फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Executive officer beaten in Patna, rjd supremo lalu yadav relatives beaten bihar government officer

Bihar : पटना में कार्यपालक पदाधिकारी की जानलेवा पिटाई, दिल्ली एम्स रेफर; लालू यादव के दो रिश्तेदारों पर केस

Thu, 18 Jan 2024 08:33 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 18 Jan 2024 08:33 AM IST
सार

Bihar : पटना में राजद नेता के बेटों ने बिहार सरकार के कार्यपालक पदाधिकारी की जानलेवा पिटाई कर दी। उन्हें दिल्ली रेफर किया गया है। आरोपी लालू प्रसाद यादव के भतीजे नागेंद्र राय के दो बेटे हैं। नागेंद्र खुद राजद नेता है और रंगदारी के लिए कुख्यात है।

विज्ञापन
Executive officer beaten in Patna, rjd supremo lalu yadav relatives beaten bihar government officer
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के प्रवक्ता कुंतल कृष्ण - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना में गया जिले के एक कार्यपालक पदाधिकारी की जानलेवा पिटाई कर दी गई। गंभीर स्थिति में उन्हें एम्स दिल्ली रेफर किया गया है। घटना रूपसपुर थाना क्षेत्र के गोला रोड की है। घायल की पहचान गया निवासी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह के रूप में की गई है। इस मामले में रूपसपुर थानाध्यक्ष पहले तो नामजद प्राथमिकी नहीं दर्ज होने की बात कहते रहे, फिर मोबाइल ऑफ कर लिया। बाद में दानापुर डीएसपी ने पुष्टि की कि आरोप के आधार पर नामजद केस दर्ज कर लिया गया है। परिवार के लोगों ने कार्यपालक पदाधिकारी के बयान के आधार पर जिन लोगों को नामजद किया है, वह पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के भतीज नागेंद्र राय उर्फ नागेंद्र यादव के बेटे तनुज यादव और नयन यादव हैं। नागेंद्र खुद राजद नेता है और रंगदारी समेत कई मामलों में वर्षों से कुख्यात है।

विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस का कहना है बीच-बचाव करने में हुई घटना 
घटना के संबंध में रुपसपुर थानाध्यक्ष का कहना है कि दो गुटों में मारपीट हो रही थी। इसी दौरान बीच-बचाव करने के क्रम में कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह को चोट लग गई जबकि दानापुर डीएसपी का कहना है कि जबकि दानापुर डीएसपी का कहना है कि 16 जनवरी की रात 9:30 बजे सूचना मिली थी कि गोला रोड में छप्पन भोग के पास दो गुटों के बीच लड़ाई हो रही है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस और रूपसपुर थाना की गश्ती पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो पाया गया कि दो गुटों में लड़ाई हो रही थी, जिसमें एक व्यक्ति जो राहगीर थे वह दोनों गुटों को बीच-बचाव करने के क्रम में उनके साथ भी मारपीट कर दी गई। घायल की पहचान अरविंद कुमार सिंह के रूप में की गई है, जो वर्तमान में डोभी गया में कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित हैं। आननफानन में उन्हें पहले पारस अस्पताल ले जाया गया, जहां  चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया। उनकी बांयी आंख में काफी चोट आई हैं। दानापुर डीएसपी ने बताया कि इस मामले में प्राथमिक की दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने दिलाई याद गुंडाराज की 
 भाजपा के प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने राजद पर हमला करते हुए कहा कि एक बार फिर बिहार में राजद और लालू प्रसाद यादव के संपोषित माफियाओं और गुंडो का राज हो गया है। बिहार में एक बार फि जंगल राज आ गया है। राजधानी पटना में राजद के गुंडों ने एक सरकारी अधिकारी के ऊपर जानलेवा हमला किया है।  गया निवासी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह आज अपनी जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं। घटना को 48 घंटों से ज्यादा हो गये लेकिन अभी तक उन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मुख्यमंत्री पर कसा तंज 
भाजपा के प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि चूंकि आरोपी तनुज यादव और नयन यादव राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी रिश्तेदार बताए जाते हैं। मुख्यमंत्री जी आप तो बिहार के मुख्यमंत्री होने के साथ साथ बिहार के गृह मंत्री भी हैं, अब कहाँ गई आपकी जीरो टॉलरेंस की नीति? यह दोनों आरोपी क्या इस लिए खुल्ला घूम रहे हैं क्यों कि दोनों राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी रिश्तेदार हैं। या आपकी सरकार ने राजद के गुंडों के सामने घुटने टेक दिए हैं ? क्या बात है ? बताना तो पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed