फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CM Mohan Yadav Live : एमपी के सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी का नाम दो बार लिया, नीतीश-लालू की चर्चा भी नहीं

Thu, 18 Jan 2024 03:29 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 18 Jan 2024 03:29 PM IST
खास बातें

CM Mohan Yadav in Patna News in Hindi : मध्य प्रदेश के सीएम के रूप में डॉ. मोहन यादव को लाते ही बिहार के 14% से ज्यादा यादवों को भाजपा ने लक्ष्य कर लिया था। अब मोहन खुद आ रहे हैं पटना। पहले यह दौरा सामाजिक बताया गया, अब पूरी तरह राजनीतिक है।

विज्ञापन
MP CM Mohan Yadav Patna Visit Live Updates Know Program Schedule Bihar News In Hindi
एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव का स्वागत करते बिहार भाजपा के वरीय नेता। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:19 PM, 18-Jan-2024
एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला
जहां-जहां भगवान कृष्ण के कदम पड़े उसे तीर्थ बनाया जाएगा
मध्यप्रदेश में जब मैं शिक्षा मंत्री बना तो नई शिक्षा नीति के तहत भगवान कृष्ण और भगवान राम के जीवन को पाठ्यक्रम में शामिल करवाया। एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद लोगों ने मुझसे पूछा कि आपकी प्राथमिकता क्या होगी? मैंने कहा कि जनता को भौतिक सुख-सुविधा दे। जीवन में बदलाव लाएं। इसके साथ एक और प्राथमिकता होगी। भगवान कृष्ण मध्य प्रदेश आए थे। उनकी शिक्षा दीक्षा के जीवन को पाठ्यक्रम के रूप में लाएंगे। जहां जहां उनके कदम पड़े, उस जगह को तीर्थ बनाया जाएगा। इसके बाद गोपाल कृष्ण भगवान के जयकारे लगाकार उन्होंने अपना संबोधन समाप्त किया। अपने संबोधन के दौरान सीएम ने दो बार पीएम नरेंद्र मोदी का नाम लिया। खास बात यह रही कि उन्होंने एक बार भी लालू यादव और नीतीश कुमार का नाम तक नहीं लिया।
03:15 PM, 18-Jan-2024
मुझे द्वारिकाधीश के अन्यय भक्त हमारे प्रधानमंत्री ने मुझे चुना
एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम अगर जय गोपाल कृष्ण बोलते तो ऐसे ही नहीं बोलते। इसके पीछे प्रकृति प्रेम भी दिखता है। हम आज भी गाय पालते हैं। गाय की हमलोग पूजा करते हैं। हमलोग गाय को माता मानते हैं। भगवान कृष्ण का जन्म जेल में हुआ। हर चुनौतियों का सामना करते हुए वह किसी से डरे नहीं और लोगों को धर्म का राह दिखाया। यह समय लोकतंत्र का है। कितनी अच्छी बात है कि मुझे द्वारिकाधीश के अन्यय भक्त हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे चुना। चाय बेचकर जिसका परिवार चलता हो, जिनकी माता दूसरों के घर के बर्तन धोकर परिवार को पोषण किया, वह आज हमारे देश के प्रधानमंत्री बने हैं।
विज्ञापन
03:11 PM, 18-Jan-2024
यह हमारा सौभाग्य है कि हम सब भगवान कृष्ण के वंशज हैं
एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भगवान कृष्ण ने सत्ता पर विराजमान कंस का वध किया इसके बावजूद वह सत्ता पर नहीं बैठे। भगवान कृष्ण ने पूरी शिक्षा का सार गीता के माध्यम से दिया। यह हमारा सौभाग्य है कि हम सब भगवान कृष्ण के वंशज हैं। भगवान कृष्ण ने अपने जीवन को धर्म को समर्पित कर दिया। 
03:06 PM, 18-Jan-2024
माता सीता की पवित्र धरती को मैं प्रणाम करता हूं
मंच पर लोगों को संबांधित करते हुए एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। इसके बाद उन्होंने भाजपा नेता और श्रीकृष्ण चेतना मंच के नेताओं का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि माता सीता की धरती पर आकर मैं आप सभी को नमन करता हूं। माता सीता की पवित्र धरती को मैं प्रणाम करता हूं। उन्होंने वृंदावन बिहारी लाल के जयकारे लगाए। कहा कि एक जयकारे में दो राज्य यूपी और बिहार का नाम एक साथ आ जाता है। यह धरती सम्राट अशोक की भी धरती है। वह 10 साल तक उज्जैन में रहे। हजारों साल से मध्य प्रदेश और बिहार का रिश्ता रहा है।  
02:48 PM, 18-Jan-2024
सीनियर लीडर के सम्मान में खड़े रहे सीएम 
एसके मेमोरियल हॉल में बने मंच पर अभिनंदन समारोह चल रहा है। बिहार के अलग-अलग जिलों से आए लोग बारी बारी से एमपी के सीएम का अभिनंदन कर रहे हैं। उन्हें शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर रहे हैं। इधर, मंच पर सीनियर लीडर नंद किशोर यादव और राम कृपाल यादव का नाम सुनकर सम्मान में डॉ. मोहन यादव खड़े हो गए। मंच पर भगवान श्री कृष्ण के जयकारे लग रहे हैं।
02:31 PM, 18-Jan-2024
अभिनंदन समारोह में बैठे डॉ मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला
एमपी के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एसके मेमोरियल हॉल पहुंच चुके हैं। श्री कृष्ण चेतना मंच कर से उनका स्वागत किया गया। खास बात क्या है की मंच पर भाजपा की ओर से केवल एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव बैठे हैं। वहीं बिहार भाजपा के वरीय नेता दर्शक दीर्घा में बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:55 PM, 18-Jan-2024
भाजपा ने कहा- बिहार में जंगलराज की वापसी हो गई
एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव के स्वागत करने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, वरीय नेता नंद किशोर यादव समेत दर्जनों नेता पटना एयरपोर्ट पहुंचे। इधर, मीडिया के बातचीत करते हुए सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने राजद और महागठबंधन सरकार पर निशाना साधा है। रूपसपुर में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के रिश्तेदार द्वारा उपद्रव मचाए जाने के सवाल पर दोनों नेताओं ने कहा कि बिहार में जंगल राज की वापसी हो गई है और यही कारण है कि लालू यादव का रिश्तेदार खुलेआम न सिर्फ एक अधिकारी की पिटाई की बल्कि काफी देर तक तोड़फोड़ और हंगामा किया लेकिन प्रशासन मूक दर्शक बनी रही।
01:40 PM, 18-Jan-2024
एसके मेमोरियल हॉल में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत 
एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव पटना एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। उनके पहुंचते ही भाजपा समर्थक नारेबाजी करने लगे। फूलों की माला लेकर खड़े भाजपा कार्याकर्ताओं ने डॉ. मोहन यादव का स्वागत किया। 
01:24 PM, 18-Jan-2024
एमपी के सीएम के स्वागत में पटना एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
यादव जाति किसी की बपौती नहीं है
पटना एयरपोर्ट पर एमपी के सीएम डाॅ. मोहन यादव के स्वागत में पटना एयरपोर्ट पर भीड़ उमड़ गई। इस मौके पर भाजपा के वरीय नेता नंद किशोर यादव ने कहा कि डॉ. मोहन यादव के आगमन से बिहार के यादवों में उत्साह का संचार हुआ है। भाजपा कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह है। नंद किशोर यादव ने कहा कि यादव जाति किसी की बपौती नहीं है। यानी किसी खास का अधिकार नहीं है।
10:36 AM, 18-Jan-2024

CM Mohan Yadav Live : एमपी के सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी का नाम दो बार लिया, नीतीश-लालू की चर्चा भी नहीं

14.26 फीसदी यादव आबादी को साधेगी भाजपा
मध्य प्रदेश में जैसे ही भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. मोहन यादव का नाम सीएम के रूप में लाया, खलबली बिहार में मची। राजद के नेता खुद भी आगे आकर कहने लगे कि लालू प्रसाद यादवों के इकलौते नेता हैं। मतलब, कहीं न कहीं परेशानी है। अब राजद की यह परेशानी पटना आ रही है। डॉ. मोहन यादव गुरुवार दोपहर पटना पहुंचेंगे। पहले यादव सम्मान लेने के लिए आने की बात थी, लेकिन अब भाजपा दफ्तर से लेकर श्रीकृष्ण की पूजा तक का कार्यक्रम है। और, सभी की जिम्मेदारी संभालने से लेकर दिखने वाले स्थानीय नेता यादव हैं। मतलब, भाजपा ने लोकसभा चुनाव के हिसाब से यादवों को साधने की तैयारी के लिए ही डॉ. मोहन यादव को यहां लाने का कार्यक्रम रखा है। 



भाजपा के वरीय नेताओं की ओर से श्रीकृष्ण चेतना मंच के बैनर तले एसके मेमोरियल हॉल में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के बाद डॉ. मोहन यादव  भाजपा कार्यालय और इस्कॉन मंदिर भी जाएंगे। जातीय जनगणना की रिपोर्ट के अनुसार बिहार में 14.26% आबादी यादवों की है। अब जब चुनाव सामने है तो निश्चित तौर पर सबसे बड़ी आबादी का साथ भाजपा के बिहार में विकास के लिए जरूरी है। मोहन यादव के सीएम बनने पर राजद ने उन्हें लालू के सामने कुछ भी नहीं माना था, लेकिन अब उनके पटना आने की बात से लाल के माई समीकरण की चर्चा चरम पर है। भाजपा की नजर लालू प्रसाद के वोट बैंक पर है। 

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed