फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Vidhan Sabha : भाजपा विधायकों का हंगामा, कागज फाड़कर उड़ाने लगे; 35 मिनट की कार्यवाही के बाद सदन स्थगित

Wed, 12 Jul 2023 11:49 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 12 Jul 2023 11:49 AM IST
खास बातें

विधानसभा परिसर में भाजपा विधायकों ने फिर से तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग की। उनका कहना है कि चार्जशीटेड डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को पद से इस्तीफा देना ही होगा। 

विज्ञापन
Bihar Vidhan Sabha: Third day of monsoon session, BJP adamant on demanding Tejashwi Yadav's resignation
सदन में नीतीश-तेजस्वी के सामने उठाई गई कुर्सी। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:38 AM, 12-Jul-2023
सदन में प्रदर्शन करते भाजपा विधायक। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा विधायक फिर से हंगामा करने लगे
इधर, प्रश्नोत्तर काल के दौरान भाजपा विधायक फिर से हंगामा करने लगे। कुछ विधायक वेल में आ गए और कुर्सियां उठाने लगे। मार्शल ने उन्हें ऐसा करने से रोकने की कोशिश की। कुछ विधायक कागजों को फाड़कर सदन में उड़ाने लगे। इसी बीच विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहार चौधरी ने कहा कि आप लोगों की यह हरकत अशोभनीय है। इसी बीच महागठबंधन के विधायक कार्रवाई की मांग करने लगे। इसी बीच विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। आज की कार्यवाही कुल 36 मिनट 20 सेकंड चली। 
11:33 AM, 12-Jul-2023
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला
सड़क निर्माण पर अनियमितता पर तेजस्वी से सवाल
अख्तरूल ईमान ने सदन में सड़क निर्माण में अनियमितता की बात को उठाया। उन्होंने कहा कि सड़क पर जंगल उग आए हैं। निर्माण में कई अनियमिताएं बरती गई हैं। इसका जवाब देते हुए पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि इस मामले की जांच करवाई गई है। अनियमितता नहीं पाया गया। मेरे पास सड़क की तस्वीरें भी हैं। अगर आपके पास कोई प्रमाण है तो उसे जरूर दें।
विज्ञापन
11:04 AM, 12-Jul-2023
सदन में अपनी बात रखते नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा। - फोटो : अमर उजाला
नेता प्रतिपक्ष ने पूछा- सीएम नीतीश मौन क्यों?
इधर, सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के इस्तीफे का मामला उठाया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टोलेरेंस की बात कहने वाले नीतीश कुमार आज मौन क्यों हैं? इसके अलावा पटना प्रदर्शन कर रहे किसान सलाहकारों का मुद्दा भी नेता प्रतिपक्ष ने सदन में उठाया। 
10:26 AM, 12-Jul-2023

Bihar Vidhan Sabha : भाजपा विधायकों का हंगामा, कागज फाड़कर उड़ाने लगे; 35 मिनट की कार्यवाही के बाद सदन स्थगित

बिहार विधानसभा सत्र का आज तीसरा दिन है। भाजपा विधायक पिछले दो दिनों से लगातार डिप्टी सीएम के इस्तीफे की मांग को लेकर हंगामा कर रहे हैं। वहीं विधान परिषद में भाजपा के एमएलसी नई शिक्षक नियमावली का मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार और मंगलवार मिलाकर विधानसभा की कार्यवाही महज 31 मिनट चल पाई है। मंगलवार को भाजपा हंगामा देखकर स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया था। इधर, बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने फिर से तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग की। उनका कहना है कि चार्जशीटेड डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को पद से इस्तीफा देना ही होगा। ऐसा नहीं हुआ तो यह संविधान का अपमान होगा।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed