फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Election 2025 Live: प्रथम चरण के बाद NDA में गमगीन माहौल, गृहमंत्री फोन पर धमकी दे रहे; तेजस्वी का दावा

Sun, 09 Nov 2025 10:32 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 09 Nov 2025 10:32 PM IST
खास बातें

 Bihar Vidhan Sabha Election 2025 Live Updates : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार आज, रविवार 9 नवंबर, शाम को खत्म हो जाएगा। इस चरण में मतदान 11 नवंबर को होगा। इसमें कुल 3 करोड़ 70 लाख 13 हजार 556 मतदाता अपने वोट से 1302 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे।

विज्ञापन
Bihar Assembly Election 2025 Live: 2nd Phase Voting Date, Poll Prediction, Tejashwi yadav Nitish kumar
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:03 PM, 09-Nov-2025

Bihar Politics: हार के ख़ौफ़ से गृहमंत्री अधिकारियों से मिलकर एवं फ़ोन पर धमकी दे रहे है- तेजस्वी यादव

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजस्वी यादव ने एक लंबी पोस्ट करते हुए अपना वीडियो जारी किया है। इस पोस्ट पर उन्होंने बड़ा दावा किया है। साथ ही बिहार विधानसभा 2025 के चुनावी माहौल को लेकर अपनी बात रखी है।  वो (तेजस्वी)  लिखिते हैं

प्रथम चरण के बाद 𝐍𝐃𝐀 खेमे में भारी गमगीन माहौल है। हार के ख़ौफ़ से गृहमंत्री अधिकारियों से मिलकर एवं फ़ोन पर धमकी दे रहे है। जहां ठहरते है उस होटल के 𝐂𝐂𝐓𝐕 बंद करा देर रात्रि अधिकारियों को बुलाते है।

अभी 𝐂𝐌 आवास से बिना मुख्यमंत्री की जानकारी के भूंजा पार्टी की मित्र मंडली के 𝐄𝐃 के चंगुल में फंसे महाभ्रष्ट अधिकारी फ़ोन कर अधिकारियों को महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को पुलिस के द्वारा वोटिंग के दिन तक डिटेन करने, महागठबंधन समर्थित मजबूत बूथों को डिस्टर्ब करने संबंधित निर्देश दिए जा रहे है। संबंधित रेंज के अधिकारी बैठक कर रहे है। 

बदलाव निश्चित है इसलिए अधिकारी फ़ोन करने वाले का स्क्रीनशॉट तक हमें भेज रहे है। बिहार सरकार के ईमानदार अधिकारी बिना रिटायर्ड अधिकारियों के दबाव में आए संविधान सम्मत अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

दो गुजराती येनकेन प्रकारेण बिहार पर कब्जा करना चाहते है। वो बिहार को अपना उपनिवेश बनाना चाहते है। बिहार की जनता संविधान विरोधी कार्य करने वाले बेगैरत बे-ज़मीर सत्ताधारी नेताओं को कड़ा सबक सिखाने के लिए एक पैर पर खड़ी है। गणतंत्र की जननी बिहार में इनकी वोट चोरी हरगिज नहीं चलेगी। जनता हर प्रकार से यानि हर प्रकार से इनकी वोट चोरी और लोकतंत्र की डकैती रोकने के लिए तैयार है।

जय हिंद! जय बिहार!
09:58 PM, 09-Nov-2025

Bihar Election: 'वे कहीं न कहीं बिहार की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे'

सांसद शांभवी चौधरी ने राघोपुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, "...आरक्षण के दायरे को बढ़ाने की बात है तो उनको(तेजस्वी यादव) यह तब भी सोचना चाहिए था जब वे बिहार के उपमुख्यमंत्री थे। यह बहुत पुरानी बात नहीं है। कुछ दिनों पूर्व ही वे बिहार के उपमुख्यमंत्री थे लेकिन तब उन्होंने इसका जिक्र नहीं किया था। ऐसे में स्पष्ट है कि वे कहीं न कहीं बिहार की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं... उनकी अगर यही सोच है तो उन्हें ऐसा तब करना चाहिए था जब वे सत्ता में थे... लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और अब चुनाव में वे झूठा वादा कर रहे हैं। चुनाव के बाद भी उनके सुर बदलेंगे..."
विज्ञापन
07:30 PM, 09-Nov-2025

Bihar Election Live : तेजस्वी का सवाल, आख़िर ये आंकड़े क्यों छिपाए जा रहे हैं?

राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने पहले चरण के मतदान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हर जाति और वर्ग के लोग महागठबंधन के पक्ष में मतदान कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता का पूरा रुझान महागठबंधन के साथ है। तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि मतदान के तीन दिन बीत जाने के बाद भी आयोग ने अब तक यह नहीं बताया है कि महिलाओं और पुरुषों का मतदान प्रतिशत कितना रहा। उन्होंने पूछा, कि आख़िर ये आंकड़े क्यों छिपाए जा रहे हैं? तीन दिन बाद भी वोट प्रतिशत नहीं बताया जा रहा है, इसका जवाब चुनाव आयोग को देना ही होगा।
06:15 PM, 09-Nov-2025

Bihar Politics: 'समस्तीपुर में VVPAT पर्चियां क्यों मिलीं?'

राजद नेता मीसा भारती ने कहा, "महागठबंधन के पक्ष में लहर है। पहले चरण में हुआ भारी मतदान बदलाव का संकेत है। महागठबंधन के नेता और तेजस्वी बिहार में मुद्दों के साथ गए थे, नौकरी और रोजगार की बात कर रहे थे। वहीं NDA के नेता किस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे?... प्रधानमंत्री नौकरी की नहीं, कट्टा, गाने और कभी-कभी अपमान की बात करते हैं... स्ट्रांग रूम के CCTV कैमरे बंद क्यों हैं? समस्तीपुर में VVPAT पर्चियां क्यों मिलीं? चुनाव आयोग को अपने RO को निलंबित क्यों करना पड़ा? मैं बिहार की जनता से अपील करती हूं कि सतर्क रहें क्योंकि यह सरकार कुछ न कुछ गलत करने वाली है।"
06:11 PM, 09-Nov-2025

Bihar Election 2025: चिराग का दावा, 14 तारीख को हम बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि चुनाव प्रचार अच्छे से समाप्त हुआ है। NDA में काफी उत्साह है। मैं ये मान कर चल रहा हूं कि इस बार हम बड़ी जीत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। पांच दलों के इस गठबंधन में एकजुटता के साथ हम लोगों ने एक-दूसरे का सहयोग करते हुए पूरे चुनाव प्रचार को पूरा किया। 14 तारीख को हम बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं..."

कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोप पर उन्होंने कहा, "...उन्हें खुद अपने आरोपों पर विश्वास नहीं है। विश्वास होता तो वे सुप्रीम कोर्ट चले जाते... 14 तारीख को जब वे(महागठबंधन) हारेंगे तो कम से कम वे प्रेस वार्ता में इस मुद्दे को उठा पाएंगे... इसलिए वे ये आरोप लगा रहे हैं।"
04:09 PM, 09-Nov-2025

Bihar Election Live Update: 'दूसरे चरण के चुनाव की तैयारियां पहले चरण से भी ज़्यादा कड़ी हैं'

बिहार डीजीपी विनय कुमार ने कहा, "दूसरे चरण के चुनाव की तैयारियां पहले चरण से भी ज़्यादा कड़ी हैं। जिन ज़िलों में मतदान होगा, उनमें से कुछ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित हैं, जैसे भारत-नेपाल सीमा से लगे सात ज़िले। अंतरराज्यीय सीमा से लगे ज़िलों में भी चुनाव हो रहे हैं। इन राज्यों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं और इन राज्यों के डीजीपी से बातचीत भी हो चुकी है। अंतरराष्ट्रीय सीमा कल सील कर दी गई थी। अंतरराज्यीय सीमा आज सील कर दी जाएगी। सीमावर्ती राज्यों में चेकपोस्ट बनाए गए हैं और संयुक्त जांच होगी। इस चरण में 1,650 कंपनियां तैनात की जा रही हैं। इसके अलावा, जिन ज़िलों में चुनाव होने हैं, वहां राज्य पुलिस बल तैनात किया जाएगा। सभी तैयारियां चल रही हैं। अश्वारोही दस्ता भी तैनात किया गया है..."
विज्ञापन
विज्ञापन
04:04 PM, 09-Nov-2025

