Anant Singh Daughter Marriage: 'सबका आभार, इतना प्रेम देने के लिए', अनंत सिंह के बेटे बोले- सारे रिकॉर्ड टूटे
Anant Singh Daughter Shivangi Wedding Updates in Hindi: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में हजारों लोग पहुंचे। भारी भीड़ के कारण बाढ़ के आसपास कई किलोमीटर तक जाम लग गया। मोबाइल नेटवर्क भी प्रभावित हुआ।
लाइव अपडेट
तीन करोड़ की डिफेंडर में सवार होकर विवाह स्थल पहुंचे ऋषिकेश सिंह
अनंत सिंह की ओर से दामाद ऋषिकेश सिंह को दी गई करीब तीन करोड़ रुपये की सफेद रंग की डिफेंडर गाड़ी से सवार होकर वह विवाह स्थल पहुंचे। ऋषिकेश गाड़ी की आगे वाली सीट पर बैठे थे। वहीं, उनके पिता रणविजय सिंह थार गाड़ी से पहुंचे। उनके स्वागत के लिए अनंत सिंह के तीनों बेटे और गुंजन सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। इधर, बारातियों के पहुंचने से नदवां गांव की सभी सड़कें जाम हो गईं।
मनोज तिवारी भी जाम में फंसे
बरात लेकर पहुंचे ऋषिकेश
दूल्हा ऋषिकेश बारात लेकर बिहटा से अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां पहुंच चुके हैं। शादी समारोह में शामिल होने के लिए आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। भारी भीड़ के कारण बाढ़ के आसपास कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार समेत कई वीआईपी मेहमान भी जाम में फंसे हुए हैं।
अनंत सिंह के करीबी विवाह स्थल पर पहुंच चुके हैं
भोजपुरी सिंगर और अनंत सिंह के करीबी विवाह स्थल पर पहुंच चुके हैं। वह छत पर से ही लोगों का अभिवादन कर रहे हैं। गुंजन सिंह ने लोगों से भोजन करने की अपील की। आम लोगों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
खाने के लिए उमड़ी भीड़
बेटे की बरात को लेकर बेहद खुश हैं पिता रणविजय कुमार सिंह
अनंत सिंह के समधी और दूल्हे ऋषिकेश सिंह के पिता रणविजय कुमार सिंह ने कहा कि आज उनके लिए बेहद खुशी का दिन है। बरात में शामिल होने के लिए अमेरिका, अहमदाबाद और बिहार के विभिन्न जिलों से मेहमान पहुंचे हैं।हाथी पर सवार होकर समधी मिलन करेंगे अनंत सिंह
अनंत सिंह के दामाद पटना से बारात लेकर निकल चुके हैं। अनंत सिंह हाथी पर सवार होकर समधी मिलन करेंगे। इसके लिए दो हाथियों को खास तौर पर लाया गया है। शादी समारोह के लिए भव्य इंतजाम किए गए हैं। मेहमानों के स्वागत के लिए 25 बीघे में विशाल पंडाल बनाया गया है। वहीं, वीआईपी मेहमानों के लिए अलग से विशेष पंडाल तैयार किया गया है।
अनंत सिंह का प्रभाव पहले भी था, आज भी है और आगे भी रहेगा: बृजभूषण सिंह
अनंत सिंह की बेटी की शादी में यूपी से नदावां पहुंचे बृजभूषण सिंह को ट्रैक्टर पर चढ़ना पड़ा। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह के प्यार में बिहार और यूपी से इतने लोग पहुंच गये हैं कि व्यवस्था प्रभावित हो गई है। ट्रैक्टर पर चढ़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए ट्रैक्टर पर बैठना पड़ा। उन्होंने कहा अनंत सिंह का प्रभाव पहले भी था, आज भी है और आगे भी रहेगा।
मां ने बेटे के परछावन समेत शादी की अन्य रस्में निभाईं
बरात निकलने से पहले मां आशा देवी अपने बेटे ऋषिकेश कुमार का परछावन समेत शादी की अन्य रस्में निभा रही हैं। बारात में झारखंड का प्रसिद्ध झारखंडिया बैंड भी शामिल होगा।यूपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह भी नदवा पहुंचे
यूपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह अनंत सिंह की बेटी की शादी में पटना से सटे नदवां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह से पुराना रिश्ता है। अनंत सिंह को लेकर कहा कि दबदबा था और दबदबा रहेगा।
