें। पहले चरण के लिए 121 विधानसभा क्षेत्र 10 अक्टूबर को अधिसूचना जारी हो जाएगी। दूसरे चरण के लिए 122 विधानसभा क्षेत्र में अधिसूचना जारी हो जाएगी। पहले चरण में 17 अक्टूबर तक नॉमिनेशन लिए जाएंगे। वहीं दूसरे चरण में 20 अक्टूबर तक नॉमिनेशन लिए जाएंगे। पहले चरण के लिए 20 अक्टूबर तक नॉमिनेशन वापस लिए जा सकते हैं। वहीं दूसरे चरण में 23 अक्टूबर तक नॉमिनेशन वापस लिए जा सकते हैं। छह नवंबर को पहले चरण का मतदा और 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। वहीं 14 नंवबर को बिहार में मतगणना होगी। 16 नवंबर को चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। इस बार कुल पोलिंग स्टेशन की संख्या 90, 712 होगी। एक पोलिंग स्टेशन पर औसतन 818 मतदाता होंगे।शहरों में 13,911 बूथ होंगे। गांवों में 76, 801 बूथ होंगे।
विज्ञापन
04:26 PM, 06-Oct-2025
साढ़े आठ लाख चुनावी कर्मी इस चुनाव में लगाए गए
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि कोई भी व्यक्ति ECI NET एप डाउनलोड करता है तो वह अपने बीएलओ से आसानी से अपनी समस्या का समाधान करवा सकता है। कोई भी मतदाता 1950 पर कॉल करके अपनी समस्या समाधान करवा सकता है। पहले 243 विधानसभा में 243 सामान्य पर्यवेक्षक होंगें। यह अन्य राज्यों के आईएएस अधिकारी होंगे। यह बिहार के रहने वाले नहीं हैं। वहीं 38 पुलिस पर्यवेक्षक हैं। करीब साढ़े आठ लाख चुनावी कर्मी इस चुनाव में लगाए गए हैं।
04:23 PM, 06-Oct-2025
अब 100 प्रतिशत बूथों पर वेब कास्टिंग होगी
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि पहले 50 प्रतिशत बूथों पर वेब कास्टिंग होती थी लेकिन अब 100 प्रतिशत बूथों पर वेब कास्टिंग होगी। प्रत्याशियों की पहचान ठीक से हो, इसके लिए रंगीन फोटो अब ईवीएम में लगाई जाएगी। राजनीतिक दलों की मांग थी कि पोस्टल बैलेट की गिनती पहले शुरू और खत्म की जाए। इसलिए अब चुनाव आयोग ईवीएम की गिनती के अंतिम दो राउंड से पहले पोस्टल बैलेट की गिनती समाप्त करना अनिवार्य होगा।
04:18 PM, 06-Oct-2025
अब मोबाइल लेकर बूथ पर जा सकते हैं
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि जिन मतदाताओं ने नाम या पता में कुछ परिवर्तन हुआ है, तो उन्हें नया वोटर आईडी कार्ड दिया। 15 दिन के अंदर वोटर आईडी कार्ड देने की व्यवस्था की गई है। देश और बिहार की प्रगति को ध्यान में रखते हुए एक नई व्यवस्था बनाई गई। अब बूथ के अंदर मतदाता कक्ष के ठीक बाहर मोबाइल रखने की व्यवस्था की गई है। मतदाता यहां आराम से माेबाइल रखकर अपना मतदान कर सकते हैं। यानी अब उन्हें घर पर मोबाइल छोड़कर आने की जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग की लगभग 40 एप्स बनाई गई है। मतदाता इन 40 एप को डाउनलोड नहीं कर सकता है। इसलिए ECI NET के अंदर सारे एप आ गए हैं। इसमें हर मतदाताओं की हर समस्या का समाधान होगा।

04:12 PM, 06-Oct-2025
22 साल बाद मतदाता सूची का शुद्धिकरण किया गया
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि हर मतदान केंद्रों पर बूथ लेवर अधिकारी की ट्रेनिंग पहले विधानसभा या जिलास्तर पर होती थी। लेकिन, इस बार हर विधानसभा क्षेत्र के चार से पांच बीएलओ को IIIDEM बुलाया गया और उन्हें पर्याप्त ट्रेनिंग दी गई। जिला पुलिस बल और सीएपीएफ के बीच बेहतर समन्वय हो, इसके लिए भी ट्रेनिंग दी गई। लगभग 22 साल बाद मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य सफलता पूर्वक कर लिया गया। राजनीतिक दलों ने जो मांग की, उन्हें भी पूरा कर लिया गया। बिहार ने देश को नई राह दिखाई है।

04:08 PM, 06-Oct-2025
'इस बार बिहार का चुनाव सुगम और सरल होगा'
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव इस बार सबसे सुगम और सरल होगा। बिहार में मतदाताओं की संख्या 7.42 करोड़ हैं। सीनियर सीटिजन करीब चार लाख हैं। 100 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके मतदाता लगभग 14 हजार हैं। इस बार चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधाओं के लिए बूथ की संख्या में बढ़ोतरी की है। बिहार में 90 हजार से अधिक बूथ हैं। हर बूथ पर वरिष्ठ अधिकारी वेबकास्टिंग के जरिए निगरानी करेंगे।

04:02 PM, 06-Oct-2025
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- निर्वाचन आयोग
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि आज बिहार विधानसभा की तारीखों की घोषणा करने के लिए हमलोग आए हैं। बिहार की पावन भूमि पर पांच साल बाद अब विधानसभा चुनाव का आगमन हो रहा है। आप सबको पता है कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है। चुनाव आयोग अपने इन कर्तव्यों को दो चरणों में निभाती है। पहला चरण मतदाता सूची बनाना है और दूसरा चरण मतदान करवाया। 24 जून से 25 जुलाई तक मतदाता पुनरीक्षण कार्य चला। इसके बाद मतदाता सूची प्रारूप का प्रकाशन किया गया। एक अगस्त से लेकर एक सितंबर तक दावा आपत्ति का समय दिया गया। इसके बाद 30 सितंबर को फाइनल मतदाता सूची प्रकाशित की गई। यह सूची सभी राजनीतिक दलों को दी जा चुकी है। अब भी कोई गलती रही हो तो इसमें सुधार किया जा सकता है। किसी का नाम अगर अब भी छूट गया हो तो वह नामांकन से 10 पहले तक इसमें सुधार कर सकता है।
03:51 PM, 06-Oct-2025
दो चरणों के चुनाव की संभावना क्यों ज्यादा
बिहार में विधानसभा का चुनाव करीब 30-35 साल के दौरान पांच-छह चरणों में होता था। वर्ष 2010 का चुनाव छह, 2015 का पांच और 2020 का तीन चरणों में हुआ था। इस बार मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण के कारण दुर्गा पूजा के पहले चुनाव की बाकी तैयारियां नहीं हो सकी थीं। इस महीने दीपावली और फिर लोक आस्था का महापर्व छठ भी है। ऐसे में 27-28 तारीख तक मतदान की संभावना नहीं है। राजनीतिक दलों ने भी छठ के बाद ही मतदान की तारीखें रखने की अपील की थी। इसके साथ ही ध्यान देने वाली बात यह भी है कि विधानसभा के कार्यकाल के प्रावधान के तहत 22 नवंबर के पहले बिहार में नई सरकार के लिए निर्णय होना है। इसलिए, माना जा रहा है कि दो चरणों में चुनाव कराया जा सकता है।

02:59 PM, 06-Oct-2025
कांग्रेस ने कहा- हम पूरी तरह तैयार हैं
कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन पूरी तरह तैयार है। महागठबंधन के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए सभी तैयार हैं। चुनाव आयोग से हमारी बस यही अपेक्षा है कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हों, गरीब और वंचित वर्ग को वोट देने का अधिकार हो। चुनाव चाहे दो चरणों में हों या एक चरण में, हम तैयार हैं।