Bihar Assembly Elction 2025: दिग्गजों का नाम लेते हुए राहुल गांधी ने फिर से लगाया वोट चोरी का आरोप

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पूर्णिया में कहा, "मैंने हरियाणा में वोट चोरी पर एक प्रेजेंटेशन दिया और पूरे देश को दिखाया कि हरियाणा में 25 लाख से ज़्यादा वोट चोरी हुए। एक बूथ पर ब्राज़ील की एक महिला की तस्वीर 200 बार दिखाई गई, भाजपा नेता उत्तर प्रदेश से हरियाणा में वोट देने आ रहे हैं, उत्तर प्रदेश के लोग यहां वोट देने आ रहे हैं... मैं साफ़ कह रहा हूं कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार वोट चुरा रहे हैं, वे बिहार में ऐसा करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने महाराष्ट्र, हरियाणा, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में ऐसा किया।

मैं बिहार के युवाओं, जेन Z से कह रहा हूं कि मतदान केंद्र पर सावधान रहना और वोट चोरी न होने देना हमारी ज़िम्मेदारी है... नरेंद्र मोदी-नीतीश कुमार अंबानी-अडानी के लिए काम करते हैं, वे आपका भविष्य आपसे चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं इसलिए वे आपके वोट की चोरी कर रहे हैं।"
03:27 PM, 09-Nov-2025

Bihar Assembly Elction Live Update: 'असल मुद्दा तो बिहार के विकास का होना चाहिए'

पीएम मोदी के ‘कट्टा’ वाले बयान पर आरजेडी नेता मीसा भारती ने कहा कि ऐसी भाषा एक पीएम को शोभा नहीं देती। उन्हें बिहार में फैक्ट्री लगाने, पलायन की समस्या और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर बात करनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने इन पर कुछ नहीं कहा। देखिए प्रधानमंत्री गीत-संगीत सुन रहे हैं, गानों के तो कई प्रकार होते हैं, लेकिन असल मुद्दा तो बिहार के विकास का होना चाहिए.
02:45 PM, 09-Nov-2025

Bihar Vidhan Sabha Chunav Live Update: पवन खेड़ा ने किया बड़ा दावा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने कहा कि एनडीए गठबंधन ने बिहार विधानसभा चुनाव में हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने दावा किया कि एनडीए के कई मंत्री और उपमुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास खाली करने की तैयारी में हैं। मीडिया से बात करते हुए खेड़ा ने आरोप लगाया कि हार की आशंका के चलते कई अधिकारी, एनडीए नेताओं के इशारे पर “महत्वपूर्ण फाइलें हटाने” का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा — “पहले चरण के मतदान में भारी जनसमर्थन और 11 नवंबर को होने वाले आखिरी चरण में INDIA गठबंधन के पक्ष में जनता के उत्साह को देखकर एनडीए नेताओं ने हार मान ली है।”

खेड़ा ने व्यंग्य करते हुए कहा, “हमें यह भी जानकारी मिली है कि कई मंत्री अपने आवास खाली करने लगे हैं। अगर कल को खबर मिले कि फाइलें जल गईं तो कोई हैरानी नहीं होगी।” इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। खेड़ा ने कहा कि मोदी जी ने बिहार की रैलियों में ‘कट्टा’ शब्द का इस्तेमाल कर राज्य के युवाओं का अपमान किया है। उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री को इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को सीतामढ़ी और बेतिया की सभाओं में कहा था कि “लोग आरजेडी को वोट नहीं दे रहे, क्योंकि उन्हें डर है कि उनकी सरकार आने पर सिर पर ‘कट्टा’ रखकर हाथ ऊपर उठाने को कहा जाएगा।”

02:44 PM, 09-Nov-2025

Bihar Vidhan Sabha Chunav Live Update: राहुल गांधी ने साधा निशाना

बिहार में आयोजित एक चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि INDIA गठबंधन पूरे देश को एकजुट करने के लिए काम कर रहा है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed